Breaking

Tuesday, September 29, 2026

टांके कटवाने ओटी पहुंची महिला ने इंचार्ज पर लगाए छेड़*छाड़ के आ/रो/प

टांके कटवाने ओटी पहुंची महिला ने इंचार्ज पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन के समक्ष दोनों पक्षों ने जताया खेद, शिकायत दर्ज नहीं
जींद : नागरिक अस्पताल जींद में टांके कटवाने के लिए ओटी पहुंची एक महिला ने ओटी इंचार्ज पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए। मामला सामने आने के बाद दोनों पक्ष सिविल सर्जन के समक्ष पहुंचे और वहां आपसी सहमति से मामले को समाप्त कर दिया गया। दोनों ने सिविल सर्जन के सामने माफी भी मांगी।
जानकारी के अनुसार महिला टांके कटवाने के लिए अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि टांके काटने के दौरान ओटी इंचार्ज ने उसके साथ अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ की। घटना के बाद मामला अस्पताल प्रशासन और पुलिस तक औपचारिक शिकायत के रूप में नहीं पहुंचा।
बाद में मामले की जानकारी मिलने पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंचे और संबंधित लोगों से मामले के बारे में जानकारी ली। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आई।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार मामले में महिला की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है और न ही पुलिस को शिकायत दी गई। दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद मामला समाप्त होने की जानकारी सामने आई है।

No comments:

Post a Comment