Breaking

Thursday, June 4, 2026

जन्मदिन पर डॉ. रमेश पांचाल का सराहनीय कदम, 10 टीबी मरीजों को लिया गोद

जन्मदिन पर डॉ. रमेश पांचाल का सराहनीय कदम, 10 टीबी मरीजों को लिया गोद
जींद : जींद के नागरिक अस्पताल में डिप्टी सिविल मेडिकल ऑफिसर डॉ. रमेश पांचाल ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदना की एक अनूठी मिसाल पेश की है। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने 10 टीबी मरीजों को गोद लेने की घोषणा की है।
डॉ. रमेश पांचाल ने न केवल इन मरीजों को गोद लिया है, बल्कि उनके पूरे छह माह के उपचार के दौरान हर महीने राशन उपलब्ध कराने और उसका पूरा खर्च स्वयं वहन करने का संकल्प भी लिया है। उनके इस कदम की अस्पताल स्टाफ और आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।
डॉ. पांचाल ने बताया कि टीबी के मरीजों को उपचार के दौरान पौष्टिक आहार की विशेष आवश्यकता होती है। आर्थिक रूप से कमजोर कई मरीज इलाज के साथ-साथ पर्याप्त भोजन नहीं जुटा पाते, जिसके कारण वे बीच में ही दवाइयां छोड़ देते हैं। इससे बीमारी और गंभीर हो जाती है तथा मरीजों में दवा प्रतिरोधक क्षमता (DR-TB) विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने कहा कि इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 10 टीबी मरीजों को गोद लेने और उनके पोषण की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार के साथ पौष्टिक आहार भी मिल सके और वे जल्द स्वस्थ हो सकें।
डॉ. रमेश पांचाल की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए लोगों ने इसे मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

No comments:

Post a Comment