Breaking

Wednesday, March 25, 2026

विधि विभाग में होलिस्टिक डेवलपमेंट क्लब की शानदार शुरुआत, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

विधि विभाग में होलिस्टिक डेवलपमेंट क्लब की शानदार शुरुआत, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर
रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के विधि विभाग में होलिस्टिक डेवलपमेंट क्लब द्वारा आज विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता प्रो. अंजू खन्ना ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से आंतरिक खुशी प्राप्त करने के उपाय बताए। विभागाध्यक्ष प्रो. सोनू देहमीवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यही संतुलन उन्हें भविष्य में सफल बनाएगा। कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक और योग गतिविधियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मुस्कान और रोमानाक्षी ने सूर्य नमस्कार की प्रभावशाली प्रस्तुति दी, वहीं छात्र रुद्र के नृत्य ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।
होलिस्टिक डेवलपमेंट क्लब के शिक्षक समन्वयक डॉ. श्रुति सुधा आर्या ने प्रारंभ में स्वागत भाषण में क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। रोमाक्षी और खुशहाल ने सरस्वती वंदना की। छात्र समन्वयक मुस्कान और केशव अहलावत ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।

No comments:

Post a Comment