Breaking

Friday, February 27, 2026

असंध विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा

असंध विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा
चंडीगढ़ - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि असंध विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी।

आरती सिंह राव ने बताया कि असंध उपमंडल अस्पताल के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र राहड़ा के भवन के निर्माण के लिए निविदा 16 फरवरी 2026 को आवंटित की गई है , इसका निर्माण कार्य जल्द किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, गांव थल में स्थित एकमात्र उप-स्वास्थ्य केंद्र वर्तमान में निजी किराए के भवन में कार्यरत है। इस उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है परन्तु अभी तक उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं हुई है। भूमि की उपलब्धता होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ी-सरफली और असंध-॥ में भी उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जाएगा, लेकिन अभी तक भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है। इन दोनों गांवों के मामले में भी भूमि की उपलब्धता होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने सदन के एक अन्य सदस्य द्वारा थानेसर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अमीन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तौर पर अपग्रेड करने के प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि फिलहाल नियमों के अनुसार यहां सीएचसी नहीं बनाई जा सकती। फिर भी इस मामले में पुनः जांच करवा लेंगे , आवश्यकता हुई तो अपग्रेड करने पर विचार किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment