थाना जुलाना पुलिस कि बङी कार्यवाही ।*
*लाखों रुपये जेवरात चोरी के मामले में चोरी के सामान सहित आरोपी गिरफ्तार ।*
जींद : पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलांए जा रहे विशेष तहत थाना जुलाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।
पकङे गए आरोपी कि पहचान मोहित वासी सिरसाखेङी के रुप में हुई है ।
प्रेस वार्ता के दौरान उप पुलिस अधीक्षक जींद श्री संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जुलाना में शिकायत कर्ता सुनील वासी नंदगढ़ ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार सहित बाहार गए हुए थे जब वे वापिस आए तो घर का ताला टूटा हुआ मिला जब उन्होने के अंदर जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में रखे कीमती सामान (मोबाइल फोन, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चैन, एक जोड़ी चांदी की पाजेब) को चोरी कर लिया गया । जिसकी शिकायत के आधार पर थाना जुलाना में मुकदमा नंबर 364 दिनांक 29.12.2025 धारा 305/331(3) बीएनएस के तहत7 मामला दर्ज करके आगामी जांच एएसआई विनोद द्वारा अमल में लाई गई । तकनीकि जांच के आधार पर दिनांक 06.02.2026 को आरोपी मोहित वासी सिरसाखेङी को नियमानुसार गिरफ्तार करके चोरी किया गया सभी सामान (मोबाइल फोन, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चैन, एक जोड़ी चांदी की पाजेब) नियमानुसार बरामद किये गए तथा आऱोपी को माननीय अदालत में पेश करके जिला जेल भेज दिया गया है ।
उप पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को इस घटना के संबंध में कोई सूचना हो तो तुरंत पुलिस को सुचित करे या डायल-112 पर सूचित करें ।
No comments:
Post a Comment