जहां आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है और दमादम रिकॉर्ड बना रही है, वहीं फिल्म में नजर आए ऑटो ड्राइवर ने अभी तक यह फिल्म थिएटर्स में नहीं देखी है। इसकी वजह है फिल्म के महंगे टिकट। मालूम हो कि यह ऑटो ड्राइवर 'धुरंधर 2' के आखिरी सीन में कुछ मिनटों के लिए नजर आता है, पर दर्शकों ने इसे खूब नोटिस किया। आखिरी सीन में इसी के ऑटो से जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) अपने घर की गलियों में पहुंचता है। जब ऑटो ड्राइवर से पूछा गया कि क्या उन्होंने आदित्य धर की 'धुरंधर 2' देख ली है, तो कहा, 'मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। टिकट 500 रुपये का है और फिल्म बस अभी रिलीज ही हुई है, जैसा कि आपको पता है, इसलिए मैं अभी नहीं देख पाया हूं।'
यह पूछे जाने पर कि क्या बच्चों ने फिल्म देखने की जिद की है, क्योंकि उनके पापा इसमें है, तो ऑटो ड्राइवर ने कहा, 'हां, उन्होंने की, लेकिन मैंने उनसे कहा कि हम पांच लोग हैं और इसमें 2,500 रुपये का खर्च हो जाएंगे। 2,500 रुपये तो हम महीने भर में बचा ही लेते हैं, इसलिए मैं उन्हें फिल्म दिखाने नहीं ले गया। मैंने उनसे कहा कि हम थोड़ा इंतजार करेंगे और बाद में देखेंगे।' ऑटो ड्राइवर की इस आर्थिक मजबूरी ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को भी भावुक कर दिया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में 'धुरंधर 2' के टिकटों की कीमत कम होगी या फिर आदित्य धर और उनकी टीम इस ऑटो ड्राइवर के फिल्म देखने का कुछ इंतजाम करेगी। यूजर्स यह देख दुखी हो गए कि ऑटो ड्राइवर को किस तरह तंगहाली के कारण बच्चों के दिल को तोड़ना पड़ा।
#Dhurrandhar2
#EmotionalStory
#RealLifeStruggle
#ViralNews
#HeartTouching
#CommonManStory
#SocialMediaBuzz
#BollywoodReality
#गरीबीकीसच्चाई
No comments:
Post a Comment