-समस्याओं का शीघ्र समाधान से,लोगों का सरकार व प्रशासन पर बढ़ता है विश्वास: डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा
जींद :( संजय कुमार ) हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार आमजन के कल्याण की सरकार है। सरकार द्वारा लागू की जा रही सभी योजनाओं में सर्व कल्याण का मुख्य विजन है और जनसाधारण को इनका सीधा फायदा मिल रहा है। डिप्टी स्पीकर शनिवार को अपने आवास पर जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि मौजूदा सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है, जिससे गरीब कल्याण की परिकल्पना साकार होगी और वर्तमान में वह दौर आ भी चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, दुकानदार, युवा, महिला, शोषित, पीड़ित और वंचित सहित समाज के तमाम वर्गों तक बराबर विकास पहुंचना है। सरकार इसके लिए निरंतर प्रयासरत है। डॉ कृष्ष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लगातार जनकल्याण का काम हो रहा है। सरकार ने महिलाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए लाडो लक्ष्मी योजना, उज्जवला योजना, घर घर शौचालय और प्रत्येक घर में नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाया, बिना पर्ची- बिना खर्ची की पारदर्शी योजना से गरीब परिवार के शिक्षित युवाओं में फिर से सरकारी नौकरी की उम्मीद जगाई। प्रदेश में 24 घंटे बिजली, बेहतर सड़कें, शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को समर्थन देकर 2047 में विकसित भारत के सपने को साकार करने पर मोहर लगाई है।
मिड्ढा निवास पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पेयजल, बिजली, सड़क, सफाई व्यवस्था, पेंशन, राजस्व मामलों सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दे डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा के समक्ष रखे। उन्होंने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजकुमार नैन, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास कुमार के अलावा नगर निकाय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment