चंडीगढ़ : प्रदेश के मुख्यमंत्री जिनके पास वित्त विभाग भी है उनके द्वारा आज विधानसभा में पेश किए गए बजट में सरकारी कर्मचारियों की पूर्णतया अनदेखी की गई जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरी निराशा की भावना उत्पन्न हुई। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर ने आज हरियाणा विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट को काफी निराशाजनक बताते हुए कहा कि कर्मचारी वर्ग के प्रति सरकार की मंशा स्पष्ट दर्शाती है कि हरियाणा के कर्मचारियों की मांग जिनमें पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, नए पदों को सृजित करना, स्वीकृत खाली पड़े पदों पर पक्की भर्ती करना, परिवहन बेड़े में जनसंख्या के अनुसार नई बसें शामिल करना, जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देना, वेतन विसंगतियां दूर करना आदि बारे कोई व्यवस्था नहीं की गई।*
निवेदक :- अनूप लाठर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित महासंघ एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा।
No comments:
Post a Comment