Breaking

Saturday, March 7, 2026

15 मार्च को करनाल में होगा भव्य अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन : राजकुमार गोयल

15 मार्च को करनाल में होगा भव्य अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन : राजकुमार गोयल

परिचय सम्मेलन समाज को जोड़ने और योग्य रिश्तों के चयन का सशक्त मंच : राजकुमार गोयल
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल ने बताया कि आगामी 15 मार्च को अग्रसेन भवन सेक्टर 8 करनाल में अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए अपने जीवनसाथी के चयन का एक सुनहरा और विश्वसनीय अवसर साबित होगा। समारोह का आयोजन अग्रवाल युवा संगठन करनाल द्वारा किया जा रहा है। गोयल बैक रोड पर समाज के पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल, सुशील सिंगला, सतीश जैन, सुनील गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक उपरांत आस पास की कालोनियों में विवाह योग्य प्रत्याशियों को परिचय सम्मेलन के बारे में जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई। इस मौके पर गोयल ने कहा कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन केवल रिश्ते तय करने का माध्यम ही नहीं है बल्कि यह समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों से परिवारों को एक-दूसरे से मिलने, विचारों का आदान-प्रदान करने और योग्य जीवन साथी चुनने का उचित अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को होने वाले इस सम्मेलन में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों की संख्या में विवाह योग्य युवक-युवतियां और उनके अभिभावक भाग लेंगे। इसके अलावा विदेशों में बसे अग्रवाल परिवारों के प्रत्याशी भी इस सम्मेलन में शामिल होकर अपने जीवनसाथी की तलाश करेंगे।
इस अवसर पर सावर गर्ग व रामधन जैन ने बताया कि करनाल में अब तक 25 सफल अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है जिनके माध्यम से सैकड़ों रिश्ते तय होकर सफल वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर चुके हैं। इस बार आयोजित होने वाला सम्मेलन 26वां परिचय सम्मेलन होगा। इस मौके पर पवन बंसल और सोनू जैन ने कहा कि आज के समय में परिवारों को अपने बच्चों के लिए योग्य जीवन साथी की तलाश करने में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वैवाहिक परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां एक ही स्थान पर अनेक परिवार आपस में मिलकर एक-दूसरे को समझ सकते हैं और पारदर्शी तरीके से रिश्तों पर चर्चा कर सकते हैं। इससे समय और संसाधनों की बचत होती है तथा समाज के भीतर ही अच्छे और संस्कारी रिश्तों को बढ़ावा मिलता है।
मनीष गर्ग व रजत सिंगला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में पारिवारिक मूल्यों, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। यह मंच युवाओं को अपने संस्कार, शिक्षा और विचारों के अनुरूप जीवनसाथी चुनने का अवसर प्रदान करता है वहीं अभिभावकों को भी संतोष मिलता है कि उनके बच्चों के लिए योग्य और संस्कारी परिवार मिल रहे हैं। इन्होने समाज के सभी परिवारों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में भाग लेकर इसे सफल बनाएं और समाज की एकता को मजबूत करें।

No comments:

Post a Comment