हरियाणा में होमगार्ड्स के ड्यूटी अलाउंस बढ़ाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत
जींद : हरियाणा में गृह रक्षी स्वयं सेवकों (होमगार्ड्स) के ड्यूटी अलाउंस को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है।हल्का उचाना के गांव अलेवा निवासी कर्मबीर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शिकायत भेजकर होमगार्ड्स के ड्यूटी अलाउंस में वृद्धि और बकाया एरियर देने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्मबीर द्वारा सी एम . विडों पर दर्ज शिकायत संख्या CMOFF/J/2025/040540 के संदर्भ में यह मामला उठाया गया है। शिकायत में बताया गया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 11 मार्च 2015 के आदेश के अनुसार होमगार्ड्स को “समान कार्य के लिए समान वेतन” के सिद्धांत के तहत पुलिस कर्मियों के बराबर न्यूनतम वेतन और भत्ते दिए जाने चाहिए।शिकायत में दावा किया गया है कि वर्तमान में हरियाणा के होमगार्ड्स को मात्र ₹788 प्रति दिन ड्यूटी अलाउंस दिया जा रहा है, जबकि नियमानुसार यह राशि लगभग ₹1143 प्रतिदिन बनती है। इस अंतर को न्यायालय के आदेशों की अवहेलना बताया गया है।
कर्मबीर ने अपनी शिकायत में वेतन का विस्तृत गणना विवरण भी प्रस्तुत किया है, जिसमें न्यूनतम वेतन, महंगाई भत्ता और अन्य भत्तों को जोड़ते हुए कुल मासिक राशि करीब ₹34,911 बताई गई है। इसके आधार पर दैनिक ड्यूटी अलाउंस अधिक बनता है।इस मामले में गृह रक्षी एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से 09 मार्च 2026 को ATR (Action Taken Report) भी प्रस्तुत की जा चुकी है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह प्रस्ताव अभी सरकार की स्वीकृति के लिए लंबित है।
शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि
ड्यूटी अलाउंस को ₹788 से बढ़ाकर लगभग ₹1143 प्रतिदिन किया जाए बकाया एरियर का भुगतान किया जाए, लंबित फाइल पर शीघ्र निर्णय लेकर न्याय सुनिश्चित किया जाए,कर्मबीर ने कहा कि यह मुद्दा प्रदेश के लगभग 12,000 होमगार्ड स्वयं सेवकों और उनके परिवारों के जीवन-यापन से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर जल्द निर्णय लिया जाना बेहद जरूरी है।अब देखना होगा कि सरकार इस लंबित प्रस्ताव पर कब तक फैसला लेती है और होमगार्ड्स को राहत मिलती है या नहीं......
No comments:
Post a Comment