सीआरएसयू में पीएचडी स्कॉलर से अश्लील हरकत कर किया ब्लैकमेल
डिपार्टमेंट के क्लर्क पर लगे आरोप, पुलिस ने आरोपित पर दर्ज किया मामला
अश्लील हरकत के अलावा, एक लाख रुपये ऐंठने, मारपीट करने का आरोप
जींद : सीआरएसयू में क्लर्क द्वारा पीएचडी स्कॉलर के साथ अश्लील हरकत करने ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये ऐंठने तथा मारपीट करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने स्कॉलर की शिकायत पर आरोपित क्लर्क के खिलाफ अश्लील हरकत करने, ब्लैकमेल करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।
पीएचडी स्कॉलर छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सीआरएसयू के एक डिपार्टमेंट में एक विषय अध्यन कर रही है। तीन सितंबर 2024 को उसी डिपार्टमेंट के क्लर्क जोगेंद्र बिसला ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जिसके बाद आरोपित ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने कैरियर खत्म करने की धमकी दी। आरोपित की हरकतों का सिलसिला जारी रहा। बदनामी के भय से वह भी चुप रही। गत छह जनवरी को आरोपित ने उसे अपने कमरे में बुलाया और ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये ऐंठ लिए। जब उसने आरोपित की हरकत का विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत विश्वद्यालय प्रबंधन से की गई। आरोपित क्लर्क का डिपार्टमेंट बदल की मैथ में डिपार्टमेंट में कर दिया गया। बावजूद इसके आरोपित ने उसे परेशान करना जारी रखा। सदर थाना पुलिस ने पीएचडी स्कॉलर की शिकायत पर आरोपित क्लर्क जोगेंद्र बिसला के खिलाफ अश्लील हरकत करने, ब्लैकमेल करने, मारपीट करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना की जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि छात्रा ने क्लर्क पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment