Breaking

Monday, March 9, 2026

पंजाब सरकार की ओपीएस वादाखिलाफी और कर्मचारियों पर बल प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण :- धारीवाल

पंजाब सरकार की ओपीएस वादाखिलाफी और कर्मचारियों पर बल प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण :- धारीवाल

कैबिनेट में का प्रस्ताव पास करने के बावजूद ओपीएस बहाल नहीं की गई
चंडीगढ़ : नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय मुख्य संगठन सचिव एवं पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह धारीवाल ने आम आदमी पार्टी द्वारा पुरानी पेंशन योजना के मुद्दे पर किए जा रहे वादाख़िलाफी पर गहरा रोष व्याप्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल हर चुनावी राज्य में कर्मचारियों से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का वादा करते हैं। पंजाब में भी सरकार बनने के बाद कैबिनेट में ओपीएस बहाली का प्रस्ताव पास करने की घोषणा की गई थी, सरकार को लगभग चार वर्ष हो चुके हैं, इसके बावजूद भी पंजाब में पुरानी पेंशन योजना को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि ओपीएस के नाम पर कर्मचारियों को केवल चुनावी वादों तक ही सीमित रखा जा रहा है।
उन्होंने कल मोहाली में पंजाब के कर्मचारियों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पंजाब सरकार द्वारा किए गए वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने भविष्य की सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार संवाद करने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है।
धारीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठाना हर नागरिक का अधिकार है। कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों के साथ टकराव का रास्ता छोड़कर तुरंत संवाद स्थापित किया जाए और पुरानी पेंशन योजना (OPS) को जल्द से जल्द लागू किया जाए अन्यथा आम आदमी पार्टी की वादाखिलाफी के विरोध में पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment