Breaking

Sunday, February 1, 2026

Instagram पर “Army Officer” बनकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Instagram पर “Army Officer” बनकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

थाना साईबर क्राईम जींद पुलिस ने साइबर ठगी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

23500रूपये बरामद।
जींद : पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल दिशा निर्देशन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम जींद पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से “Army Officer” बनकर युवाओं को झांसे में लेकर ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती कर भावनात्मक रूप से विश्वास जीतकर लाखों रुपये की ठगी की गई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 

विपिन सारस्वत वासी पर्वतीय कॉलोनी, NIT फरीदाबाद तथा कौशल वासी संजय इन्क्लेव पार्ट-2, NIT फरीदाबाद के रूप में हुई है।

थाना साइबर क्राइम जींद के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 

दिनांक 29.12.2025 को शिकायतकर्ता अंकित वासी लक्ष्मी नगर (जींद) ने थाना साइबर क्राइम, जींद में शिकायत में बताया कि लड़की की इंस्टाग्राम आईडी से उसने बातचीत शुरू की । जिसमे उसने स्वयं को मथुरा निवासी बताते हुए अपने पिता को सियाचिन में तैनात Army अधिकारी बताया। विश्वास कायम करने के बाद ट्रिप फीस, बीमारी, एक्सीडेंट व अन्य बहानों से अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न UPI IDs के माध्यम से कुल ₹3,51,490/- रुपये की डलवा लिए गए । जब वह रूपये वापिस मांगने लगा तो उसे संदेह हुआ कि यह पूरा प्रकरण सुनियोजित साइबर फ्रॉड है। जिसकी शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम जींद में अभियोग संख्या 121 दिनांक 29.12.2025 धारा 318(4), 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान इंस्टाग्राम से संबंधित आईडी का रिकॉर्ड CDR व KYC विवरण, व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विपिन सारस्वत वासी पर्वतीय कॉलोनी, NIT फरीदाबाद तथा सह-आरोपी कौशल वासी संजय इन्क्लेव पार्ट-2, NIT फरीदाबाद को नियमानुसार गिरफ्तार करके 23500 रूपये बरामद किए गए। दोनो आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके ज़िला जेल भेज दिया गया है । 

जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि—
सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से सावधान रहें।
किसी भी व्यक्ति द्वारा स्वयं को Army/Defence अधिकारी बताकर पैसे मांगने पर तुरंत सत्यापन करें।

किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
जिद पुलिस साइबर अपराधों

No comments:

Post a Comment