Breaking

Thursday, August 8, 2024

August 08, 2024

जींद में कांग्रेस की 'हरियाणा मांगे हिसाब' पदयात्रा का शुभारंभ, भाजपा सरकार से हिसाब मांगने निकले प्रदीप गिल

जींद में कांग्रेस की 'हरियाणा मांगे हिसाब' पदयात्रा का शुभारंभ

भाजपा सरकार से हिसाब मांगने निकले प्रदीप गिल

जींद विधानसभा के 36 गांव और 31 वार्डों से गुजरेगी कांग्रेस की पदयात्रा
जींद : हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं, और प्रदेशभर में राजनैतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता प्रदीप गिल ने आज जींद विधानसभा में 'हरियाणा मांगे हिसाब' पदयात्रा की शुरुआत की। यह पदयात्रा 8 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगी और जींद विधानसभा के 36 गांव और 31 वार्डों से होकर गुजरेगी।
प्रदीप गिल की पदयात्रा के पहले दिन हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस पदयात्रा का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और भाजपा सरकार से उनके 10 सालों के कार्यकाल का हिसाब मांगना है।
प्रदीप गिल ने पदयात्रा के पहले दिन जींद में बढ़ रहे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने बताया कि जींद बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है। पानी की उचित व्यवस्था नहीं है, सड़कों की हालत खराब है, और लाइट की सुविधाएं भी न के बराबर हैं। किसानों को समय पर पानी नहीं मिल रहा है और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। इसके साथ ही, कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करने और महंगाई को बढ़ाने के लिए भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर वर्ग पर लाठी का प्रयोग करती है जब कोई अपने हक की आवाज उठाता है।
प्रदीप गिल की यह पदयात्रा 8 अगस्त से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलेगी और जींद विधानसभा के 36 गांव और 31 वार्डों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल जनता की समस्याओं को उजागर करना है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाना भी है।
प्रदीप गिल की पदयात्रा के पहले दिन के उत्साह और जनता की भारी संख्या में उपस्थिति ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब बदलाव चाहती है और अपने हक के लिए आवाज उठाने को तैयार है।
August 08, 2024

जींद में होनी चाहिए ट्रक ऑटो मार्केट, चालक व मालिक हो रहे परेशान : रघुबीर भारद्वाज

जींद में होनी चाहिए ट्रक ऑटो मार्केट, चालक व मालिक हो रहे परेशान : रघुबीर भारद्वाज

--डीजल की गाड़ियों को 15 साल की मिलनी चाहिए मंजूरी, दस साल में भारी नुकसान
जींद ( संजय कुमार) : प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि जींद एक पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। इसको एनसीआर में शामिल करने के कारण डीजल वाहनों को 10 साल चलने की अनुमति है। इस कारण वाहन मालिकों को काफी नुकसान हो रहा है। जींद को एनसीआर से बाहर करना चाहिए और डीजल वाहनों को 15 साल तक चलाने की अनुमति देनी चाहिए। भारद्वाज ट्रक ऑटो मार्केट का दौरा कर रहे थे। यहां वाहन मालिकों व चालकाें ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखी। रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि मालिकों को वाहन सस्ते ब्याज पर मिलना चाहिए। यह भी एक प्रकार का वर्ग है, इसके लिए भी सरकार को सब्सिडी देनी चाहिए ताकि यह लोग अपना गुजर-बसर सही प्रकार से कर सकें।भारद्वाज ने बताया कि रोहतक रोड पर जो ऑटो ट्रक मार्केट है, उसमें कोई भी सुविधा नहीं है। यहां न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही सफाई की। वाहन चलाने वाले चालक जब अपना लाइसेंस बनवाते हैं तो उनको मोटी फीस देनी पड़ती है। इस फीस को भी कम किया जाना चाहिए। इसके अलावा यहां पर ट्रक मार्केट बनानी चाहिए। यहां बड़े उद्योग लगाने की भी जरूरत है ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। हाईवे के साथ उद्योग स्थापित करने से यहां ट्रक मालिकों को भी अच्छा काम मिलेगा। इसके अलावा चालक, ट्रांसपोर्ट व मिस्त्री उद्योग बनाना चाहिए ताकि इनकी समस्याओं को दूर किया जा सके। भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मिस्त्री, ट्रक मालिक तथा चालकों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ सतीश दलाल, राजेश खांडा, बलवान मलिक, संदीप बंसल, सुमित गर्ग, अजीत सैनी, रामकरण रेढू, कृष्ण मिस्त्री, सतपाल, कुलदीप ड्राइवर भी मौजूद रहे।

Wednesday, August 7, 2024

August 07, 2024

जीन्द की प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर कामिनी आश्री में थामा भाजपा का दामन

जीन्द की प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर कामिनी आश्री में थामा भाजपा का दामन

भाजपा का बढ़ा कुनबा, विधानसभा चुनाव में मिलेगी मज़बूती 
जींद : जीन्द की प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर कामिनी आश्री ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अगले 2 महीने में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से ठीक पहले डॉक्टर कामिनी आश्री का भाजपा में जाने से भाजपा को फ़ायदा होगा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडोली के नेतृत्व में डॉक्टर कामिनी आश्री  ने भाजपा का दामन थामा है। डॉक्टर कामिनी आश्री अपनी समाजसेवा के लिये ज़िले भर में प्रसिद्ध है। डॉक्टर कामिनी आश्री अब तक सेंकडो छात्रों को विदेश से एमबीबीएस करवा कर डॉक्टर बना चुकी है, अब तक हज़ारो श्रधालुओं को खाटू श्याम, के दर्शन करवा चुकी है, अब भाजपा पार्टी को डॉक्टर कामिनी आश्री ने जॉइन किया है और इसका सीधा फ़ायदा जीन्द विधानसभा सीट पर भाजपा को मज़बूती मिलेगी।
August 07, 2024

'खैरात दी क्या आपने कोई...', विनेश फोगाट के मामले को लेकर लोकसभा में दहाड़े चंद्रशेखर आजाद

'खैरात दी क्या आपने कोई...', विनेश फोगाट के मामले को लेकर लोकसभा में दहाड़े चंद्रशेखर आजाद
नई दिल्ली : आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मानसून सत्र के दौरान सदन में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के मामले को लेकर सदन में सरकार को जमकर घेरा। इसके साथ ही उन्होंने खेल मंत्री मनसुख मांडविया के सदन में दिए बयान पर भी सवाल खड़ा किए।
नगीना सासंद चंद्रशेखर आजाद ने लोकसभा में खेल मंत्री के उस बयान पर गुस्सा हो गए जिसमें उन्होंने कहा था कि विनेश फोगाट पर हमने विनेश पर 70 लाख 45 हजार रुपये खर्च किए। खेल मंत्री के इस बयान को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने सदन में कहा कि आपने खैरात दी क्या, कोई अहसान किया क्या। आपने लापरवाही बरती इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा।  इसके साथ ही चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जब वह वापस लौटे तो उसे सदन में बुलाकर उसका सम्मान किया जाए, वह देश की बेटी है गोल्डन गर्ल है।
आज अपने लोकसभा क्षेत्र नगीना व देश के विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। pic.twitter.com/Fcp4Y1LZ0K
*'खैरात दी क्या आपने कोई...', विनेश फोगाट के मामले को लेकर लोकसभा में दहाड़े चंद्रशेखर आजाद* https://youtu.be/Mqz89PRP1qM?si=jWtAXhg4Z_NY83Sv
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) August 7, 2024
लोकसभा में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जब विनेश फोगाट डिस्क्वालिफाई किया गया तो ऐसा लगा कि जैसे किसी ने चाकू घुसेड़ दिया हो। आज भी याद है मुझे मैंने उस प्रोटेस्ट में रातें काटी थीं और 4-4 गोली खाईं थी, यह देश की स्मिता से जुड़ा मामला था। सवाल ये है कि एक गोल्ड हमारे लिए आ रहा था और जब गोल्ड आता तो देश हमारा गौरवान्वित होता। क्या व्यवस्था थी कि सिस्टम के लोगों को पता ही नहीं चला कि उसका वेट बढ़ गया।
लोकसभा में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ये सोचने वाली बात है यह कोई हरियाणा की बेटी नहीं है, किसी जाति की बेटी नहीं है, वह हमारे देश की बेटी है । सदन में सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आपने क्या किया हरियाणा के साथ आपने हरियाणा का बजट कम कर दिया, देश में सबसे अधिक मेडल हरियाणा लाता है।
August 07, 2024

हरियाली तीज महोत्सव पर हरियाणा सरकार का महिलाओं को तोहफा

हरियाली तीज महोत्सव पर हरियाणा सरकार का महिलाओं को तोहफा
जींद: हरियाणा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान रखने वाले विशेष पर्व हरियाली तीज पर सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को जिला जींद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं और बेटियों के लिए घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को अब 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। इससे प्रदेश के 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले लगभग 46 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के तहत अब स्कूलों में पढ़ने वाली 14 से 18 वर्ष की बेटियों में कुपोषण को रोकने के लिए उन्हें भी 150 दिन फोर्टिफाइड दूध दिया जाएगा। इससे 2.65 लाख किशोरियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत स्वः रोजगार स्थापित करने के लिए दी जाने वाली 3 लाख रुपये की ऋण राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को दैनिक जरूरतों के लिए दिए जाने वाले 20 हजार रुपये के रिवोल्विंग फंड की राशि को भी बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की घोषणा की। इसके अलावा, समूह सखी के मासिक मानदेय को भी 150 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने की घोषणा की है।  
मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ा सुखद संयोग है। सावन का पवित्र मास है, माता जयंती देवी की ऐतिहासिक नगरी जींद का स्थान है और महिलाओं, बेटियों और बहनों के पावन त्यौहार तीज का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों को हरियाली व खुशहाली के प्रतीक तीज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने की लगभग 30 हजार महिलाओं को कोथली भेंट
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीज उत्सव पर भाई द्वारा अपनी बहन को कोथली देने की हमारी सदियों पुरानी परंपरा है। बहनें अपनी ससुराल में भाई के आने का इंतजार करती हैं और भाई के आने पर खुशी व्यक्त करती है तथा उसे सदैव फलने-फूलने की कामना करती है। आज आपका यह भाई भी आपको कोथली देने और आपसे आशीर्वाद लेने के लिए आया है। मुख्यमंत्री ने लगभग 30 हजार महिलाओं को कोथली भेंट की।  
स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपये के ब्याज रहित ऋण किए प्रदान

मुख्यमंत्री ने समारोह में स्वयं सहायता समूहों की बहनों को सशक्त करने की दिशा में आज 100 करोड़ रुपये के ब्याज रहित ऋण भी प्रदान किये। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में स्वयं सहायता समूहों को 490 करोड़ रुपये की राशि के ऋण उपलब्ध करवाये जाने का लक्ष्य है। इसके अलावा उन्होंने आज प्रदेश के 66 महिला स्वयं सहायता समूहों को भी सम्मानित किया, जो दर्शाता है कि हमारी बहन-बेटियां अब प्रदेश की शान और शक्ति बन रही हैं। साथ ही, हर जिले में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले स्वयं सहायता समूहों को भी मुख्यमंत्री ने कुल 38 लाख 50 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। इससे अन्य स्वयं सहायता समूह भी अधिक लगन व मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित होंगे।  
हरियाणा में 2 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस 2023 के समारोह में लखपति दीदी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। चूल्हे चैके से निकलकर लखपति दीदी बनने के लिए महिलाओं ने जो गजब का उत्साह दिखाया है, इसके लिए आप सभी बधाई की पात्र हैं। हरियाणा सरकार ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिये 2 लाख बहन-बेटियों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रथम चरण में हमारा लक्ष्य इन 62 हजार बहन-बेटियों को लखपति दीदी बनाना है।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी, 2015 को प्रधानमंत्री ने पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की थी। हमारी सरकार और महिलाओं ने मिलकर इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है और अब हरियाणा में लिंगानुपात की दर 871 से सुधरकर 941 हो गई है। इसी अभियान के दूसरे चरण में आज मुख्यमंत्री ने एक मोबाइल वैन को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
तीज त्यौहार पर कम से कम एक पौधा लगाएं

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान की शुरुआत की थी। आप भी आज हरियाली तीज के अवसर पर एक संकल्प लेकर जाएं और कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और बेटियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगातार महिलाओं व बेटियों की चिंता करते रहते हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार महिला उत्थान और सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि देश के निर्माण में सहयोग देने वाली आधी आबादी डबल इंजन सरकार के प्रयासों को और मजबूती देने का काम करें।

समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को सर्वश्रेष्ठ एस.एच.जी. पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने जिला जींद के सभी ब्लॉक से 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को भी सम्मानित किया। कक्षा 10 वीं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाली छात्राओं को क्रमशः 8 हजार रुपए, 6 हजार रुपए और 4 हजार रुपए तथा 12वीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को क्रमश 12,000 रुपए, 10,000 रुपए और 8000 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने सफलता की कहानियां पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दलगत राजनीति, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर सबके लिए करते हैं काम- असीम गोयल नन्यौला

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्री असीम गोयल नन्यौला ने इस तीज समारोह में पहुंचने पर मातृशक्ति का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी दलगत राजनीति, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर सबके लिए काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य भ्रूण में बेटियों को मारने से रोकना था। इस अभियान के फलस्वरूप आज हरियाणा में लिंगानुपात सुधरा है। आज इसी अभियान के तहत बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ- 2 की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने एक मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह वैन राज्य के ऐसे 10 जिलों में जाएंगी जहां लिंगानुपात में बहुत अधिक भिन्नता है। उन जिलों में जाकर स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए और विधवा बहनों के लिए अपना काम स्थापित करने के लिए ऋण पर ब्याज सब्सिडी दी जाती है। श्री असीम गोयल ने कहा कि कनीना में महिलाओं और बेटियों ने मांग की है कि कनीना में बस नहीं रूकती है, इस पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है कि अब से कनीना में बसें रूकेंगी ताकि महिलाओं और बेटियों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने की अनेक पहलें की गई- महीपाल ढांडा

विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने तो महिलाओं के उत्थान व बेटियों की शिक्षा के बारे में कभी सोचा ही नहीं। इस कड़ी में हरियाणा सरकार ने हर 20 किलोमीटर की परिधि में एक महिला महाविद्यालय खोला है। आज हरियाणा की बेटियों को उच्चतर शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा। आज सभी को बिना खर्ची पर्ची नौकरियां दी जा रही हैं। सरकारी अस्पतालों में प्रसूति सेवा में सुधार हुआ है, जिन अस्पतालों में 250 डिलीवरी होती थी अब वहां 1500 डिलिवरी हो रही हैं। इसी प्रकार स्वयं सहायता समूह को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने राजनैतिक रूप से भी महिलाओं को आगे बढ़ाया है। पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारिता सुनिश्चित की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है।  

समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जींद से विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी व सुरेन्द्र पुनिया, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित कुमार अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार, उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन की सीईओ श्रीमती अमरिंद्र कौर, काॅन्फैड के चेयरमैन कर्मबीर सैनी, सहकारिता बैंक के चेयरमैन अमरपाल राणा, जींद नगरपरिषद की चेयरपर्सन डा. अनुराधा सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र ढुल, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक जयबीर देशवाल जिला प्रभारी मदन गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू मोर, वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर सैनी, सुरेश कौशिक, रामफल शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से आई महिलाएं व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से नगरायुक्त वीरेन्द्र सहरावत, जिला परिषद की सीईओ डा0 किरण सिंह, जींद के एसडीएम राकेश सैनी, सफीदों के एसडीएम मनीष कुमार फौगाट, नरवाना के एसडीएम अनिल कुमार दून, उचाना के एसडीएम गुलजार मलिक, जुलाना के एसडीएम अजय कुमार, डीपीओ सुलोचना कुण्डू उपस्थित रहे।
August 07, 2024

तीज उत्सव के अवसर पर BJP ने महिलाओं को ठगने का काम किया : महावीर गुप्ता

तीज उत्सव के अवसर पर BJP ने महिलाओं को ठगने का काम किया : महावीर गुप्ता 
जींद : हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महावीर गुप्ता ने कहा है कि हरियाणा की भाजपा सरकार हमेशा लोगों को ठगने का काम करती है और तीज उत्सव के अवसर पर भी उसने महिलाओं को ठगने का काम किया है। आज यहां जारी एक प्रेस बयान में महावीर गुप्ता ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को झूठ वादों के आधार पर इकट्ठा तो कर लिया लेकिन महिलाओं को घोर निराशा हाथ लगी।महावीर गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की कोथली के नाम पर जिस प्रकार का छलावा भाजपा ने किया है वह महिलाओं को सारी उम्र याद रहेगा। इस कोथली में 60 रुपए से ज्यादा का सामान नहीं था। महिलाओं को 500 रुपए नगद देने का भी वादा किया गया था, लेकिन महिलाओं को कोई पैसा नहीं मिला। महिलाएं यहां आकर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही थी।कांग्रेस नेता महावीर गुप्ता ने कहा कि भाजपा हमेशा संस्कृति की बात करती है तो उसे यह भी पता होना चाहिए था की कोथली में घेवर, फिरनी, बिस्किट, पतासे, सूट और अन्य सामान भी होता है लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा दी गई कोथली में कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा अब वह सभी घोषणाएं कर रही है जिन घोषणाओं को कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पूरा करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि भाजपा सत्ता फिर से हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकती है लेकिन प्रदेश की जनता भोली जरूर है लेकिन पागल नहीं है। वह इन लोगों के छलावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 1 लाख 80 हजार रुपए से कम सालाना आय वाले परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा की है। उन्होंने इसे एक छलावा बताते हुए कहा कि अगर सरकार वास्तव में गरीबों की मदद करना चाहती थी तो पिछले साढ़े 9 साल में उसे किसने रोक रखा था। महावीर गुप्ता ने कहा कि आज हरियाणा सरकार प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र को भी खत्म करने की बात अगर करे तो किसी को कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए क्योंकि कांग्रेस के एजेंडे में यह दोनों चीज सबसे ऊपर हैं।
August 07, 2024

खुराफाती दिमाग! सरकार मान चुकी थी मृत, शख्स ने खुद को जिंदा साबित करने के लिए किया ये काम.

खुराफाती दिमाग! सरकार मान चुकी थी मृत, शख्स ने खुद को जिंदा साबित करने के लिए किया ये काम
आदमी ने खुद को जिंदा साबित करने के लिए अपराध किया.
जयपुर: जॉली एलएलबी-2 तो आपने देखी ही होगी। जिसमें अक्षय कुमार के एक क्लाइंट को सरकार जब मृत घोषित कर चुकी होती है तो अक्षय कुमार उससे एक छोटी श्रेणी का अपराध करवाकर एफआईआर में अपने क्लाइंट का नाम दर्ज करा देता है जिससे वह जीवित साबित हो जाता है। ठीक इसी तरह का एक मामला राजस्थान से सामने आया है जहां मृत साबित हो चुके एक शख्स ने खुद को जिंदा साबित करने के लिए स्कूल में बच्चों को बंधक बना कर कई शिक्षकों को घायल कर दिया, जिससे कि एफआईआर में उसका नाम आ सके और वो खुद को जिंदा साबित कर पाए।
*खुद को जिंदा साबित करते करते थक गया था*

राजस्थान के मिठोरा गांव के 40 साल के बाबूराम भील लंबे समय से अधिकारियों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहे थे कि वे जिंदा हैं। बाबूराम के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र भी प्रशासन ने जारी कर दिया था। बाबूराम ने अपने गांव के बुजुर्गों और राज्य के अधिकारियों से इसे सुधारने की गुजारिश भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए बाबूराम ने अपना खुराफाती दिमाग दौड़ाया और लगे सरकारी गलती को सुधारने।  लेकिन उनका यह तरीका थोड़ा अजीब था और गैरकानूनी भी था।  
*संपत्ति जब्त न हो जाए इसलिए उठाया कदम*

बाबूराम भील को यह डर था कि उसकी मृत्यु के बाद सरकार उसकी सारी संपत्ति जब्त कर लेगी, बाबूराम इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि उसे एक अपराधी बनना चाहिए जिससे की उसकी समस्या की तरफ प्रशासन का ध्यान जाए। 19 जुलाई को, उन्होंने एक चाकू और पेट्रोल की बोतल ली और एक स्थानीय स्कूल में आतंक मचाना शुरू कर दिया।
*शिक्षक और अभिभावक को किया घायल*

चूली बेरा धारणा स्कूल में घुसने के बाद, हताश हो चुके बाबूराम ने दो शिक्षकों, कार्यवाहक प्रधानाध्यापक हरदयाल और शिक्षक सुरेश कुमार, साथ ही एक अभिभावक को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, बाबूराम भील ने कई छात्रों और शिक्षकों को तब तक बंधक बना लिया जब तक कि पुलिस ने आकर उसे गिरफ्तार नहीं कर लिया।
*पूछताछ में खोले राज*

ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट की मानें तो पूछताछ के दौरान राजस्थान के इस व्यक्ति ने बताया कि उसे गलत तरीके से मृत घोषित कर दिया गया था। अपने मृत्यु प्रमाण पत्र को रद्द करवाने के लिए बार-बार प्रयास करने के बाद, वह यह साबित करने के लिए बेताब हो गया कि वह जीवित है। उसने सोचा कि खुद को गिरफ्तार करवाने के लिए इतने गंभीर अपराध करने पर पुलिस के पास उसे गिरफ्तार करने और पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम दर्ज करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचेगा, जो इस बात का सबूत होगा कि वह वास्तव में मरा नहीं है।

Tuesday, August 6, 2024

August 06, 2024

''हरियाणा मांगे हिसाब'' पदयात्रा का न्योता देने अपने पैतृक गांव पहुंचे प्रदीप गिल, कहा- 36 बिरादरी के लोग देंगे कांग्रेस को वोट

''हरियाणा मांगे हिसाब'' पदयात्रा का न्योता देने अपने पैतृक गांव पहुंचे प्रदीप गिल, कहा- 36 बिरादरी के लोग देंगे कांग्रेस को वोट
जींद (संजय कुमार ): जींद विधानसभा में 8 अगस्त से कांग्रेस नेता प्रदीप गिल की 'हरियाणा मांगे हिसाब' पदयात्रा शुरू होने वाली है। पदयात्रा का न्योता देने प्रदीप गिल मंगलवार को अपने पैतृक गांव ईटल खुर्द पहुंचे। गांव में ग्रामीणों में पदयात्रा को लेकर काफी जोश एवं उत्साह दिखा। ये पदयात्रा 8 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगी और जींद विधानसभा के 36 गांव और 31 वार्ड में पहुंचेगी। गिल की पदयात्रा की जहां आज जींद में हर जगह चर्चा है, वहीं हरियाणा कांग्रेस की भी पैनी नजर इस यात्रा पर रहेगी।
मीडिया से बात करते हुए गिल ने कहा कि आज मैं अपने पैतृक गांव में 36 बिरादरी के लोगों को पदयात्रा का न्योता देकर आया हूं, जहां किसान,कमेरा, मजदूर सभी ने आश्वासन दिया है कि गूंगी-बहरी सरकार के खिलाफ हम सब आपके साथ मिलकर इस पैदल यात्रा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं भाई दीपेंद्र हुड्डा जी ने जो मुहिम छेड़ी है, उसमें एक कड़ी बनकर गांव वालों ने ये आश्वासन दिया है। आपके साथ खड़े होकर 8 तारीख से जो पैदल यात्रा जींद में चल रही, उसे आगे ले जाकर इसे विधानसभा तक पहुंचाने का काम करेंगे।
*ग्राम वासियों ने कही यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करने की बात*

प्रदीप गिल ने आगे कहा कि विधानसभा में हरियाणा प्रदेश में जींद हलका कांग्रेस पार्टी की झोली में जाए और एक-एक वोट जो है, 36 बिरादरी के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में डालने की कही। वहीं इस लड़ाई में जो भी ड्यूटी इनकी लगाई जाएगी, ईटल खुर्द के  36 बिरादरी के लोगों ने आश्वासन दिया कि 8 तारीख को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर यात्रा को मजबूत करेंगे और जब यात्रा मेरे गांव ईटल खुर्द में पहुंचेंगी तो ग्राम वासियों ने फैसला किया कि यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।
August 06, 2024

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला रेंज के पुलिस कर्मियों को मिली प्रमोशन, वर्दी पर सजे सितारे

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला रेंज के पुलिस कर्मियों को मिली प्रमोशन, वर्दी पर सजे सितारे

प्रमोशन पाने वाले पुलिस कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने आज पूर्व मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताया
चंडीगढ़, 06 अगस्त - हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला पुलिस रेंज के लगभग 300 से ज्यादा भर्ती हुए पुलिस कर्मचारियों को हरियाणा सरकार ने प्रमोशन देकर सब-इंस्पेक्टर बनाया है। आज प्रमोशन हासिल करने वाले पुलिस प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को लड्डू खिलाते हुए उनका मुंह मीठा करवाया और खुशी का इजहार किया।
पूर्व मंत्री अनिल विज ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रमोशन नहीं मिलने की वजह से पहले स्टाफ के साथ ज्यादती हो रहीं थी,  लेकिन अब सब ठीक है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले एक ही तारीख में दो कर्मचारी भर्ती हुए तो अम्बाला रेंज में भर्ती हुआ कर्मचारी हवलदार रह गया जबकि दूसरा गुरुग्राम रेंज वाला सब इंस्पेक्टर बन गया। उन्होंने कहा कि यह जो भिन्नता थी इसको सही करने के लिए उन्होंने अपने कार्यकाल में काफी मेहनत की थी और इसके लिए कई बार फाइलों को ऊपर-नीचे भेजा गया। मगर, आज पुलिस कर्मियों को प्रमोशन मिल गई है जिससे अम्बाला रेंज के सभी पुलिस कर्मचारियों में खुशी की लहर है।  गौरतलब है कि हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के कार्यकाल में कुछ पुलिस कर्मियों ने गुहार लगाई थी कि अंबाला रेंज के पुलिस कर्मचारियों को प्रमोशन नहीं मिल रही है जबकि अंबाला के बाहर रेंज में सभी को प्रमोशन दिए जा रहे है। इस पर, पूर्व मंत्री अनिल विज ने तुरंत कार्रवाई की थी और उनकी फ़ाइल बनाकर उन्हें प्रमोशन देने की सिफारिश की थी लेकिन अब श्री अनिल विज गृह मंत्री नहीं रहे उसके बावजूद भी श्री विज उनकी पैरवी करते रहे और अब हरियाणा सरकार ने लगभग 300 से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों को प्रमोशन देकर उन्हें सब-इंस्पेक्टर बनाया गया है।
August 06, 2024

‘‘मैं तो 6 बार का विधायक हूं और मैंने सबका राज देखा है, सबका सब जानता हूं’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

‘‘मैं तो 6 बार का विधायक हूं और मैंने सबका राज देखा है, सबका सब जानता हूं’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

‘‘लोग भूले नहीं है कि किस प्रकार से इन्होंने (भूपेन्द्र सिंह हुडा) लोगों को बोलियां लगाकर नौकरियां दी, तबादलों की मण्डियां सजी और दलाल घूमते थे’’- अनिल विज

‘‘जनता भूली नहीं हैं जनता को सब कुछ अच्छी प्रकार से याद है और आने वाले समय में ओर अच्छी तरह से याद दिला देगी’’ - विज

‘‘हमारी सरकार ने तबादले पारदर्शी किए हैं, नौकरियां पारदशी लगाई है’’- विज
चंडीगढ़, 06 अगस्त - हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘मैं तो 6 बार का विधायक हूं और मैंने सबका राज देखा है, सबका सब जानता हूं, मैंने देखा है कि किस प्रकार से सचिवालय दलालों से भरा रहता था। जबकि हमारी सरकार ने तबादले पारदर्शी किए हैं, नौकरियां पारदशी लगाई है और ऐसे-ऐसे लोगों को नौकरियां मिली जिनके मां-बाप कभी सोच भी नहीं सकते थे कि हमारा बच्चा भी सरकारी नौकर लग जाएगा’’। उन्होंने विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘‘लोग भूले नहीं है कि किस प्रकार से इन्होंने लोगों को बोलियां लगाकर नौकरियां दी हैं, किस प्रकार से तबादलों की मण्डियां सजती थी और दलाल घूमते थे। जनता भूली नहीं हैं जनता को सब कुछ अच्छी प्रकार से याद है और आने वाले समय में ओर अच्छी तरह से याद दिला देगी’’।
श्री विज आज चण्डीगढ में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

किसी भी सरकार ने सपने लेने पर कोई टैक्स नहीं लगाया- विज

मिशन 2024 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘सपने लेने पर कोई मनाही नहीं है और किसी भी सरकार ने सपने लेने पर कोई टैक्स नहीं लगाया है। लेकिन लोग कांग्रेस पुराना दस साल का काला राज भूले नहीं हैं क्योंकि जिधर से भी भूपेन्द्र सिंह हुडडा की कार निकल जाती थी किसान घरों को छोड भाग जाते थे। जिस भी जमीन पर भूपेन्द्र सिंह हुडडा की नजर पडी, उस जमीन को हुडडा ने अधिग्रहण कर लिया और बिल्डर माफिया को बेच दिया’’।
‘‘राहुल गांधी फेल इस बार भी हुए हैं, लेकिन थोडे नंबर ज्यादा आ गए हैं, उसी को लेकर उछल रहे हैैंं’’ - विज

राहुल गांधी का संसद में एक नया रूप देखे जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘राहुल गांधी फेल इस बार भी हुए हैं, लेकिन थोडे नंबर ज्यादा आ गए हैं, उसी को लेकर उछल रहे हैैंं। पास होने के लिए 33 नंबर चाहिए, अगर 20 या 25 आ गए लेकिन फिर भी फेल ही है, लेकिन राहुल गांधी को महसूस होता है कि शायद पप्पू पास हो गया’’।
‘‘जब मैं स्वास्थ्य मंत्री था तब मैंने ज्यादातर इनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की’’- विज*

एनएचएम कर्मचारियांे की हडताल के संबंध मंे पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘जब मैं स्वास्थ्य मंत्री था तब मैंने ज्यादातर इनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की है। मैंने सभी अधिकारियों को बुलाकर सभी विभागों के कर्मचारियों के हितों को देखते हुए ऐसे सभी कर्मचारियों की बात सुनी और एक कर्मचारी यूनियन ऐसी थी जो रोने लगी और कहा कि हमें अपनी बात रखने का कभी भी किसी ने मौका नहीं दिया लेकिन आपने बिना कहे अपनी बात करने का मौका दिया हैं, उस यूनियन के लोग उस समय काफी भावुक हो गए थे। उस समय मैंने सभी यूनियन की बात सुनी और जिनका कर सकते थे उनका किया’’।
*वे (भगवंत मान) पंजाब में भी किसानहित में फैसलें लें - विज*

किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदे जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘हरियाणा सरकार द्वारा सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए विभिन्न किसान नेताओं ने सराहना की है और खुशी भी जताई है तथा इस संबंध में मंत्रिमंडल ने इस फैसले पर मोहर भी लगा दी है। हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है जहां पर सभी फसलों का एमएसपी कर दिया गया हैं। उन्हांेने पंजाब के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वे (भगवंत मान) पंजाब में भी किसानहित में फैसलें लें।

Monday, August 5, 2024

August 05, 2024

कांग्रेस नेता प्रदीप गिल 8 अगस्त से शुरू करेंगे जींद में पदयात्रा, कहा- आज बदलाव चाहता है हमारा शहर

कांग्रेस नेता प्रदीप गिल 8 अगस्त से शुरू करेंगे जींद में पदयात्रा, कहा- आज बदलाव चाहता है हमारा शहर
 जींद (संजय कुमार ): जींद विधानसभा क्षेत्र में 8 अगस्त से कांग्रेस नेता प्रदीप गिल की 'हरियाणा मांगे हिसाब' पदयात्रा शुरू होने वाली हैं, जिसकी चर्चा आज इलाके के हर गांव और घर में हैं। पदयात्रा का न्योता देने प्रदीप गिल हर गांव और शहर की हर कॉलोनी में जा रहे हैं। आज उसी कड़ी में गिल ने जींद विधानसभा के एक दर्जन से ज्यादा गांवों के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ग्रामीणों को पदयात्रा का न्योता दिया। आज प्रदीप गिल ने जींद विधानसभा के गांव जलालपुर खुर्द, जलालपुर कलां, ईटल कलां, जाजवान, डांडा खेड़ी, संगतपुरा, जुलानी, झांझ खुर्द, अमरहेड़ी आदि गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम करके ग्राम वासियों को पदयात्रा का न्योता दिया।
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता प्रदीप गिल ने कहा कि 8 तारीख को हमारी 'हरियाणा मांगे हिसाब' पदयात्रा होने जा रही है, जिसकी शुरुआत दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने की थी। हमलोगों ने उसे आगे बढ़ाने के लिए 8 तारीख से पदयात्रा का कार्यक्रम बनाया है, जो 14 तारीख तक चलेगा। पदयात्रा हलके के हर गांव और गली तक पहुंचेगी। आज पदयात्रा की तैयारियों के लिए हमने 12 से 15 गांव का दौरा किया। इसके लिए हमने साथियों की ड्यूटी भी लगाई ओर वालंटियर्स भी बनाए, ताकि अच्छी व्यवस्था बन सके। आज हमने बहुत अच्छी पहल की शुरुआत की है। कहते हैं, समय बदलाव की ओर है। हमने कांग्रेस पार्टी की ओर से हर घर तक पहुंचाने के लिए एक दीवार घड़ी बनवाई है। आज हमने अपने साथियों से इसकी शुरुआत की है, जो हर घर तक जाएगी। आज जींद बदलाव चाहता है। साल 1966 में बना ये जिला आज तक पिछड़ा रहा। आज तक जिसके अंदर बड़े-बड़े चेहरे बने, उनको कभी भी जींद की परवाह नहीं रही। आज समय बदलाव की ओर है औक आज हमलोगों ने उसकी शुरुआत कर दी है।
August 05, 2024

तीज महोत्सव में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किये जाएँगे पारंपरिक लोक नृत्य- ओएसडी प्रचार गजेंद्र फोगाट

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तीज महोत्सव में करीब 30 हजार महिलाओं को करेंगे कोथली भेंट-- 

तीज महोत्सव में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किये जाएँगे पारंपरिक लोक नृत्य- ओएसडी प्रचार गजेंद्र फोगाट
जींद : ओएसडी प्रचार गजेन्द्र फोगाट ने बताया कि बुधवार 7 अगस्त को स्थानीय नई अनाज मंडी में सूबे की सरकार द्वारा राज्य स्तरीय तीज महोत्सव कार्यक्रम  बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर  प्रदेशभर की लगभग 30 हजार महिलाओं के आने के लिए निमंत्रण दिया गया है। तीज महोत्सव कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर महिलाओं को कोथली भेंट स्वरूप उपहार देकर सम्मानित करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री महिलाओं के लिए कुछ विशेष घोषणा भी कर सकतें है।  ओएसडी प्रचार गजेन्द्र फोगाट ने कहा कि तीज हमारा पारंपरिक त्यौहार है, वर्तमान सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों कदम उठा रही है। सामूहिक रूप से त्यौहार मनाने से सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। जींद में आयोजित होने वाले तीज महोत्सव में महिलाओं के लिए 101 रंग बिरंगे झूले लगाए जाएंगे इसके साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य मंच के माध्यम से पारंपरिक तीज के गीतों पर लोक नृत्य की प्रस्तुति होंगी। जो कि सभी को हरियाणा की संस्कृति से रू-ब-रू करवाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हरियाणा के जाने-माने कलाकार रामकेश जीवनपुरिया के साथ-साथ अन्य लोक कलाकारों की मनभावन प्रस्तुति देखने व सुनने को मिलेगी। इसके अलावा लोक सम्पर्क एवं सांस्कृतिक विभाग तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन का मनोरंजन करवाएंगे।
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अनाज मंडी में आयोजित होने वाले तीज महोत्सव में हरियाणा की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने वाले गजेन्द्र फोगाट भी अपनी प्रस्तुती से सभी को अपने मोहपाश में बांधने का कार्य करेंगे।
August 05, 2024

अंबाला के बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, बिजली निगम अधिकारियों को लगाई फटकार

अंबाला के बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, बिजली निगम अधिकारियों को लगाई फटकार

पोल शिफ्टिंग के धीमे कार्य को लेकर बिजली मंत्री व एमडी को पूर्व मंत्री अनिल विज ने लगाए फोन

बिजली निगम अधिकारयों से पूर्व मंत्री अनिल विज बोले, “पोल शिफ्टिंग न होने से नहीं बन पा रही नई सड़क, अफसरों को क्या जनता की परेशानी नजर नहीं आती”
चंडीगढ़ - हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज शाम अंबाला के 12 क्रॉस रोड पर उत्तरी हरियाणा विद्युत निगम के एक्सईएन कार्यालय में एकाएक पहुंचते हुए आउटर लार्ज रोड पर धीमे गति से चल रहे पोल शिफ्टिंग के कार्य पर नाराजगी जताई।श्री विज ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व स्टाफ को इस मामले को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि, आउटर लार्ज रोड पर पोल शिफ्टिंग का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है और आखिर विभाग इस कार्य को कब पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि पोल शिफ्टिंग का कार्य यदि पूरा होगा तो ही आउटर लार्ज रोड की सड़क को नया बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा सड़क निर्माण रूकने के कारण स्थानीय लोगों व वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बिजली निगम अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह प्राथमिकता से किए जाने वाले कार्य में लगातार देरी कर रहे है जोकि उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है।
अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज हुए पूर्व मंत्री अनिल विज ने मौके से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला व विभाग के एमडी डा. साकेत कुमार को फोन लगाते हुए अम्बाला छावनी में बेहद धीमे चल रहे इस मामले से अवगत कराया।
गौरतलब है कि अम्बाला छावनी आउटर लार्ज रोड को नया बनाने का कार्य नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है, मगर रोड पर पुराने बिजली पोलों के शिफ्ट नहीं होने के कारण यह कार्य धीमा चल रहा है। बिजली के पोल बिजली निगम द्वारा शिफ्ट किए जाने है।