हरियाणा ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में भी परचम लहराया : आरती सिंह राव
- हरियाणा ने 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में जीती "ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी"
चंडीगढ़- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री , जो हरियाणा टीम पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष भी हैं , ने बताया कि हरियाणा की टीम ने 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी जीतकर नंबर वन स्थान हासिल किया है।
यह प्रतियोगिता उड़ीसा में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया एवं पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ ओडिशा द्वारा 17 मार्च से 21 मार्च 2026 तक आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप में 28 राज्यों के पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
आरती सिंह राव ने हरियाणा की विजेता टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी प्रत्येक खेल में अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने इसका श्रेय खिलाडियों की मेहनत और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार की खेल नीति को दिया है। उन्होंने बताया कि पैरा खिलाड़ियों की राज्य की टीम ने पिछले वर्ष भी चैंपियनशिप जीती थी।
पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के उप प्रधान श्री सत्य प्रकाश सांगवान के नेतृत्व में हरियाणा से 121 खिलाड़ी और 23 एस्कॉर्ट्स सहित कुल 144 सदस्यों का दल प्रतिभागी के रूप में शामिल हुआ। टीम मैनेजर सुरेंदर सिंह और टीम कोच जतिन भाटी साथ थे l
टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 36 गोल्ड मेडल, 29 सिल्वर मेडल और 25 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 90 मेडलस अपने नाम किए और चैंपियन ट्रॉफी आपने नाम की l
हरियाणा के अन्तर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी प्रणव सुरमा ने क्लब थ्रो में, नवदीप, रिंकू हुड़्डा एवं सुमित ने जेवलिन थ्रो, धर्मबीर, टेकचंद ने क्लब थ्रो अंकुर धामा 1500 मीटर रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त किये और महिला खिलाड़ियों में पूजा यादव ने क्लब थ्रो कंचन लखानी ने जेवलिन थ्रो में मेडल प्राप्त किये l उषा, माफ़ी, भुवि अग्रवाल, दयावंति, प्रीति, पूजा एवं लक्ष्मी ने भी मेडल प्राप्त किये हैं।
खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के महासचिव ज्योति कुमार छाबड़ा,
पैरा स्पोर्ट्स के संस्थापक खेल उपनिदेशक ध्यान चंद अवाड्री गिरिराज सिंह ने भी बधाई दी है।
No comments:
Post a Comment