Breaking

Wednesday, May 13, 2026

*CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं का शानदार परिणाम, वुड स्टॉक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन*

*CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं का शानदार परिणाम, वुड स्टॉक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन*
जींद : वुड स्टॉक स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में इस वर्ष शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।इस वर्ष विद्यालय का परिणाम अत्यंत प्रभावशाली और शत प्रतिशत रहा। *विद्यालय का टॉपर  अचिंत्य अग्रवाल ने 95.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही मोक्ष ने 93.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा छात्रा खुशी ने 93.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।* इसके साथ ही अनेक विद्यार्थियों ने 90% और 80%से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई पहचान दी।  विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग ने विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के निदेशक डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “हमारे विद्यार्थियों का यह शानदार परिणाम विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। हमें विश्वास है कि हमारे छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करेंगे।”विद्यालय के उपनिदेशक श्री आशुतोष शर्मा जी ने कहा कि, “विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास का प्रतीक है। विद्यालय सदैव छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुकीर्ति गौतम जी ने कहा कि, “विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय के साथ यह सफलता हासिल की है। यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग का सुंदर उदाहरण है। हमें अपने  विद्यार्थियों पर गर्व है।”
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।  विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
*अंत में विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि वुड स्टॉक स्कूल के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करते रहेंगे।*

No comments:

Post a Comment