Breaking

Tuesday, May 5, 2026

*₹590 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में बलवंत सिंह ने दूसरे राउंड की पूछताछ से पहले आत्महत्या की*

*₹590 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में बलवंत सिंह ने दूसरे राउंड की पूछताछ से पहले आत्महत्या की*
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदकर एक अधिकारी ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान पंचकूला के रहने वाले बलवंत सिंह (44) के तौर पर हुई है। वह पंचकूला में सेक्टर-6 स्थित हरियाणा पावर जनरेशन कॉपोर्रेशन लिमिटेड (HPGCL) में बतौर अकाउंट ऑफिसर तैनात थे। मूलरूप से झज्जर जिले के रहने वाले थे।
सोमवार सुबह वह विजिटर पास बनवाकर HPGCL एक अधिकारी से मिलने सचिवालय आए थे। यह भी सामने आया है कि ₹590 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में बलवंत सिंह से एक राउंड पूछताछ हो चुकी थी। अब दूसरे राउंड की पूछताछ होनी थी। इस मामले की जांच CBI कर रही है। हालांकि, इस घोटाले में बलवंत की क्या भूमिका थी, यह सामने नहीं आया।
आज ही बैंक घोटाले में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अमित दीवान को बर्खास्त किया गया है। आरोप है कि दीवान ने बैंक कर्मियों के साथ मिलकर खाते खोले और ₹50 करोड़ के फर्जी लेनदेन दिखाया।

No comments:

Post a Comment