Breaking

Monday, December 30, 2024

December 30, 2024

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है : श्याम सिंह राणा

चंडीगढ़ , 30 दिसम्बर-हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वर्तमान सरकार ने शासन-प्रशासन में फैले भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद को समाप्त कर प्रदेश को नई दिशा प्रदान की है। आज हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में सबसे आगे खड़ा है। विकास व शासन व्यवस्था से प्रभावित होकर देश के अन्य राज्य भी हरियाणा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का अनुसरण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की बेहतरीन सोच का कारण ही है सरकार ने प्रदेश से भ्रष्टचार को जड़ से समाप्त करने के लिए सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जोड़कर सभी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया है। इसी सोच एवं नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता ने सरकार की नीतियों एवं योजनाओं की बदौलत तीसरी बार प्रदेश की बागडोर सौंपी है।कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि वे भी किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और किसानों की कृषि से संबंधित दिक्कतों के बारे भली-भांति परिचित है। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का ऐसा एकमात्र राज्य है जिसने केन्द्र सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम समर्थन पर सभी 24 अधिसूचित फसलों की खरीद करने का निर्णय सबसे पहले लिया है।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीति एवं सोच यही रही है कि किसान की आमदनी को कैसे बढ़ाया जाए और किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए हमारी सरकार ने किसानों के हित में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैसरकार द्वारा किसानों को बीजखाद के साथ-साथ कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से अनुदान राशि सीधे किसानों के खाते में जमा करवाई जाती है। हरियाणा देश का ऐसा प्रथम राज्य हैजहां किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा कृषि क्षेत्र के साथ-साथ अन्य विकास के क्षेत्रों में भी अग्रणी राज्य बना है।कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सानिध्य में हरियाणा दस साल से लगातार सेवासुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ-साथ प्रगति के स्वर्णिम पथ पर अग्रसर हो रहा है। देश व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की संयुक्त नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश व प्रदेश में नए आयाम स्थापित किए है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी केन्द्र सरकार ने अपने साढ़े दस साल के कार्यकाल में देशहित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लेने के साथ-साथ जनकल्याण की असंख्य योजनाएं लागू कर देश की दशा-दिशा सुधारने का बहुत बड़ा कार्य कर देश को विश्व के अग्रणी देशों की श्रेणी में शुमार कर बहुत बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार गरीब लोगों को समर्पित है।

December 30, 2024

हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: कृष्ण कुमार

*हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: कृष्ण कुमार*

*पानीपत जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 8 समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान*

चंडीगढ़, 30 दिसंबर- हरियाणा में सामाजिक न्यायसशक्तिकरणअनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आम व्यक्ति के साथ न्याय करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो शिकायतें पहुंचती है उनके समाधान का प्रशासन के सहयोग से प्रयास किया जाता है।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्य में पारदर्शिता बरतें  व जन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास करें। समिति की बैठक में 15 सूत्रीय एजेंडे के तहत समस्याओं की सुनवाई हुई। इनमें से  8 समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया व 6 समस्याओं को आगामी सुनवाई के लिए रखा गया व 1 समस्या को रद्द कर दिया गया।

December 30, 2024

विद्यार्थियों ने किया वीटा प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण

*विद्यार्थियों ने किया वीटा प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण*
जींद : स्थानीय वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल के बच्चों को वीटा प्लांट जींद का दौरा करवाया गया जिसमें कक्षा पांचवी और कक्षा छठी के बच्चों को वहां पर ले जाया गया वीटा प्लांट के विशेषज्ञों ने बच्चों को बहुत विशेष जानकारी से अवगत करवाया जिसमें दूध से घी बनाने की प्रक्रिया को विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को विस्तार पूर्वक बताया गया।
छात्रों ने वीटा मिल्क प्लांट के भ्रमण के दौरान दूध से बनने वाले पदार्थ की जानकारी प्राप्त की साथ ही प्लांट के ऑफिसर विजयपाल व मोहित कुमार ने छात्रों को दूध के बने हुए प्रोडक्ट के मिलावट की पहचान कैसे करें के बारे में भी जानकारी दीवहाँ उन्होंने बहुत मज़ा किया और साथ ही डेयरी प्रसंस्करण उद्योग के बारे में भी सीखा। यह एक शैक्षिक और इंटरैक्टिव अनुभव था, जिसमें बच्चों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि दूध कैसे प्रोसेस और पैक किया जाता है। इस अनुभव ने बच्चों में विज्ञान और डेयरी उद्योग के प्रति जिज्ञासा और रुचि पैदा की।विद्यालय के निदेशक श्री नरेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि वीटा प्लांट जैसे प्रतिष्ठानों का दौरा बच्चों को डेयरी उद्योग की महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को समझने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों में विज्ञान, गुणवत्ता नियंत्रण और स्वच्छता के महत्व को गहराई से समझने में मदद करते हैं।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुकृति शर्मा ने बच्चों के इस शैक्षणिक भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे दौरे बच्चों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाते हैं और उन्हें नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अनुभव न केवल छात्रों की जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं।
December 30, 2024

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला शहर में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित दिव्य गीता सत्संग महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि श्रद्धालुओं को संबोधित किया

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला शहर में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित दिव्य गीता सत्संग महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि श्रद्धालुओं को संबोधित किया
चंडीगढ़/अंबाला, 29 दिसंबर-  महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सान्निध्य में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के तत्वाधान में आयोजित 5 दिवसीय दिव्य गीता सत्संग के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं का काफी संख्या में पहुंचे। इस धार्मिक आयोजन में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने बतौर मुख्यअतिथि व वशिष्ठ अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ्ढा ने शिकरत की।
दिव्य गीता सत्संग के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज व डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ्ढा ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और आरती में भाग लेकर अपने श्रद्धा भाव प्रकट किए।
इस मौके पर ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि जीवन को सार्थक करने के लिए श्रीमद् भगवद् गीता में जो अध्याय एवं श्लोकों का विवरण किया गया हैं, उसे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने प्रसंगों एवं भक्ति गीतों से यहां पर बताया है। उन्होंने कहा प्रभु की विशेष कृपा यहां पर हुई है कि पिछले कुछ दिनों से परम श्रदेय स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के सान्धिय में अमृत वर्षा हो रही हैं। श्री भगवद् गीता हमारा अमूल्य ग्रंथ है जिन्दगी के किसी भी मुकाम पर हमें क्या करना है और क्या नहीं करना है इस बारे श्रीमद् भगवद् गीता के अध्याय एवं श£ोकों में उसका विवरण है। हर प्रश्र का उत्तर श्रीमद् भगवद् गीता में हैं। श्रीमद् भगवद् गीता का जितना भी हम ज्ञान हासिल करेंगे एवं उनके श£ोकों को अपने जीवन में उतारेंगे उससे हमारा जीवन सफलता की ओर बढेगा। ईश्वर सबको ज्ञान देना चाहते है, उसके लिए हमें अपने मन से बुरे विचारों को त्याग कर अच्छे विचारों को धारण करना हैं। धर्म तीन शब्दों से बना है- ध का मतलब धारण, र का मतलब रास्ता व म का मतलब मोक्ष हैं। ऐसा रास्ता जो मोक्ष को दिलाने का काम करें, वहीं धर्म हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परम श्रदेय स्वामी ज्ञानानन्द महाराज श्रीमद् भगवद् गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहें हैं।  
श्रीमद् भगवद् गीता का संदेश मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक जागृति और नैतिक मूल्यों का प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान भगवान श्री कृष्ण द्वारा समूची मानवता को दिया गया एक वरदान है गीता में ही विश्व की हर समस्या का समाधान निहित है।
इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ्ढा ने कहा कि हर परेशानी का हल श्रीमद् भगवद् गीता में निहित हैं। गीता का कोई भी अध्याय एवं श£ोक को धारण कर लें एवं उसे पढे, उससे हमें जहां ज्ञान के आनन्द की अनुभूति होती हैं वहीं जीवन की हर समस्या का हल गीता में निहित हैं। उन्होनें कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक आने वाली हर समस्या, कठिनाई का हल श्रीमद् भगवद् गीता में बताया गया हैं। उन्होनें यह भी कहा कि परम श्रदेय स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के सान्धिय में जीओ गीता के माध्यम से रेल में, रसोई में, जेल, हर जन तक गीता का ज्ञान पहुंचे इस दिशा में कार्य किए जा रहें हैं। उन्होनें इस मौके पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को यह भी आहवान किया कि वे युवा पीढी को भी श्रीमद् भगवद् गीता के बारे में बताए ताकि वे भी श्रीमद् भगवद् गीता में बताए गए श£ोकों को जीवन में धारण करते हुए अपने जीवन को सफलता की ओर ले जा सकें।
इस मौके पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अपने प्रवचनों में गीता के उपदेशों का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को जीवन में कर्म, भक्ति और ज्ञान के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा गीता के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन के सभी कष्टों का समाधान प्राप्त कर सकता है और सच्ची शांति एवं आनंद का अनुभव कर सकता है। श्रीमद् भगवद् गीता सृष्टि का अमूल्य ग्रंथ हैं। जब भी जीवन में कोई द्वविधा आएं हमें कहा जाना है क्या करना है उस बारे गीता को पढकर अपनी समस्या का हल किया जा सकता हैं। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानान्नद महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी को अपने जीवन रूपी रथ का सारथी बना लेना चाहिए। महाभारत के युद्ध में अर्जुन ने भगवान श्री कृष्ण को अपना सारथी बनाकर युद्ध से जीत हासिल की थी। श्रीमद् भगवद् गीता में कर्म करते हुए बताया गया है कि मेरा कर्म बधंन का सेतू न बने बल्कि मोक्ष का मार्ग बने। श्रीमद् भगवद् गीता अद्भत गं्रथ है, इस अद्भुत ग्रंथ में माध्यम से हम अपने जीवन को निर्मल बना सकते हैं। उन्होनें भक्ति गीत से वो अपना काम करें तू अपना काम किया करें, मन छोड़ जग की चिंता बस प्रभु का नाम लिया कर से सभी को भक्तिमय का संदेश दिया।
इस अवसर पर जीओ गीता के संरक्षक प्रमोद वालिया, मनोहर लाल सचदेवा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, सुशील अग्रवाल, एडिशनल एडवोकेट जनरल बृ्रजेश, जिला करनाल के भाजपा अध्यक्ष ब्रृजभूषण गुप्ता, कार्यकारी अभियन्ता सुखबीर सिंह, राजन सपरा, राजू चावला, केवल चावला, हैप्पी चावला, जगदीश सचदेवा, जीओ गीता महिला मंडल की प्रधान कीर्ति ग्रोवर, दीक्षा बतरा, कामिनी बब्बर, संजीव सपड़ा, हरीश मुंजाल एवं योगेश चावला सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

December 30, 2024

*मुख्यमंत्री ने निरंकारी भवन में चल रहे सत्संग में लिया हिस्सा*

*मुख्यमंत्री ने निरंकारी भवन में चल रहे सत्संग में लिया हिस्सा*
पंचकूला : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित संत निरंकारी भवन में पहुंचकर चल रहे सत्संग में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मंडल द्वारा अनेक सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लिया जाता है। पिछले दिनों संत निरंकारी अध्यात्मिक स्थल समालखा में आयोजित प्रधानमंत्री की मुहिम के एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला, जिसमें करीब 30 हजार पौधे लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के नेतृत्व रक्तदान शिविर, स्वच्छता कार्यक्रमों में भी बढ़कर भाग लिया जाता है। इस प्रकार यह मंडल सामाजिक कार्य कर समाज को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
December 30, 2024

*मुख्यमंत्री ने सेक्टर-9 पंचकूला में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना*

*प्रधानमंत्री ने पूरे देश को बताया कि कुरुक्षेत्र ने मलेरिया की रोकथाम को लेकर मॉडल प्रस्तुत किया - नायब सिंह सैनी*

*मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने हरियाणा के प्रयासों की सराहना की*

*मुख्यमंत्री ने सेक्टर-9 पंचकूला में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना*

चंडीगढ़, 29 दिसम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कुरुक्षेत्र में मलेरिया रोकथाम पर किये गए कार्य को पूरे देश के लोगों को मन की बात कार्यक्रम में सुनाया। प्रधानमंत्री ने पूरे देश को बताया कि कुरुक्षेत्र ने मलेरिया को लेकर मॉडल प्रस्तुत किया गया है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की टीम ने मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर कामयाबी पाई और लोगों को रेडियो व अन्य माध्यमों से संदेश देकर जागरूक करते हुए मलेरिया पर अंकुश लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा राज्य की तारीफ की और भारत में मलेरिया की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सेक्टर-9 पंचकूला में आज कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 14 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ के बारे में अवगत करवाया है। यह हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा हुआ अहम विषय है। महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है, ये कार्यक्रम प्रेरणादाय भी है। इस कार्यक्रम से हमें खेल, खेती, स्वास्थ्य व रोजगार सहित अनेक क्षेत्रों की अहम जानकारी प्राप्त होती है। किसानों द्वारा किसान उत्पादक संगठन बनाकर सामूहिक कामों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा नई-नई इनोवेशन की भी जानकारी मिलती है। जिन्हें हम अपनाकर आगे बढ़ सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  ऐसे लोगों के सराहनीय कार्यों को उजागर करने से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया कार्यक्रम भी देश में काफी लोकप्रिय रहा। देश के अनेक लोगों को इसका लाभ मिला।

December 30, 2024

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम हर बार देश को नई दिशा देने का करता है कार्य: हरविंद्र कल्याण*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम हर बार देश को नई दिशा देने का करता है कार्य: हरविंद्र कल्याण*
चंडीगढ़- हरियाणा के विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हर बार देश को एक नई दिशा प्रदान करता है। इससे प्रेरणा लेकर देश का हर वर्ग अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए अग्रसर होता है। यह कार्यक्रम हम सबको कुछ नया करने की ओर संकल्पित करता है। यही कारण है देश के युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग इस कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर उत्साहित रहता है। विधानसभा अध्यक्ष आज करनाल के गांव जाणी में मन की बात के 117 वें एपिसोड के प्रसारण कार्यक्रम उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देश के युवाओं के लिए ज्ञानवर्धन का कार्य करता है। इससे उन्हें पूरे देश की भौगोलिक परिस्थितियों और विभिन्न संस्कृतियों के बारे भी पता चलता हैं। प्रधानमंत्री के मुख से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों के बावजूद वहां के लोगों की संघर्ष की कहानियां और उनकी सफलता के किस्से युवाओं को जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस बार के कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने देश को नए साल में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि आगामी 26 जनवरी को देश के संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहें है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। संविधान हम सब के लिए सर्वोपरि और देश का मार्गदर्शक है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग तथा आमजन द्वारा मलेरिया रोकथाम के प्रयासों की भी सराहना की है। नुक्कड नाटकों और आमजन की सक्रिय भागीदारी से गंदगी व मच्छरों पर काबू पाते हुए मलेरिया को फैलने से रोकने में मदद मिली है जोकि काबिले तारीफ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से प्रयागराज मे आगामी 13 जनवरी से प्रारंभ होने जा रहे महाकुंभ के लिए भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। महाकुम्भ अनेकता में एकता का एक भव्य उदाहरण होगा, जहां से संदेश मिलेगा गंगा की अविरल धारा, ना बंटे समाज हमारा और महाकुम्भ का संदेश, एक हो पूरा देश।
उन्होंने महाकुंभ के बारे विस्तृत जानकारी के लिए इस बार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के प्रयोग की भी बात कही, जिससे 11 विभिन्न भाषाओं में पूरे महाकुंभ की जानकारी मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा है कि महाकुम्भ विशालता और विविधता का प्रतीक है जहाँ करोड़ों लोग, लाखो संत, सैकड़ों संप्रदाय और अनेकों अखाड़े इस आयोजन के साक्षी बनेगे।

December 30, 2024

"राहुल गांधी और उनके कांग्रेस पार्टी मृत पड़े पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं" - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

"राहुल गांधी और उनके कांग्रेस पार्टी मृत पड़े पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं" - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

"अगर जगह तय नहीं हुई है इसलिए उनका संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया है" - अनिल विज

"इसी बहाने कई महानुभाव के कदम भी निगमबोध घाट पर चले गए, जो कभी शायद न जाते हो" - विज

"मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक कार्रवाई करेगी" - विज
अंबाला/ चंडीगढ़/ नई दिल्ली - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि "राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी को शर्म भी नहीं आती है कि यह (राहुल गांधी और कांग्रेस) मृत पड़े पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं"।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आरोप कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का संस्कार निगमबोध घाट में करके उनका अपमान किया गया है, के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि "राजनीति और समय पर भी की जा सकती है अभी जहां उनका  स्मारक बनना है वह जगह तय नहीं हुई थी। जबकि सरकार ने बता दिया है कि हम जगह ढूंढ रहे हैं तथा जगह तय कर रहे हैं। अगर जगह तय नहीं हुई है तो कहीं ना कहीं तो उनका (पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह) संस्कार किया जाना था और इसलिए उनका जो संस्कार है वह निगमबोध घाट पर किया गया है"।
"इसी बहाने कई महानुभाव के कदम भी निगमबोध घाट पर चले गए, जो कभी शायद न जाते हो" - विज

इसी संबंध में श्री विज ने  बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि "इसी बहाने कई महानुभाव के कदम भी निगमबोध घाट पर चले गए, जो कभी शायद न जाते हो क्योंकि वह आम जनता के लिए ही शिवधाम बनाया हुआ है"।

"मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक कार्रवाई करेगी" - विज

Sunday, December 29, 2024

December 29, 2024

दिल्ली चुनाव से पहले BJP, कांग्रेस और BSP को झटका, इन नेताओं ने समर्थकों के साथ AAP का थामा दामन

दिल्ली चुनाव से पहले BJP, कांग्रेस और BSP को झटका, इन नेताओं ने समर्थकों के साथ AAP का थामा दामन 
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी 

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी को बड़ा झटका लगा है. इन पार्टियों के कई नेताओं ने शनिवार को आम आमदी पार्टी का दामन थाम लिया. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की सीएम आतिशी ने खुद यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे अमरीक गिल, नई दिल्ली कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन टंडन, सुखविंदर सिंह और अमन गिल को पटका और टोपी पहनाकर अपनी पार्टी में स्वागत किया. 
दूसरी तरफ वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर बीजेपी कांग्रेस और बीएसपी से आए कई नेताओं को पटका और टोपी पहनाकर आप परिवार की सदस्यता दिलाई और सभी का आप परिवार में स्वागत किया.  
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि आज बीजेपी और कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारी संख्या में उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. बीएसपी से भी बहुत सारे नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हुए हैं. मैं सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत और अभिनंदन करता हूं. 
उन्होंने कहा कि हमारे बीच में विकासपुरी के तीन बार के विधायक महेंद्र यादव हैं. इनके क्षेत्र से बहुत सारे कांग्रेस के नेता हैं, जो आज आप में शामिल हुए हैं. मनोज त्यागी हैं, जो पार्षद रह चुके हैं. करावल नगर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं. करावल नगर क्षेत्र से भी बीजेपी के कई नेता 'आप' में शामिल हुए.
कोंडली से हमारे विधायक और लोकसभा के हमारे प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार के क्षेत्र से बहुत सारे लोग बीएसपी छोड़कर 'आप' में शामिल हुए. संजय सिंह ने कहा कि करावल नगर क्षेत्र से बीजेपी के मंडल मंत्री नवीन कुमार , बीजेपी के किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, बीजेपी के कार्यकर्ता तरुण गोस्वामी, बूथ अध्यक्ष दीपक भगत और राजा राठौर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया. इसके अलावा, विकासपुरी से कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गांधी 'आप' में शामिल हुए.
*सतपाल सोलंकी AAP में शामिल*

विकासपुरी में वार्ड नंबर 111 से निगम पार्षद (निर्दलीय) चुनाव में 12172 वोट पाने वाले सतपाल सोलंकी भी आप में शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा, कोंडली से पूर्व निगम पार्षद पद की प्रत्याशी शकुंतला सिंह गौतम पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया. कोंडली विधानसभा से भी भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष रईसुद्दीन सहित कई लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया.

Saturday, December 28, 2024

December 28, 2024

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मेमोरियल के लिए चल रहे विवाद पर बोले संजय सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मेमोरियल के लिए चल रहे विवाद पर बोले संजय सिंह
नई दिल्ली : संजय सिंह ने कहा है कि राजघाट परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की इजाज़त न दिया जाना छोटी मानसिकता है।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए राजघाट परिसर में जगह न दिए जाने पर बीजेपी पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा, "सबसे ज्यादा अफसोस की बात है कि ऐसे मुद्दे पर भी हमें बात करनी पड़ रही है. यह दिखाता है कि सरकार की सोच कितनी ओछी और छोटी है."

"इससे पहले सारे पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट परिसर में हुआ. यह भारतीय जनता पार्टी की सोच है? ये अपने आप को संस्कारी पार्टी कहते हैं? ये खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहते हैं लेकिन यह सबसे छोटी मानसिकता वाली पार्टी है."
उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया और भारत में रहने वाले लोग शर्मसार हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार ये क्या कर रही है. एक पूर्व प्रधानमंत्री का नाम बताइए जिसका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर हुआ हो."

शनिवार को मनमोहन सिंह को निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है।
शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनमोहन सिंह का स्मारक स्थल बनाए जाने को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सहमति जताई है।

लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि स्मारक और समाधि स्थल आवंटित न करके जानबूझ कर अपमान किया गया।

कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने जल्द से जल्द स्मारक स्थल आवंटित करने की मांग की है।
December 28, 2024

Sambhal में शाही जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का निर्माण शुरू, महिलाओं ने किया श्रमदान

Sambhal में शाही जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का निर्माण शुरू, महिलाओं ने किया श्रमदान
Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शनिवार (28 दिसंबर) से शुरू हो गया। इस पुलिस चौकी का नाम ‘सत्यव्रत’ रखा जाएगा। इस अवसर पर भूमि पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ भूमि पूजन किया। इस मौके पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और महिलाओं ने भी निर्माण कार्य में भाग लिया।
*भूमि पूजन का आयोजन*.

भूमि पूजन के दौरान आचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने सबसे पहले वास्तु यंत्र और वास्तु मंत्र का जाप किया। जैसे ही भूमि पूजन के दौरान बारिश शुरू हुई, आचार्य ने इसे शुभ संकेत मानते हुए इसे वास्तु के लिए अत्यधिक लाभकारी बताया। इस दौरान संभल के सहायक पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे और पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा ध्यान रखा गया था।
*महिलाओं का सहयोग*

पुलिस चौकी के निर्माण कार्य में महिलाओं ने भी अहम भूमिका निभाई। महिलाओं ने अपनी हाथों से शवाल (फावड़ा) चलाया और इस कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी दी। महिलाओं ने ‘हर हर महादेव’ और ‘जय बजरंग बली’ के नारे लगाए। महिलाओं का कहना था कि पहले यहां एक शिव मंदिर था, जिसे अब शाही जामा मस्जिद के रूप में बदल दिया गया है। महिलाओं ने इस आयोजन में भाग लेकर खुशी जाहिर की और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
*पुलिस चौकी का उद्देश्य*

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पुलिस चौकी का निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। ‘सत्यव्रत’ पुलिस चौकी के निर्माण से पुलिस को इस इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने में मदद मिलेगी। पुलिस का मानना है कि इससे अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी और स्थानीय जनता को बेहतर सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी।
*Sambhal में विवादों का इतिहास*.

पिछले कुछ महीनों से संभल कई विवादों का केंद्र बन गया है। यहां हिंदू पक्ष ने शाही जामा मस्जिद की ज़मीन को लेकर दावा किया था। कोर्ट में दायर की गई याचिका में यह कहा गया था कि इस मस्जिद का निर्माण एक मंदिर को तोड़कर किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने एक सर्वेक्षण का आदेश दिया था, जिसके बाद उस सर्वेक्षण टीम का पुलिस के साथ विवाद हो गया था। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे और पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद संभल को एक सैन्य क्षेत्र (कैंटनमेंट) घोषित कर दिया गया था।
*शाही जामा मस्जिद विवाद और बिजली चोरी का मामला*

इसके अलावा, संभल में एक बिजली चोरी का मामला भी सुर्खियों में आया, जिसमें सांसद जियाउर्रहमान बारक के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनके खिलाफ करोड़ों का जुर्माना लगाया गया था। इस मुद्दे के बाद पुलिस ने कई अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की, जो बिजली चोरी में शामिल पाए गए थे। पुलिस के मुताबिक, बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, ताकि स्थानीय इलाकों में कानून व्यवस्था बनी रहे।
*प्राचीन मंदिरों की खोज*

जब पुलिस ने संभल में बिजली चोरी के मामले की जांच शुरू की, तो उन्हें एक प्राचीन मंदिर मिला, जो लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था। इस मंदिर की सफाई के दौरान एक बंद कुआं भी मिला, जो कि अब पुनः खोला गया है। इसके बाद पुलिस ने और भी प्राचीन मंदिरों की खोज शुरू कर दी है और यह दावा किया जा रहा है कि संभल में कई प्राचीन तीर्थ स्थल हो सकते हैं। इन प्राचीन मंदिरों की खोज में पुलिस और पुरातत्व विशेषज्ञ लगे हुए हैं और यह माना जा रहा है कि यह क्षेत्र धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्वपूर्ण हो सकता है।
*पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र में होगा सुधार*

पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। पहले से ही पुलिस ने अपराधों पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए हैं और इस नए पुलिस चौकी के साथ इसे और भी प्रभावी बनाने का लक्ष्य है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह एक महत्वपूर्ण कदम है, खासकर जब संभल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति मजबूत हो।
*संपत्ति विवादों और सामाजिक एकता*

संबल में हो रहे विवादों के बीच, यह ध्यान देना आवश्यक है कि सामाजिक एकता और समझदारी बनाए रखने के लिए सभी समुदायों को मिलकर काम करना चाहिए। विवादों के बावजूद, इस क्षेत्र में शांति बनाए रखने और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार काम कर रहे हैं। पुलिस चौकी का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इससे स्थानीय लोग अपने मुद्दों को आसानी से उठाने में सक्षम होंगे।
संबल में शाही जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी का निर्माण एक सकारात्मक कदम है, जो सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। महिलाओं का इसमें सहयोग और सक्रिय भागीदारी इस परियोजना को और भी अधिक सामूहिक और प्रभावी बनाता है। हालांकि, संभल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में विवादों और विभिन्न मुद्दों के बावजूद, यह उम्मीद की जा रही है कि यह पुलिस चौकी स्थानीय जनता को बेहतर सुरक्षा और न्याय प्रदान करेगी।
December 28, 2024

हरियाणा मंत्रिमंडल ने ग्रुप ए और बी की भर्ती के लिए आधार प्रमाणीकरण को मंजूरी दी

हरियाणा मंत्रिमंडल ने ग्रुप ए और बी की भर्ती के लिए आधार प्रमाणीकरण को मंजूरी दी

 

एचपीएससी पोर्टल पर विभिन्न पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान आधार प्रमाणीकरण होगा अनिवार्य 

चंडीगढ़, 28 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा आयोजित ग्रुप ए और बी पदों के लिए परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधार प्रमाणीकरण सेवाओं के उपयोग को मंजूरी दी गई। एचपीएससी पोर्टल पर इन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा।

 आधार प्रमाणीकरण की शुरुआत का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करनाधोखाधड़ी करने वाले उम्मीदवारों पर अंकुश लगाना और डी-डुप्लीकेशन के माध्यम से उम्मीदवारों के डेटा की सटीकता सुनिश्चित करना है। यह कदम भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता को बढ़ाएगाजिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में जनता का विश्वास और बढ़ेगा।

 आधार प्रमाणीकरण उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित करने में मदद करता हैजिससे धोखाधड़ी वाले आवेदन और प्रतिरूपण की संभावना कम हो जाती है। यह आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाता हैसटीक और प्रमाणित डेटा सुनिश्चित करता है। उम्मीदवारों को पंजीकरण के दौरान अपना आधार नंबर देना होगा और भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन) से गुजरना होगा। इसके अलावानामजन्म तिथि और पते जैसे जनसांख्यिकीय विवरणों को आधार डेटाबेस के साथ क्रॉस-सत्यापित किया जाएगा। यह निर्णय सुशासन (सामाजिक कल्याणनवाचारज्ञान) नियम, 2020 के लिए आधार प्रमाणीकरण के नियम और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मार्च, 2024 के निर्देश के तहत निर्धारित दिशानिर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करेगा। 

December 28, 2024

हरियाणा मंत्रिमंडल ने यात्रा भत्ता नियमों में संशोधन को दी मंजूरी

हरियाणा मंत्रिमंडल ने यात्रा भत्ता नियमों में संशोधन को दी मंजूरी

अब प्रशिक्षण संस्थान या राज्य सरकार द्वारा आवास और भोजन की व्यवस्था न किए जाने पर प्रशिक्षु की पात्रता के अनुसार होटल शुल्क की प्रतिपूर्ति की जाएगी

चंडीगढ़, 28 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा सिविल सेवा (यात्रा भत्ता) नियम, 2016 में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की गई।

संशोधन के अनुसारयदि प्रशिक्षण संस्थान या हरियाणा सरकार द्वारा आवास और भोजन की व्यवस्था की जाती हैलेकिन प्रशिक्षु द्वारा इसका लाभ नहीं उठाया जाता तो उसे इस नियम के प्रयोजन के लिए ऐसी व्यवस्था का लाभ उठाया हुआ माना जाएगा और कोई होटल शुल्क स्वीकार्य नहीं होगा। हालांकियदि प्रशिक्षण संस्थान या हरियाणा सरकार आवास और भोजन की व्यवस्था नहीं करती तो प्रशिक्षु की पात्रता के अनुसार होटल शुल्क की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

December 28, 2024

हरियाणा सरकार ने राज्य कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों के लिए मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी में 25 प्रतिशत की वृद्धि की, जो 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी है

हरियाणा सरकार ने राज्य कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों के लिए मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी में 25 प्रतिशत की वृद्धि कीजो 1 जनवरी2024 से प्रभावी है

अब डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 25 लाख रुपये निर्धारित

चंडीगढ़28 दिसंबर -हरियाणा सरकार ने राज्य सरकार ने न्यायिक अधिकारियों व अपने कर्मचारियों के लिए मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 25 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया हैइसे 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है। यह वृद्धि 1 जनवरी2024 से प्रभावी होगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जो राज्य के वित्त मंत्री भी हैंकी अध्यक्षता में आज यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई।

इन निर्णयों का उद्देश्य राज्य सरकार के कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ-साथ राज्य सरकार के न्यायिक अधिकारियों को बढ़ी हुई वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।

December 28, 2024

मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के क्रियान्वयन के लिए एसओपी को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के क्रियान्वयन के लिए एसओपी को मिली मंजूरी

चंडीगढ़28 दिसंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में वर्ष 2024-25 से मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना (एमएमपीएसवाई) के क्रियान्वयन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को मंजूरी दी गई।

योजना की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसारमुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत पीएमजेजेबीवाईपीएमएसबीवाईपीएमकेएमवाईपीएमएसवाईएमवाई और पीएमएलवीएमवाई के लाभार्थियों को प्रीमियम की प्रतिपूर्ति करने के बजायप्रति वर्ष प्रति पात्र परिवार 1000 रुपये दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) में हस्तांतरित किए जाएंगे। जिन परिवारो की सभी स्रोतों से आय 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम या उसके बराबर हो और उनके पास परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) होवो पात्र होगे।

 

मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना (एमएमपीएसवाई) को 6 फरवरी2020 को अधिसूचित किया गया थाजिसका उद्देश्य राज्य में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित पात्र परिवारों को जीवन/दुर्घटना बीमा और पेंशन लाभ सहित वित्तीय सहायता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। एमएमपीएसवाई उन परिवारों को कवर करता है जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है।