Breaking

Thursday, June 25, 2026

जींद में किसान से वाट्सएप काल पर मांगी 5 करोड़ की फिरौती

जींद में किसान से वाट्सएप काल पर मांगी 5 करोड़ की फिरौती
जींद : जींद जिले के गांव ढाठरथ में वाट्सएप काल करके एक किसान से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। किसान के पास पिछले एक महिला से फिरौती मांगने की काल आ रही है, लेकिन शुरुआत में किसान ने गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन अब फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिली तो किसान ने इसे गंभीरता से लिया।
आपको बता दे कि किसान का एक बेटा अमेरिका व दूसरा कनाडा में रहता है। इससे पहले बदमाश उसके बेटों के फोन पर काल करके फिरौती मांगते थे, लेकिन उनकी धमकियों से परेशान होकर दोनों बेटों ने अपना फोन नंबर को बदल लिया।
जब उनका फोन नहीं मिला तो बदमाशों ने उसके पिता के पास फोन करना शुरू कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने फिरौती मांगने का मामला दर्ज कर लिया और फोन नंबर के माध्यम से बदमाशों का पता लगाने में लगी हुई है।
*Jind Extortion की घटना ऐसे हुई*

गांव ढाठरथ निवासी रामफल शर्मा ने बताया कि उसके तीन बेटे है और तीनों ही विदेश में रहते है। उसके बेटे अमेरिका व कनाडा में रहते है। वह खेती के साथ अपना खुद का व्यवसाय करता है। पिछले एक माह से उसके पास वाट्सएप काल के माध्यम से धमकी भरा फोन आ रहा है और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है।
उसने बताया कि इससे पहले विदेश में रह रहे उसके बेटों के पास धमकी भरे फोन आते थे, लेकिन उसने उनके फोन नंबर ही बदलवा दिए, लेकिन बाद बदमाश लगातार उसके पास फोन कर रहे है और 5 करोड़ रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। रामफल शर्मा ने एसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की है और फोन नंबर के माध्यम से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
*जींद पुलिस ने पीड़ित को मुहैया करवाई सुरक्षा*

एसपी कुलदीप सिंह के संज्ञान में मामला आते ही पीड़ित रामफल शर्मा को सुरक्षा मुहैया करवा दी गई। जहां पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*अभेद्य एप पुलिस का प्रयोग करें*

एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि किसी भी बदमाश से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस जल्द से ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। एसपी ने कहा कि अगर किसी के पास धमकी भरा काल आती है तो तुरंत ही अपने फोन में पुलिस का अभेद्य एप अपलोड करवा ले ताकि धमकी देने वालों को ट्रेस करने में आसानी हो सके।

No comments:

Post a Comment