Breaking

Showing posts with label wether news. Show all posts
Showing posts with label wether news. Show all posts

Thursday, April 14, 2022

April 14, 2022

हरियाणा के इन जिलोंं में कुछ घंटों में बारिश के साथ चलेगी आंधी, कल से फिर बढ़ेगी गर्मी

हरियाणा के इन जिलोंं में कुछ घंटों में बारिश के साथ चलेगी आंधी, कल से फिर बढ़ेगी गर्मी 
नारनौल :  हरियाणा में पिछले दो-तीन दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार काे खत्म हो जाएगा। जिसके बाद भीषण गर्मी फिर से अपने तीखे तेवरों से आगाज करने के लिए आतुर है। इसके साथ ही साथ सम्पूर्ण मैदानी राज्यों सहित हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में तापमान फिर बढ़ेगा और हीट वेव लू कहर बरपाएगी। इन जिलों में बदलेगा मौसम बृहस्पतिवार को उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों पर पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोबारा से बारिश की गतिविधियां राजस्थान के कई इलाकों में शुरू हुई। इसी के साथ नए बादल पंजाब के पश्चिमी मालवा क्षेत्र, दक्षिण हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में लगातार बन रहे हैं। राजस्थान में बारिश के बाद बादल हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, नूंह और मेवात की तरफ बढ़ेंगे जिसकी वजह से तेज़ गति से हवाएं और अंधड़ चलने और एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। क्योंकि दोपहर बाद फिर से बादलों का फूटाव जारी है। कई जिलों में बरसात और आंधी शुरू हो गई है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक सक्रिय मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली से पूर्ण रूप हट जाएगा। पिछले दो-तीन दिनों से मौसम प्रणाली द्वारा सम्पूर्ण इलाके में चक्रवातीय सरकुलेशन बनने की वजह से हवाओं की दिशा दक्षिणी पूर्वी और 25 से 30, किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। विपरीत हवाओं के मिलन से बादलवाही और उत्तरी हरियाणा के जिलों व एनसीआर दिल्ली के सिमित स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ही साथ दक्षिणी हरियाणा के अधिकतर जिलों में आंधी और अंधड़ देखने को मिली। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में भीषण आग उगलती गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू के थपेड़ों से आमजन को राहत मिल रही थी। बृहस्पतिवार को भी सम्पूर्ण इलाके में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला और आंशिक बादलवाही देखने के साथ तीव्र गति की हवाओं से गर्मी में आंशिक तौर पर आमजन को राहत मिली। शुक्रवार से प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन फिर से राजस्थान और गुजरात पर पहुंच जाएगा जिसकी वजह से पवनों की दिशा पश्चिमी हो जाएगी और बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म और उष्ण वह तीक्ष्ण हीट बेव लू चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। जिनकी वजह से सम्पूर्ण इलाके से नमी नदारद हों जाएगी और भीषण गर्मी के साथ प्रचण्ड हीट बेव लू अपना ताण्डव दिखाएगी और सूर्य के जलती तपती लंपटों के शोले फिर आमजन को प्रभावित करने वाली है ।इन सभी गतिविधियों से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी और उछाल देखने को मिलेगा।

Thursday, March 24, 2022

March 24, 2022

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 26 मार्च तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना, बारिश के आसार नहीं

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 26 मार्च तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना, बारिश के आसार नहीं
महेंद्रगढ़ :  मार्च के महीने में ही संपूर्ण उत्तरी मैदानी राज्यों के साथ-साथ पहाड़ी, पठारी, यहां तक तटीय इलाकों में बढ़े हुए तापमान व भीषण गर्मी से आमजन और समस्त जीव परेशान हैं, लेकिन अगले दो-तीन दिन तक लगभग सम्पूर्ण मैदानी राज्यों हरियाणा, एनसीआर दिल्ली विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ आंशिक रूप से गर्मी से राहत मिलने वाली है। राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन ने बताया कि राजस्थान व गुजरात पर बना हुआ प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन वर्तमान में कमजोर होकर दक्षिण में अरब सागर पर पहूंच गया है। जिसकी वजह से उत्तरी मैदानी राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी। सम्पूर्ण इलाके में आंशिक रूप से 26 मार्च तक गर्मी व गर्म हवाओं से राहत मिलने वाली है। डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि आज एक कमजोर वैस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की वजह से पाकिस्तान के भावलपुर व पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने के कारण पछुआ पवनों का मिलन दक्षिणी पूर्वी पवनों से होने की वजह से आधे से ज्यादा हरियाणा के जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, सोहना, तावडू, एनसीआर दिल्ली में पर आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है, लेकिन कमजोर मौसमी प्रणाली वैस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से सम्पूर्ण इलाके में बारिश होने की संभावनाएं नजर नहीं आ रही है। इसके अलावा प्रति चक्रवात सर्कुलेशन भी कमजोर पड़ रहा है और वर्तमान में इसकी स्थिति बदल कर अरब सागर में हो गई है। जिसकी वजह से इलाके में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। जिसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में प्रचण्ड गर्मी के तेवरों में आमजन को राहत मिल रही है। आने वाले तीन चार दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इसके साथ ही 27 मार्च को प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन शक्तिशाली सिस्टम में तब्दील होकर राजस्थान पर फिर से वापस होने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों के साथ-साथ हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी।