सीआईए स्टॉफ सफीदों कि अवैध शराब के खिलाफ सतर्क कार्रवाई : 28 लीटर देशी शराब बरामद
जींद : पुलिस अधीक्षक जीन्द श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद में अवैध गतिविधियिं के खिलाफ चलांए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टॉफ सफीदों ने 28 लीटर देशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल कि है ।
सीआईए स्टॉफ सफीदों के ईचांर्ज उप नि. राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम उप नि. सुभाष के नेतृत्व में दौराने गश्त पडताल गांव खेडा खेमावति बस अड्डा पर मौजूद थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोशन वासी खेडा खेमावती अवैध शराब बेचने का धन्धा करता है ओर अब गांव खेडा खेमावती से पाजूं कला सडक पर रजवाहा के पास अवैध शराब लिए हुए खडा है अगर फौरी रेड कि जावे तो आरोपी को काबू किया जा सकता है । सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो एक युवक निले रंग कि कैनी लिए हुए खडा मिला जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने कि कोशिश करने लगा पुलिस टीम ने तुरंत काबू कर उसे नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम रोशन वासी खेडा खेमावती बताया नियमानुसार तलाशी लेने पर निले रंग कि कैनी में कुल 28 लीटर देशी शराब बरामद हुई आऱोपी शराब संबधी कोई वैध लाईसेंस पेश नही कर सका बरामद शराब को नियमानुसार सील कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी रोशन वासी खेडा खेमावती के खिलाफ थाना सदर सफीदों में धारा 61-4-2020 न्यू आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी के खिलाफ आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है
जिला पुलिस जीन्द की आमजन से अपील
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण व तस्करी जैसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
No comments:
Post a Comment