सैकेण्डरी की 25 मार्च एवं सीनियर सैकेण्डरी की 30 व 31 मार्च को संचालित होगी रद्द हुए विषयों की पुन: परीक्षा -बोर्ड अध्यक्ष
भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा मार्च-2026 में कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण रद्द विषयों की पुन: परीक्षा सैकेण्डरी की 25 व सीनियर सैकेण्डरी की 30 व 31 मार्च को दोपहर 12:30 से सायं 03:30 बजे तक संचालित करवाई जाएगी। इन परीक्षाओं में 968 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
सैकेण्डरी परीक्षा के रद्द हुए विषयों की पुन: परीक्षा के लिए केंद्र परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण सैकेण्डरी परीक्षा के रद्द किए गए विषयों की पुन: परीक्षा 25 मार्च, 2026 को करवाई जाएगी। विस्तृत जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि जिला चरखी-दादरी के परीक्षा केंद्र रा.क.व.मा.वि., रानीला-02 की गणित(आधार/मानक) विषय की 26 फरवरी की रद्द हुई परीक्षा अब रा.क.व.मा.वि., नजदीक काठ मंडी, चरखी-दादरी-02(बी-1) परीक्षा केंद्र पर तथा जिला-जीन्द के परीक्षा केन्द्र पीएसपीएम व.मा.वि.,झमोला परीक्षा केंद्र की हिन्दी विषय की 28 फरवरी की रद्द हुई परीक्षा अब रा.क.व.मा.वि., जुलाना-01(बी-1) परीक्षा केंद्र पर 25 मार्च, 2026 को दोपहर 12:30 से सायं 03:30 बजे तक संचालित करवाई जाएगी।
सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के रद्द हुए विषयों की पुन: परीक्षा के लिए केंद्र
इस प्रकार सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के रद्द किए गए विषयों की पुन: परीक्षा 30 व 31 मार्च, 2026 को संचालित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला-झज्जर के परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., लडरावन की इतिहास व जीव विज्ञान विषय की 06 मार्च की रद्द हुई परीक्षा अब परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., झज्जर-04 (बी-1) एवं जिला पलवल के परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., अलावलपुर-02(बी-1) की रसायन विज्ञान एवं लेखाकंन विषय की 09 मार्च की रद्द हुई परीक्षा अब परीक्षा केन्द्र डी.जी. खान हिन्दु व.मा.वि., रेलवे रोड, पलवल -04(बी-1)परीक्षा केंद्र पर तथा जिला-चरखी-दादरी के परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., बाढड़ा-03(बी-1) पर संचालित हुई रसायन विज्ञान की 09 मार्च की रद्द हुई परीक्षा 30 मार्च, 2026 को एवं इसी केन्द्र पर 11 मार्च संचालित हुई कंप्यूटर साईंस की रद्द हुई परीक्षा 31 मार्च, 2026 को दोपहर 12:30 से सायं 03:30 बजे तक पुन: संचालित करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में संबंधित विद्यालय मुखियाओं को ई-मेल व दूरभाष के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है। परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 बजे से सायं 03:30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा से 30 मिनट पूर्व अर्थात 12:00 बजे केन्द्र पर पहुँचना होगा। इसके पश्चात् परीक्षार्थियों का केन्द्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके आस-पास कोई आपत्तिजनक सामग्री तो नहीं है।
उन्होंने आगे बताया कि जिन परीक्षार्थियों की परीक्षाएं रद्द हुई हैं, ऐसे परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी किए गए अनुक्रमांक अनुसार ही निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केन्द्र पर पंहुचना सुनिश्चित करें। सभी नियमित परीक्षार्थी विद्यालय वर्दी में व विद्यालय आई.डी. कार्ड/मूल आधार कार्ड सहित परीक्षा केन्द्र पर आयेगें। परीक्षार्थी अधिक जानकारी हेतु अपने संबंधित विद्यालय में समय रहते संपर्क करें।
No comments:
Post a Comment