Breaking

Sunday, February 1, 2026

हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों ने संभाली सेवा की कमान।

हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों ने संभाली सेवा की कमान।

युवाओं को देश सेवा व समाज सेवा के लिए सजग बनाना स्काउटिंग का उद्देश्य-: नवीन जयहिंद 
नरवाना- ऐतिहासिक नगरी जींद के प्राचीन जयंती देवी मंदिर में आज श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अवसर था भव्य 'कन्या पूजन' कार्यक्रम का, जिसमें 11,000 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोज कराया गया। इस पुनीत कार्य में हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड जींद की टीम ने अपनी निष्ठा और मेहनत से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा , राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा व हिन्दुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स हरियाणा के राज्य सचिव नवीन जय हिंद जी और जिला सचिव वेदपाल ढांडा विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही राज्य मुख्यालय की टीम से बर्मा सिहाग एवं कृष्ण कुमार मलिक ने भी शिरकत की। मुख्य अतिथियों का स्वागत जिला प्रशिक्षण आयुक्त नीरज चावला के नेतृत्व में श्री ज्ञानेंद्रा पब्लिक स्कूल कालवन स्कूल की बैंड टीम की शानदार प्रस्तुति के साथ किया गया।  हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के मोटो "नर सेवा ही नारायण सेवा" का अनुसरण करते हुए सभी स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सेवाएँ दीं। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त नीरज कुमार और गाइड कैप्टन अंजु शर्मा ने किया। बच्चों ने अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ व्यवस्थाओं को संभाला, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों और प्रशिक्षकों ने अपना सहयोग दिया। ज्ञानेंद्र पब्लिक स्कूल, दून पब्लिक स्कूल कालवन, एस डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय रामराय और सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद।
प्रशिक्षक सोनू राणा, मोंटी राणा और सत्यवान नेहरा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में जयंती देवी मंदिर के पुजारी श्री नवीन कुमार शास्त्री जी, सुनील जी और पूरे मंदिर परिवार की ओर से हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड का धन्यवाद व्यक्त किया गया। वहीं स्काउट परिवार ने भी सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और मंदिर प्रशासन का आभार प्रकट किया जिन्होंने उन्हें इस पावन सेवा कार्य का अवसर प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment