रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के अंग्रेजी विभाग की भूतपूर्व छात्रा तथा तथा दो हरियाणा (गर्ल्स) बटालियन, एनसीसी (रोहतक) की कैडेट स्नेहा हुड्डा का चयन भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के फ्लाइंग (पायलट) ब्रांच में बतौर अधिकारी हुआ है। आज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने स्नेहा हुड्डा को इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा सम्मानित किया।
कुलपति प्रो मिलाप पूनियाँ ने कहा कि स्नेहा ने महर्षि विश्वविद्यालय तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस गौरवशाली उपलब्धि से लड़कियों को भारतीय सशस्त्र सेना में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी।
प्रो. मिलाप पूनियाँ ने स्नेहा हुड्डा, उनके पिता हरवीर हुड्डा, माता पार्वती हुड्डा के साथ कुलपति कार्यालय में संवाद किया। कुलपति ने स्नेहा को भविष्य में भी अध्ययनशील रहने तथा उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
गौरतबल है कि स्नेहा ने एमडीयू के अंग्रेजी विभाग से बीए (आनर्स) अंग्रेजी (2022-25) की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने विश्वविद्यालय के यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के तहत भी मार्गदर्शन-प्रशिक्षण प्राप्त किया।
आज इस अवसर पर एमडीयू के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, एनसीसी अधिकारी डा. आरती चहल तथा डा. विकास संधु उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि स्नेहा हुड्डा के पिता हरवीर हुड्डा भी पूर्व वायु सेना कर्मी रहे हैं। स्नेहा हुड्डा ने कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ का इस इंटरैक्शन के लिए आभार जताया।
No comments:
Post a Comment