जींद : शहर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल रानी तालाब मंदिर की कंक्रीट की टूटी ग्रिलों का मामला अब मुख्यमंत्री विंडो तक पहुंच गया है। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी इस गंभीर समस्या को लेकर सीएम विंडो खटखटाई है और मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोई बड़ा हादसा न हो जाए इससे पहले पहले रानी तालाब मंदिर के परिक्रमा मार्ग की टूटी ग्रिलों की शीघ्र बदलवाया जाए और यह जांच भी करवाई जाए कि आखिरकार क्यो ये ग्रिले बार बार टूट रही है।
मुख्यमंत्री को लिखे शिकायत पत्र में गोयल ने लिखा है कि रानी तालाब मंदिर के चारों ओर बने परिक्रमा मार्ग पर लगी कंक्रीट की ग्रिलें कई स्थानों से पूरी तरह टूट चुकी हैं। इस कारण श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा करना बेहद जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे मंदिर में दर्शन व परिक्रमा के लिए आते हैं जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि ग्रिले इस प्रकार टूटी हुई है कि कोई भी बच्चा या बुजुर्ग फिसलकर सीधे तालाब में गिर सकता है जिससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है। इस समस्या को लेकर जींद के डीसी को भी अवगत कराया जा चुका है और उनके द्वारा संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश भी दिए जा चूके है लेकिन इसके बावजूद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
गोयल ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि लगभग दो वर्ष पूर्व भी इसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उस समय भी अधिकारियों द्वारा अनदेखी किए जाने के बाद उन्हें सीएम विंडो का सहारा लेना पड़ा था जिसके बाद ही ग्रिलों की मरम्मत करवाई गई थी। अब एक बार फिर दोबार ग्रिले टूटने से वही स्थिति बन गई है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। गोयल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस जनहित के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएं की रानी तालाब मंदिर के परिक्रमा मार्ग की टूटी ग्रिलों की शीघ्र बदला जाए, कमजोर हिस्सों को मजबूत किया जाए तथा भविष्य में ऐसी समस्या से बचाव के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए और यह जांच भी करवाई जाए कि आखिरकार क्यो ये ग्रिले बार बार टूट रही है। ग्रिले क्यों इतनी हल्की क्वालिटी की लगाई जा रही है की बार बार टूट रही हैं।
No comments:
Post a Comment