Breaking

Sunday, August 24, 2025

August 24, 2025

जींद में होने वाले भव्य परिचय सम्मेलन को लेकर राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला अग्रवाल समाज का शिष्टमंडल

जींद में होने वाले भव्य परिचय सम्मेलन को लेकर राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला अग्रवाल समाज का शिष्टमंडल
जीन्द : आगामी 07 सितम्बर को जींद के अग्रसेन स्कूल में होने वाले उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सावर गर्ग, महासचिव रामधन जैन, कोषाध्यक्ष पवन बंसल, प्रेस सचिव सोनू जैन, प्रचार सचिव रजत सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने मुख्यमंत्री को विस्तार से सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्यों और समाज की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार और नई पीढ़ी को सही दिशा देने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्रवाल समाज के इस ऐतिहासिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में नई ऊर्जा और आपसी एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार हर स्तर पर समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने को तत्पर है। मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज को आगामी परिचय सम्मेलन की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन निश्चित रूप से समाज के युवाओं, महिलाओं एवं प्रबुद्ध वर्ग के लिए नई प्रेरणा लेकर आएगा और सामूहिक सहयोग की भावना को और अधिक सशक्त करेगा।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा द्वारा जींद में 7 सितम्बर को आयोजित होने वाले उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने अपने शुभकामना संदेश प्रेषित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा हेतु यह सम्मेलन एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि विवाह हमारे समाज में गौरव, गरिमा और परंपराओं को बनाए रखने का आधार है और परिचय सम्मेलन जैसे आयोजन इस प्रक्रिया को और भी सरल एवं प्रभावी बनाते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक ही मंच पर परिवारों को अपनी पसंद के वर-वधू चुनने का अवसर उपलब्ध कराना समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस अवसर पर प्रकाशित होने वाली परिचय पुस्तिका विवाह योग्य युवाओं और उनके अभिभावकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा को इस सफल आयोजन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और स्मारिका के प्रकाशन की सफलता की भी मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
August 24, 2025

जानलेवा बना MP का मेला, किसी का पैर टूटा किसी का कंधा,1000 घायल; 5 की हालत नाजुक

जानलेवा बना MP का मेला,  किसी का पैर टूटा किसी का कंधा,1000 घायल; 5 की हालत नाजुक
मध्य प्रदेश : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में शनिवार को परंपरागत गोटमार मेले का आयोजन हुआ। जाम नदी के किनारे आयोजित इस आयोजन में पांढुर्णा और सावरगांव के हजारों लोग एकत्र हुए और पारंपरिक रीति से एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए। जी हां, एक दूसरे पर पत्थर मारना ही खेल है। सुबह शुरू हुआ यह आयोजन देर शाम तक चलता रहा, जिसमें करीब 1000 लोग घायल हो गए। कई लोगों के हाथ, पैर और कंधे टूट गए, वहीं दो गंभीर रूप से घायलों को नागपुर रेफर किया गया है। पांच लोगों की हालत नाजुक बताई गई है।
*प्रशासन की तैयारी और सुरक्षा उपाय*

घटनास्थल पर कलेक्टर अजय देव शर्मा द्वारा धारा 144 लागू की गई थी, लेकिन इसका विशेष असर नजर नहीं आया। मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने नदी किनारे 6 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाए थे, जिनमें 58 डॉक्टर और 200 मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया था। सुरक्षा के मद्देनज़र 600 पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया।
घायलों में पांढुर्णा के ज्योतिराम उईके का पैर टूट गया, जबकि निलेश जानराव का कंधा फ्रैक्चर हो गया। हर साल की तरह पत्थरबाजी सुबह 10 बजे शुरू होकर रात 7:30 बजे तक चलती रही।
 *गोटमार की परंपरा कैसे होती है*

गोटमार मेले की शुरुआत जाम नदी में चंडी माता की पूजा से होती है। इसके बाद सावरगांव के लोग जंगल से पलाश का पेड़ काटकर लाते हैं और उसे नदी के बीच गाड़ते हैं। इस परंपरा को निभाने की जिम्मेदारी सावरगांव निवासी सुरेश कावले के परिवार की होती है, जो वर्षों से यह कार्य कर रहा है।पेड़ (जिसे झंडा माना जाता है) को नदी में गाड़ने के बाद पांढुर्णा और सावरगांव के लोगों के बीच पत्थरबाजी होती है। सावरगांव के लोग पेड़ की रक्षा लड़की के प्रतीक रूप में करते हैं, जबकि पांढुर्णा के लोग उसे निकालने का प्रयास करते हैं। दोनों पक्षों के बीच जबर्दस्त पत्थरबाजी होती है। अंत में जब पांढुर्णा के लोग झंडे पर कब्जा कर लेते हैं, तब दोनों पक्ष मिलकर चंडी माता की पूजा करते हैं और मेला समाप्त होता है।
*अब तक 13 मौतें, कई घायल*

इस परंपरा की शुरुआत कब हुई, इसका कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन सुरेश कावले का कहना है कि यह करीब 400 साल पुरानी है। 1955 में इस आयोजन के दौरान पहली मौत हुई थी। तब से लेकर 2023 तक कुल 13 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें तीन लोग एक ही परिवार के थे। इसके अलावा कई लोग इस आयोजन में अपनी आंखें, हाथ या पैर भी गंवा चुके हैं। बावजूद इसके, यह परंपरा आज भी हर वर्ष निभाई जाती है। जिन परिवारों ने अपने परिजन इस आयोजन में खोए हैं, उनके लिए यह दिन शोक का होता है।

Friday, August 22, 2025

August 22, 2025

'जब चोरी होगी तो लोगों के मन में क्रोध लाजमी', चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को बताया दलित विरोधी

'जब चोरी होगी तो लोगों के मन में क्रोध लाजमी', चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को बताया दलित विरोधी
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद (फाइल फोटो)

नई दिल्ली : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद आज शुक्रवार (22 अगस्त) को बुलंदशहर पहुंचे. इस दौरान नगीना सांसद ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर बात की है. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि चोरी किसी भी चीज की हो गलत है, जब चोरी होगी तो लोगों के मन में क्रोध और अविश्वास होना लाजमी है.
नगीना सांसद ने कहा कि जिस तरह से 65 लाख मतदाताओ को निकाला गया है, 1 मतदाता भी महत्वपूर्ण होता है. 65 लाख मतदाताओं को निकाल दिया गया वो भी चुनाव से ठीक पहले. सवाल ये बनता है डेढ़ साल पहले अभी लोकसभा का चुनाव हुआ यह 65 लाख मतदाता तब वहीं था, इन्हीं मतदाताओं ने 40 में से 30 सीट एनडीए को देने का काम किया. अब विधानसभा चुनाव में 65 लाख मतदाताओं को कम करके ऐसा लग रह कोई राजनीतिक साजिश या चुनाव में वोट चोरी करने का योजनाबद्ध व्यवस्था की गई है, इसलिए सब लोग चिंता में हैं.
*सरकार दलित विरोधी है- चंद्रशेखर आजाद*

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अवैध वोट हटाई जाए लेकिन अवैध वोट के नाम पर किसी का अधिकार ना छीना जाए, वोट इस देश में सबसे शक्तिशाली है. वहीं दलितों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार दलित विरोधी है. जो सरकार आज व्यवस्था में है वो दलित ही नहीं है, वो हर समाज के विरोधी है. उसका एक मात्र लक्ष्य है पूंजीपतियों को फायदा देना. गरीबों की जमीन लूट कर सरकार को उन अमीरों को सौंपनी है, ये सब को दिख रहा है.
*आज पत्रकार सुरक्षित नहीं, पुलिस के जवान सुरक्षित नहीं- चंद्रशेखर आजाद*

वहीं उन्होंने कहा कि आज पत्रकार सुरक्षित नहीं है, पुलिस के जवान सुरक्षित नहीं है, महिलाएं सुरक्षित नहीं है. किसानों की फसलें बह गई हैं कोई सुनने वाला नहीं है. शिक्षा का अधिकार छीन रहे हैं, रोजगार का अधिकार छीन रहे है. लोगों की जांच की नहीं जा रही है, रेप हत्याएं हो रही हैं कोई सुनने वाला नहीं. सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, शर्म आनी चाहिए सरकार को. संसद में पेश तीन कानूनों पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि संसद में कानून पास कराना आसान नहीं, इसकी आंच नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू तक जाएगी, आंच उत्तर प्रदेश तक भी आ सकती है.
August 22, 2025

सिरसा की छात्रा को फ्लैट पर बुलाया फिर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, आरोपी की पहचान जानकर पुलिस हैरान

सिरसा की छात्रा को फ्लैट पर बुलाया फिर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, आरोपी की पहचान जानकर पुलिस हैरान
चंडीगढ़ : हरियाणा के सिरसा से एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक़, सिरसा के दो युवक ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर गुरुग्राम के एक फ्लैट में ले गए और वहां बारी-बारी से बच्ची की इज्जत लूट ली। इस घटना के सामने आने पर पुलिस आगे की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता नाबालिग के पिता ने सदर पुलिस थाना में बेटी के लापता होने की आशंका जताई थी। परिजनों ने अपनी बेटी की खोजबीन की लेकिन नाबालिग की कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने जांच में नाबालिग का फोन ट्रेस किया तो लोकेशन दिल्ली की मिली। इसके बाद महिला थाना और सदर पुलिस की टीम ने नाबालिग को गुरुग्राम के एक फ़्लैट से नाबालिग को बरामद कर लिया है।
महिला थाना की सब-इंस्पेक्टर कोमल सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दूसरे आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वाहन भी जब्त किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
August 22, 2025

पुलिस ने देशी पत्रकार कर्मबीर उर्फ करमु को किया गिरफ्तार

पुलिस ने देशी पत्रकार कर्मबीर उर्फ करमु को किया गिरफ्तार

*पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।*
भिवानी:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक संसार क्रांति पर बिना किसी आधिकारिक सत्यापन के भड़काऊ पोस्ट, झूठी खबरें व भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने संसार क्रांति फेसबुक अकाउंट संचालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार भा०पु०से० के द्वारा जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झूठी व भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने वाले अकाउंट संचालकों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए थे। जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए ऐसे सोशल मीडिया हैंडलरों के विरुद्ध दिनांक 18.08.2025 को थाना सिविल लाईन भिवानी में धारा 196(1) 223(b) 353( 2), 356 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 वह 67a 66 (f)72 आईटी एक्ट 2000 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।
दिनांक 20.08.2025 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के इंचार्ज निरीक्षक आजाद सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट संसार क्रांति फेसबुक पर झूठी व भड़काऊ पोस्ट प्रकाशित करने के मामले में सोशल मीडिया पर संसार क्रांति फेसबुक अकाउंट संचालक को भिवानी से गिरफ्तार किया है।
*गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कर्मबीर उर्फ करमु पुत्र रामजवारी निवासी मुआना जिला जींद हाल शहीद भगत सिंह कॉलोनी नया बस अड्डा कैथल के रूप में हुई है।*
*पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।*
रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में सबूत व तथ्यों की गहनता से जांच की गई। आरोपी ने पूछताछ में बतलाया कि एक सोची समझी साजिश के तहत जानबूझकर इन भड़काऊ पोस्ट व वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर कानून व्यवस्था को बाधित करने के उद्देश्य से फेसबुक अकाउंट संसार क्रांति पर डाला गया था।
आरोपी को आज पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
सोशल मीडिया अकाउंट युटुब, फेसबुक व इंस्टाग्राम को चेक किया जा रहा है और इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो सोशल मीडिया अकाउंट संचालक भड़काऊ व उकसाने की पोस्ट डालने का कार्य करते हैं उनके ऊपर भी भविष्य में ऐसी ही कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
 पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।
August 22, 2025

30 दिन में कितना पैसा कमा लेती है महाकुंभ की मोनालिसा? होश उड़ा देगी उनकी कमाई

30 दिन में कितना पैसा कमा लेती है महाकुंभ की मोनालिसा? होश उड़ा देगी उनकी कमाई
महाकुंभ की मोनालिसा
 
नई दिल्ली : महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. कभी संगम पर बैठकर माला बेचने वाली मोनालिसा म्यूजिक वीडियो और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए लाखों रुपये कमा रही है. उनकी लाइफस्टाइल और कमाई को देखकर सोशल मीडिया पर लोग भी हैरान है. आए दिन उनका कोई न कोई वीडियो इंटरनेट पर सनसनी फैला ही देता है तो फैंसी भी उनकी एक झलक पाने के लिए इंतजार करते रहते हैं. 
*म्यूजिक वीडियो से आई पापुलैरिटी*

हाल ही में मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो सादगी रिलीज हुआ था, जिसमें उनके साथ अभिनेता उत्कर्ष सिंह नजर आए. रिलीज के कुछ ही घंटे में गाना वायरल हो गया और मोनालिसा फिर से चर्चा का विषय बन गई. म्यूजिक वीडियो की सफलता के बाद मोनालिसा ने ब्रांड प्रमोशन में भी कदम रख दिया है. अब वह एक बड़े ज्वैलरी ब्रांड की एंबेसडर बन चुकी है इसके लिए उन्हें 15 लख रुपये मिले थे. 
*इनकम पर दिया था दिलचस्प जवाब*

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब मोनालिसा से उनकी कमाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सादगी से जवाब दिया क‍ि बाबा महाकाल और गंगा मैया की कृपा है कि थोड़ा बहुत आ रहा है, अगर लोगों की बात सच हो जाए और करोड़ों आए तो अच्छा है. म्यूजिक वीडियो और एंडोर्समेंट से वायरल गर्ल मोनालिसा की 30 दिनों की कमाई लाखों तक पहुंच चुकी है. महाकुंभ से वायरल होकर सुर्खियों में आई यह लड़की अब इंडस्ट्री की नई सेंसेशन बन चुकी है.
*सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार*

मोनालिसा के इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. फैंस उन्हें जमीन से जुड़ी हुई और मेहनती लड़की बता रहे हैं. मोनालिसा के फैंस उसके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं. गाना रिलीज होने के बाद से ही दर्शक चाहते हैं कि वह फिल्म और वेब सीरीज में भी नजर आएं. उनके विश्वास और सादगी को देखते हुए कई लोगों का मानना है कि उनका इंडस्ट्री में उनका भविष्य काफी उज्जवल है.
August 22, 2025

दिवाली और छठ के मौके पर चलाई जाएंगी 12000 स्पेशल ट्रेनें, किस रूट के लिए चलेगी कौन सी ट्रेन, ये रही पूरी जानकारी

दिवाली और छठ के मौके पर चलाई जाएंगी 12000 स्पेशल ट्रेनें, किस रूट के लिए चलेगी कौन सी ट्रेन, ये रही पूरी जानकारी
नई दिल्ली : कुछ ही महीनों में देश दीवाली की रौशनी से जगमगाने वाला है और पूरा बिहार छठ की उमंग में डूबेगा. इन त्यौहारों के मौके पर लाखों लोग जो काम या पढ़ाई की वजह से दूर रहते हैं. अपने गांव और घर लौटने की तैयारी करते हैं. लेकिन हर साल की तरह इस बार भी भीड़ सबसे बड़ी चुनौती है. स्टेशन से लेकर ट्रेन तक सीट मिलना मुश्किल हो जाता है. 
और लंबा इंतजार करना पड़ता है. यात्रियों की इसी दिक्कत को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. इस बार छठ और दीवाली के मौके पर 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों के जरिए बिहार और बाहर रहने वाले लोगों को आसानी से अपने घर तक पहुंचने का मौका मिलेगा और त्योहार का मजा बिना परेशानी उठा पाएंगे. चलिए आपको बताते हैं किस रूट पर चलेंगी कौनसी ट्रेन. 
*बिहार के लिए चलाई जाएंगी 12000 स्पेशल ट्रेन*

बिहार में इल साल चुनाव भी होने हैं और चुनाव से पहले दिवाली और छठ का त्यौहार भी मनाया जाएगा. इसी बीच रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिवाली और छठ के मौके पर बिहार लौटने वाले लोगों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली और छठ के त्योहार पर लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे 12000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. 
देश के अलग-अलग राज्यों से बिहार आने जाने वाले लोगों के लिए यह 12000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. पटना में इसके लिए एक रिंग रेलवे नेटवर्क भी बनाया जाएगा. हालांकि अभी इस बात की पूरी जानकारी नहीं आई है कि किस रूट के लिए कितनी ट्रेनें चलाई जाएंगी. 
*वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ यह ट्रेनें भी होंगी शुरू*

इसके अलावा रेल मंत्री ने बिहार में एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस और चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का भी ऐलान किया है. इनमें बात की जाए तो पटना से पूर्णिया के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस. तो वहीं गया से दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस, छपरा से दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस, सहरसा से अमृतसर के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस. तो वैशाली से कोडरमा के लिए बुद्ध सर्किट ट्रेन चलाई जाएगी.

Thursday, August 21, 2025

August 21, 2025

*क्या आपका सिम कार्ड किसी अपराध में शामिल तो नही ? पुलिस अधीक्षक जींद*

*क्या आपका सिम कार्ड किसी अपराध में शामिल तो नही ? पुलिस अधीक्षक जींद*

*आपकी लापरवाही आपको बना सकती है अपराधी* 
जींद : पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह भा.पु.से  ने आम नागरिको को मोबाईल सिम से होने वाले साइबर फ्रॉड के बारे में  जानकारी देते बताया की आज के  डिजिटल युग में मोबाइल हमारी पहचान, सुरक्षा और संचार का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन सिम कार्ड की धोखाधड़ी और गलत उपयोग से अपराधों में तेजी आई है। भारत सरकार का संचार विभाग "सुरक्षित सिम - सुरक्षित मोबाइल"   अभियान के अंतर्गत  सिम के प्रयोगकर्ता को सिम कार्ड के प्रयोग के बारे में जागरूक होना आवश्यक है क्योकी आपकी छोटी सी लापरवाही से आपकी सिम कार्ड का कोई दुरुपयोग करके आपको बडी हानी पहुचा सकता है आप अपने नाम पर लिए गए सिम कार्ड की सुरक्षा और निगरानी स्वयं करें।
पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह भा.पु.से  ने बताया की सिम कार्ड धारक निम्न  बिंदुओं का विशेष ध्यान रखें:
👉  सिम कार्ड केवल वैध पहचान पत्र (ID Proof) द्वारा ही खरीदें ।
👉  एक व्यक्ति अधिकतम 9 सिम कार्ड ही ले सकता है ।
👉  यदि कोई बार-बार आपके फिंगरप्रिंट या थंब इंप्रेशन ले रहा है, तो सतर्क हो जाएं – यह आपके नाम पर फर्जी सिम निकालने       की साजिश हो सकती है ।
👉  किसी और के लिए पहचान पत्र देकर सिम कार्ड लेना एक गंभीर अपराध है ।
👉  अपने सिम कार्ड का उपयोग केवल स्वयं करें । अगर  किसी और को सिम कार्ड देने पर  वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो कानूनी कार्यवाही आप पर भी हो सकती है ।
👉  सिम कार्ड गुम हो जाने पर तुरंत टेलीकॉम कंपनी से संपर्क कर सिम बंद करवाएं ।
पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह भा.पु.से ने बताया की  जाली दस्तावेजों से सिम लेना है गंभीर अपराध है और  टेलीकॉम अधिनियम 2023 की धारा 42(3)(e) के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति धोखाधड़ी, कपट या जाली पहचान के ज़रिए सिम कार्ड प्राप्त करता है, तो उसे: 3 साल तक की सजा या  ₹50 लाख तक का जुर्माना या  दोनों हो सकते हैं ।
पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह भा.पु.से ने बताया की  टेलीकॉम अधिनियम 2023 की धारा 29(a) के अनुसार,
किसी भी दूरसंचार सुविधा का उपयोग करते समय  कोई झूठी जानकारी न दें , किसी अन्य व्यक्ति की पहचान का दुरुपयोग न करें  ओर ना ही  किसी फर्जी दस्तावेज़ का प्रयोग न करें ।
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह ने बताया की  इस पोर्टल https://sancharsaathi.gov.in (संचार साथी पोर्टल एवं ऐप)    आप:  अपने नाम पर जारी सभी सिम कार्ड देख सकते हैं।  अनाधिकृत या फर्जी सिम कार्ड की रिपोर्ट कर सकते हैं।  सिम कार्ड से संबंधित समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं ।
जींद पुलिस की अपील  -

देश को साइबर अपराधों से मुक्त रखने में सहयोग दें ।
अपने नाम, पहचान और मोबाइल सिम की सुरक्षा को हल्के में न लें ।
August 21, 2025

जींद जिले के सूरज रोहिल्ला को चुना गया स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन खेल संघ का कार्यकारी सदस्य और अतिरिक्त प्रभार आधिकारिक प्रवक्ता


जींद जिले के सूरज रोहिल्ला को चुना गया स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन खेल संघ का कार्यकारी सदस्य और अतिरिक्त प्रभार आधिकारिक प्रवक्ता
 जुलाना/जींद : स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक और चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। बैठक में फेडरेशन के भविष्य और भारत में खेलों को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर चर्चा की गई।
वार्षिक बैठक के बाद फेडरेशन के नए पदाधिकारियों के चुनाव हुए। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का संचालन फेडरेशन के संस्थापक और वरिष्ठ खेल प्रशासक सतीश राणा ने चुनाव अधिकारी के तौर पर किया। इसी बीच जींद जिले के गांव फतेहगढ़ के युवा अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला को सर्वसमिति से खेल संघ के कार्यकारी सदस्य और अतिरिक्त प्रभार आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किए गए। चुनाव के परिणाम स्वरूप, कई नए और प्रतिभाशाली चेहरों को फेडरेशन में उच्च जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम युवाओं को संगठन से जोड़ने और नई ऊर्जा लाने के लिए उठाया गया है।
सूरज ने फेडरेशन के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि वे भारत में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार करने और महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
सतीश राणा ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी और विश्वास जताया कि नई टीम स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन ऑफ इंडिया को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का लक्ष्य सिर्फ खिलाड़ियों को तैयार करना नहीं, बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनाना और खेल भावना का प्रसार करना भी है।

Wednesday, August 20, 2025

August 20, 2025

लिबर्टी का 445 वां एक्सक्लूसिव शोरूम बना जींद की शान

लिबर्टी का 445 वां एक्सक्लूसिव शोरूम बना जींद की शान 
जींद : भारत की अग्रणी फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज लिमिटेड ने आज जींद में अपना नया एक्सक्लूसिव शोरूम बड़े ही भव्य तरीके से उद्घाटित किया। यह शोरूम शॉप नंबर 50, विद्यापीठ मार्ग किशोरी लाल धर्मशाला के पास खोला गया है । जिसका उद्देश्य ग्राहकों को स्टाइल, आराम और गुणवत्ता का बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है।
इस अवसर पर रामनाथ वर्मा हेड -रिटेल, लिबर्टी शूज लिमिटेड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उनके साथ स्थानीय व्यक्ति, वितरक, कंपनी के अधिकारी तथा भारी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।
लगभग 73 वर्ष पहले हरियाणा के करनाल में शुरू हुई लिबर्टी आज दुनिया में सबसे बड़े फुटवियर निर्माताओं में से एक है। वर्तमान में लिबर्टी का नेटवर्क इस प्रकार है , भारत में 444 एक्सक्लूसिव शोरूमस, 225 वितरक , 10,000 से ज्यादा मल्टी -ब्रांड आउटलेट्स। कंपनी की अत्यधिक निर्माण इकाइयां करनाल , घरौंडा, लिबर्टीपुरम (कुटैल) , पांवटा साहिब , रुड़की में स्थित हैं ।जहां प्रतिदिन 50,000 से अधिक जोड़ी जूते तैयार किए जाते हैं।
आजादी के 78 में वर्ष पर लिबर्टी ने देशभक्ति से जुड़ा अभियान "मेरा जूता हिंदुस्तानी" शुरू किया है,  जिसका उद्देश्य देशवासियों को स्वदेशी जूते पहनने के लिए प्रेरित करना है। लिबर्टी वही कंपनी है जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश की पहली स्वदेशी जूती भेंट की थी। आज लिबर्टी के जूते, चप्पल, बैग , मौजे,पर्स और शू -केयर उत्पादन में न केवल भारत में बल्कि कई देशों में पसंद किए जाते हैं।
लिबर्टी सभी उम्र और वर्ग के ग्राहकों के लिए उत्पाद उपलब्ध कराती है- स्कूल शूज, स्पोर्ट्स शूज ,कॉर्पोरेट फॉर्मल,  बैलेरिना,  स्लिप ऑन से लेकर हाई -फैशन फुटवियर तक । इसके प्रमुख ब्रांड हैं।
Coolers, Leap 7X Healers, Fortrun , Senorita, AHA , Prefect  आदि।
खासकर Healers ओर Leap 7X जैसे प्रीमियम ब्रांडस में एक्स्ट्रा कंफर्ट और ड्युरेबिलिटी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिनकी कीमतें भी आम ग्राहकों की पहुंच में रखी गई हैं।
कंपनी आने वाले वर्षों में भारत के छोटे-बड़े शहरों में और भी प्रीमियम शोरूम खोलने की योजना बना रही है। जींद में खुला है यह नया शोरूम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो कंपनी की 'लोकल फॉर वोकल' की प्रतिबद्धता को और मजबूती देता है।