मासूम शर्मा स्टेज विवाद में समझौता, फोन पर माफी मांगीः पूर्व सरपंच बोले-एसोसिएशन प्रधान को बताया; गायक देवा बोले-साथी से गलती हो गई
जींद : हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और जींद मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच शुरू हुए 'स्टेज विवाद' पर एक बार के लिए विराम लग गया है। गायक मासूम शर्मा ने पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा से फोन पर माफी मांगी और कहा-मेरी गलती थी। मैं आके मिलूं भी गा।।
मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने बताया, इसे लेकर शनिवार को जींद मुआना में परिवार के लोग एकत्रित हुए थे। जो बातें या आरोप मासूम शर्मा के बहनोई धरमू ने मुझ पर लगाए थे। उस पर परिवार ने उसे खूब लताड़ा और ये भी कहा कि धरमु तुमने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी।
राजेंद्र शर्मा बोले, परिवार का दबाव था और धरमु ने अपने फोन पर मासूम से बात करवाई थी और उसने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली। इस पर परिवार के कहने से समझौता करना पड़ा। ये परिवारिक मामला था। इस बारे में मैंने सरपंच एसोसिएशन प्रधान से भी फोन पर बात की और बताया कि समझौता कर लिया है तो वे बोले-ठीक है, आपका परिवार का मामला था।
#HaryanaBulletinNews
#BreakingNews
#CrimeReporter
No comments:
Post a Comment