Breaking

Saturday, July 4, 2026

देश की शिक्षा व्यवस्था, आईसीयू में पहुंची : ऋषिपाल हैबतपुर

देश की शिक्षा व्यवस्था, आईसीयू में पहुंची : ऋषिपाल हैबतपुर  
जींद : नीट सहित अन्य शैक्षणिक व प्रतियोगी परीक्षाओं के लीक मामले में देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिभाशाली युवाओं के हित में अलख जगाते हुए भाजपा सरकार की जो घेराबंदी कर रहे है उस मुहिम को शनिवार को सैकड़ो कांग्रेसी और छात्र सींचते हुए नजर आये। छात्रों के हित में जिला कांग्रेस कार्यालय में छात्रों की गूंज कार्यक्रम रखा गया, जिसमें राहुल गांधी के उस वक्तव्य को सुना गया जिसमें वे कोटा के अंदर छात्रों का दर्द सुनने के साथ सरकार के नकारा तंत्र को घेर रहे है। कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर की अध्यक्षता में आयोजित छात्रों की गूंज के इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह, हरियाणा युथ कांग्रेस प्रभारी मिमांशा आर्य, पूर्व विधायक सुभाष गांगोली, जिला उप प्रधान राजु लखीना, वजीर गांगोली, जिला उपाध्यक्ष राममेहर निढ़ाना, जिला उपाध्यक्ष राजा कंडेला,पूर्व जिला प्रधान बलराम कटवाल, संगठन महासचिव पवन दुहन, सुरेंद्र नैन प्रधान,जिला वेदपाल कंडेला, ऋषिराज, मंजीत सैनी जिला उपाध्यक्ष,महासचिव नवीन सांगवान, एनएसयूआई जिला प्रधान मोहित लाठर, जयभगवान गोयल, विजय मोर,महिपाल कौशिक,ईशाक भट्टी मंजीत दहिया,जगदीश बीबीपुर,सत्तू संगतपुरा,विजय मोर, किसान नेता महेंद्र जुलानी, राजकुमारी,राजपाल लाठर, अशोक मलिक,डॉ सुरेश देव कौशिक,शुभम दलाल, नरेंद्र गॉच्छी,सोहन शर्मा, सुमन लता, संजय जगलान, मदन धनवाल, संदीप ग्रोवर,राजबीर संधू,रणबीर भूषलाना, जीतेन्द्र लाठर,ओम एडवोकेट,सुनील भट्टी,राजकुमारी, बाला शर्मा,अनीश संधू,भूप चहल राजेश बरसोला सुभाष बाल्मीकि झांज,राहुल खोखरी सहित अनेको कांग्रेस नेता मौजूद थे। छात्रो की गूंंज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार देश को 2 हजार वर्ष पूर्व के अतीत में धकेलने की कोशिश कर रही है। इस सरकार में छात्रों के हित सुरक्षित नहीं है। यही कारण है कि जब नीट जैसी अनेको परीक्षाए लीक होती है और रोष में छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते है तो उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान को चोट पहुंचा रही है। इसके लिए हम सब को खासकर छात्र और युवा वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा। कांग्रेस युथ प्रभारी मिमांशा आर्य ने कहा कि छात्रों के हित में राहुल गांधी ने बड़ी अलख जगाने का काम किया है। देश के हर प्रदेश में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। भाजपा सरकार की शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी नकारा नीतियों के कारण देश के छात्र वर्ग में बड़ा रोष बना हुआ है। 2029 में यह रोष बड़ी तस्वीर तय करने का काम करेगा। कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि भाजपा सरकार को युवाओं और छात्रों के हितो से कोई सरोकार नहीं है। सरकार के संरक्षण में ही पेपर लीक की घटनाए घट रही है। शिक्षा व्यवस्था, आईसीयू में पहुंच चुकी है। देश भर के छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे है, किंतु अहंकार में डूबी तानाशाही प्रवृत्ति की भाजपा सरकार युवाओं के दर्द की अनदेखी कर रही है। नीट पेपर लीक से हताश जिन छात्रों ने आत्महत्या का रास्ता चुना उसके लिए सरकार का नकारा सिस्टम जिम्मेदार है। मगर भाजपाई इतने निर्लज हो चुके है कि उनको किसी का दर्द नजर नहीं आ रहा। सरकार की तानाशाही का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए लोगों में बड़ा गुस्सा पनपने लगा है। अयोधा के राम मंदिर में चोरी नहीं डाका डाला गया है। सरकार इस मामले में असली जिम्मेदारों को बचाने में जुटी हुई है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर उनके मंत्रियों की जुबान को लकवा मार गया है। भगवान राम के नाम की आड़ जो पाप किया गया है वह भाजपा को बुरी तरह से ले डूबेगा। 2029 में भाजपा अपने सांसद और विधायक बनाना तो दूर की बात वार्डों में पार्षद भी नहीं बना पायेगी। क्योंकि मौजूदा दौर में जिस तरह से लोकतंत्र को कुचला जा रहा है उसे हर कोई देख रहा है। समय आने पर भाजपाईयों का जनता-जनार्दन हिसाब चुकता कर देगी। इस मौके पर एनएसयूआई जिला प्रधान मोहित लाठर ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह से योग्यता को रौंद रही है उसके नतीजन छात्रों में रोष का लावा पनप रहा है। जिस दिन यह लावा बाहर निकलेगा उस दिन भाजपा सरकार ढूंढने से भी नहीं मिलेगी। सरकार जिस तरीके से लोकतंत्र को कुचल रही है उसके विरोध में छात्र वर्ग मैदान में खड़ा हो चला है।

No comments:

Post a Comment