जींद से दिल्ली की ओर जाने वाली बसों में यात्रियों की बढ़ी भीड़
रेल में दिल्ली का किराया 35 रुपये तो बस में देने पड़ रहे 170
दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर 14 मई तक छह पैसेंजर ट्रेन रद्द रहने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी
जींद : किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर 14 मई तक छह पैसेंजर ट्रेन रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण जींद से दिल्ली की ओर जाने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि बस में सफर करने पर यात्रियों को आर्थिक हानि हो रही है। जींद से रोहतक का किराया 80 रुपये और दिल्ली का किराया लगभग 170 है। वहीं पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों को रोहतक जाने के लिए 20 रुपये और दिल्ली जाने के लिए 35 रुपये किराया लग सकता है। ट्रैक पर मरम्मत के चलते आठ ट्रेन दिल्ली की बजाय शकूरबस्ती से लौट रही हैं। इसके अलावा पांच ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। ऐसे में ट्रेन नंबर 54031 दिल्ली-जींद ट्रेन पांच से 14 मई, 54032 जींद-दिल्ली ट्रेन पांच से 13 मई, 54033 दिल्ली-नरवाना ट्रेन 11-12 मई, 54034 जींद-दिल्ली चार से 13 मई, 54035 दिल्ली-जाखल ट्रेन पांच से 13 मई व 54036 जाखल-दिल्ली ट्रेन दस से 12 मई तक रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 12481 श्रीगंगानगर इंटरसिटी, 12482 श्रीगंगानगर इंटरसिटी, 64912 जींद-न्यू दिल्ली, 64915 न्यू दिल्ली-जींद, 14023 दिल्ली-कुरुक्षेत्र, ट्रेन नंबर 14024 कुरुक्षेत्र-दिल्ली, 64931 दिल्ली-जींद और 64932 जींद-दिल्ली ट्रेन शकूरबस्ती तक ही जाएंगी। वहीं ट्रेन नंबर 16318.श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली कैंट, सराय रोहिल्ला, दिल्ली चार से 11 मई 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-शकूरबस्ती, दया बस्ती, सफदरगंज, ओखला पांच, आठ, नौ और 12 मई, ट्रेन नंबर 11450 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-शकूरबस्ती, दया बस्ती, सफदरगंज, ओखला के रास्ते छह मई, 16788 श्रीमाता वैष्णवी देवी कटरा शकूर बस्ती, दया बस्ती, सफदरगंज, ओखला के रास्ते सात मई व ट्रेन नंबर 19804 श्री माता वैष्णो देवी कटरा कोटा-शकूरबस्ती, दया बस्ती, सफदरगंजए ओखला दस मई को डायवर्ट रूट से चलाई जा रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जींद से दिल्ली रूट पर हर रोज काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं, जिसमें व्यापारी, कर्मचारी व विद्यार्थी शामिल हैं। इन दिनों में ट्रेन रद्द, डायवर्ट या रद रहने से यात्रियों को अपने निर्धारित जगह पर जाने के लिए बस का सहारा लेना पड़ रहा है।
*मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन है प्रभावित*
रेलवे नई दिल्ली के सीपीआरओ अजय ने बताया कि जैसे ही मरम्मत कार्य पूरा होगा तो ट्रेनों का संचालन पहले की तरह अपने निर्धारित रूट से शुरू कर दिया जाएगा। पांच से 14 मई तक किशनगंज स्टेशन के पास मरम्मत का कार्य होगा। इसके कारण कुछ ट्रेन रद्द हैं तो कुछ ट्रेनों को शकूरबस्ती तक चलाया जा रहा है और कुछ के रूट में बदलाव है।
No comments:
Post a Comment