अवैध हथियार मामले में हथियार सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
जींद: पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाई जाए विशेष अभियान की तहत सी.आई.ए स्टाफ जींद की टीम ने अवैध हथियार मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
सी.आई.ए जींद के प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ जींद ने गांव इक्कस बस अड्डा से विक्रमजीत उर्फ विक्की वासी पंजाब को अवैध हथियार सहित काबू करके थाना सदर जींद में मुकदमा नंबर 54 दिनांक 19.02.2026 धारा 25(1-B)/29-54-59 आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज करके मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही सी.आई.ए स्टॉफ जींद को सौंपी गई ।आरोपी विक्रमजीत उर्फ विक्की से गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसने खुलासा किया कि उक्त अवैध हथियार उसने नवीन उर्फ तोतला वासी मेहंदा से खरीदा है । दिनांक 26.05.2026 को सी.आई.ए स्टॉफ जींद ने उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में आरोपी नवीन उर्फ तोतला वासी मेहंदा को नियमानुसार गिरफ्तार किया । आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हथियार तस्करी या संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दे ।
No comments:
Post a Comment