Breaking

Friday, August 9, 2024

August 09, 2024

जींद की समस्याओं पर प्रदीप गिल का प्रहार: पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोगों की भागीदारी

प्रदीप गिल की पदयात्रा का दूसरा दिन: जनता में भारी उत्साह और समर्थन
प्रदीप गिल की पदयात्रा का दूसरा दिन: जलालपुर खुर्द से जाजवान तक जनता में भारी उत्साह और समर्थन

जींद की समस्याओं पर प्रदीप गिल का प्रहार: पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोगों की भागीदारी

कांग्रेस के समर्थन में प्रदीप गिल की पदयात्रा: दूसरे दिन भी जनता ने दिखाई जबरदस्त उत्सुकता
जींद : प्रदीप गिल की यात्रा का आज दूसरा दिन था और उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत जलालपुर खुर्द से की। जलालपुर खुर्द पहुंचकर उन्होंने एक मंदिर में जाकर कामना की कि हर व्यक्ति का भला हो और जींद में खुशहाली आए। इसके साथ ही, उन्होंने आज जलालपुर खुर्द से यात्रा शुरू करके जलालपुर कला, ईक्कस, ईटल कला, ईटल खुर्द, संगत पुरा, ढांडा खेड़ी और जाजवान गांवों का दौरा किया।
आज भी लोगों में वही उत्साह और समर्थन की भावना देखने को मिली और हजारों की संख्या में लोग इस पदयात्रा में शामिल हुए। प्रदीप गिल की यह पदयात्रा 14 अगस्त तक चलेगी और जींद विधानसभा के 36 गांव और 31 वार्डों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल जनता की समस्याओं को उजागर करना है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाना भी है।
जींद की समस्याओं पर विशेष जोर देते हुए, प्रदीप गिल ने पक्की सड़क व गलियों, पानी निकासी, स्वास्थ्य व्यवस्था, और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। जींद में विकास की कमी के कारण, यहाँ की सड़कों और गलियों की हालत बेहद खराब है, पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में जलभराव की समस्या होती है, और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण जनता को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बेरोजगारी की समस्या भी जींद में अत्यंत गंभीर है, जिससे युवा वर्ग हताश है।
इसके अलावा, किसानों को बिजली और कृषि के लिए पानी की समस्याएं भी जींद में गंभीर हैं। प्रदीप गिल ने इन सभी मुद्दों पर जनता के साथ संवाद किया और कांग्रेस सरकार के आने पर इन समस्याओं के समाधान का वादा किया।
प्रदीप गिल की पदयात्रा के पहले और दूसरे दिन के उत्साह और जनता की भारी संख्या में उपस्थिति ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब बदलाव चाहती है और अपने हक के लिए आवाज उठाने को तैयार है।
August 09, 2024

पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया छठा पदक

पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया छठा पदक
Olympics 2024 Wrestling : भारत के स्टार पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में भारत को छठा पदक दिलाया है। भारतीय पहलवान अमन ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती के ब्रॉन्ज मेडल मैच में जीत हासिल कर इतिहास रचा है। 
भारत के स्टार पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में भारत को छठा पदक दिलाया है। भारतीय पहलवान अमन ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती के ब्रॉन्ज मेडल मैच में जीत हासिल कर इतिहास रचा है। *सेमीफाइनल में अमन को मिली थी हार*
अमन सेमीफाइनल में एक चुनौतीपूर्ण मुकाबले में हार के बाद कांस्य पदक मैच में पहुंचे। उन्हें सेमीफाइनल मैच में जापान के री हिगुची से हार का सामना करना पड़ा था। जो पूर्व विश्व चैंपियन और रियो 2016 ओलंपिक के रजत पदक विजेता हैं। अमन को हिगुची ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से हरा दिया था। 
*शुरुआती मैचों में दर्ज की धमाकेदार जीत*

प्रतियोगिता में इससे पहले, अमन ने अपने शुरुआती मैच आसानी से जीतकर अपने दमदार खेल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूर्व यूरोपीय चैंपियन मैसेडोनिया के व्लादिमीर एगोरोव को 10-0 की तकनीकी श्रेष्ठता से हराया था। इसके बाद अमन ने क्वार्टर फाइनल में अल्बानिया के पूर्व विश्व चैंपियन और चौथे वरीय ज़ेलिमखान अबकारोव को 12-0 से हराकर जीत हासिल की थी, 21 वर्षीय अमन पेरिस खेलों में पुरुषों की स्पर्धाओं में भाग लेने वाले एकमात्र पहलवान थे। उन्होंने अपने कंधों पर देश की उम्मीदों का भार उठाया। उन्होंने भारतीय कुश्ती ट्रायल में टोक्यो 2020 के रजत पदक विजेता रवि दहिया को हराकर ओलंपिक में अपना स्थान अर्जित किया। अब वो एक बार फिर पदक जीतने से चूक गए हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती में महिला और पुरुष पहलवान भारत को अभी तक एक भी पदक नहीं दिला पाए हैं।
August 09, 2024

कांग्रेस के चुनावी वादों को भाजपा अब लागू करने का ढोंग कर रही है : महावीर गुप्ता

कांग्रेस के चुनावी वादों को भाजपा अब लागू करने का ढोंग कर रही है : महावीर गुप्ता 
जींद : ( संजय कुमार) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री मांगेराम गुप्ता के सुपुत्र महावीर गुप्ता ने दावा किया है कि 2 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आज यहां एक प्रेस बयान में महावीर गुप्ता ने कहा कि पिछले करीब पौने 10 साल में हरियाणा में एक भी वर्ग ऐसा नहीं है जिस पर प्रदेश सरकार ने लाठियां ने चलाई हों। प्रदेश की जनता अब उन लाठियां का बदला वोट की चोट से लेने के लिए तैयार बैठी है।उन्होंने कहा कि जींद जिले में कांग्रेस पार्टी की जबरदस्त लहर चल रही है और जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने सर्वे करवाकर जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार को टिकट देने का फैसला किया है और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द ही कर देगी।कांग्रेस नेता ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2005 से लेकर 2014 तक जो विकास के कार्य किया वर्तमान सरकार उसके बराबर कहीं भी खड़ी नहीं हो पाई। महावीर गुप्ता ने कहा कि जहां पहले हरियाणा खेल, प्रति व्यक्ति आय, विकास में देश में नंबर एक था आज हरियाणा बेरोजगारी, अपराध में नंबर एक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने अब नशे के मामले में पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है। पंजाब में नशे को लेकर उड़ता पंजाब फिल्म बनी थी और आज उड़ता हरियाणा फिल्म आसानी से बन सकती है। उन्होंने कहा कि कितने ही युवा हर रोज नशे के कारण दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने युवाओं से रोजगार का अधिकार छीन कर उसे नशे की दलदल में धकेलने का काम किया है।
महावीर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद एक बार फिर युवाओं को रोजगार देने का काम करेगी ताकि वह नशे से दूर हो सके। हरियाणा को खेल और प्रति व्यक्ति आय के मामले में एक बार फिर देश में नंबर एक पर लाकर खड़ा किया जाएगा।
महावीर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के चुनावी वादों को भाजपा अब लागू करने का ढोंग कर रही है। प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा की नीति और नियत दोनों में खोट है।