Breaking

Sunday, October 5, 2025

October 05, 2025

कलाग्राम सोसाइटी का ‘अभयम’ संगीतमय अनुभव बना सुर, साधना और संवेदना का संगम

कलाग्राम सोसाइटी का ‘अभयम’ संगीतमय अनुभव बना सुर, साधना और संवेदना का संगम
गुरुग्राम : जिला  प्रशासन गुरुग्राम तथा नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान व चाय चौपाल के सहयोग एवं कलाग्राम सोसाइटी द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया। ‘अभयम’ शीर्षक आधारित यह कार्यक्रम शनिवार की शाम चिन्मय ऑडिटोरियम में  आयोजित किया गया था। संगीत संध्या में विभिन्न कलाकारों ने आस्था और आत्मबल जैसे मानवीय मूल्यों पर आधारित कलात्मक प्रस्तुति देते हुए हर श्रोता के हृदय में एक गहरी छाप छोड़ी।
कार्यक्रम की शुरुआत में मंच पर जब विदुषी रमा सुंदर रंगानाथन ने अपने सधे हुए स्वर में निर्भयता की अनुभूति को स्वरबद्ध किया, तो वातावरण भक्ति और साहस की अनोखी ऊर्जा से भर उठा। उनके साथ संगति कर रहे कलाकारों — पं. भारत भूषण गोस्वामी (सारंगी), उस्ताद अख्तर हसन (तबला), पं. हरीश चंद्र पति (पखावज) और प्रशांत कुमार (चरखा) — ने अपनी वादन-कला से एक ऐसा रागमय संसार रचा, जहाँ परंपरा और नवाचार का अद्भुत संगम महसूस हुआ। अभयम ने न केवल गुरुग्राम के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नई ऊँचाई जोड़ी, बल्कि यह सिद्ध किया कि जब कला और आत्मा का संगम होता है, तो संगीत केवल सुना नहीं, बल्कि अनुभव किया जाता है।
कार्यक्रम का निर्देशन कलाग्राम सोसाइटी की निदेशक शिखा गुप्ता ने किया, उन्होंने कहा कि ‘अभयम’ सिर्फ एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि मनुष्य के भीतर बसे उस साहस को जगाने का प्रयास है, जो कठिन समय में भी उसे स्थिर रखता है। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी पांडे और प्रीति मिश्रा ने किया।
October 05, 2025

सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की लड़कियो की टीम ने मारी बाजी।

सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की लड़कियो की टीम ने मारी बाजी।  

अंडर-19 गर्ल्स कैटेगरी में उम्दा प्रदर्शन कर टीम ने गोल्ड मैडल झटका।  
हिसार : सोनीपत गोहाना के मदन लाल ढींगरा स्टेडियम में आयोजित सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में डीएचबीवीएन बैडमिंटन नर्सरी व  हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की अंडर-19 गर्ल्स कैटेगरी खिलाड़ियों ने गोल्ड मैडल अपने नाम किया है। अंडर-19 गर्ल्स कैटेगरी में दित्य।, आराध्या, प्रीति और कनक ने अंडर-19 गर्ल्स कैटेगरी में उम्दा प्रदर्शन कर टीम ने गोल्ड मैडल झटका। यह सभी ल़डकियों स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, हिसार की छात्रा हैं। साथ ही दित्या ने वेस्ट बंगाल की अन्वीक्षा से कड़ी टक्कर में सिंगल इवेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया और सिल्वर मैडल अपने नाम किया। मिक्स डबल इवेंट में अराध्य। ने गोल्ड मेडल जीतकर नर्सरी का नाम रोशन किया। बैडमिंटन नर्सरी की गर्ल्स टीम ने ओमान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार, आसाम, रियाद, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश व फाइनल में दुबई को हराकर लगातार सभी मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। इन मुकाबलों में  3 अंतरराष्ट्रीय टीमों को भी हराया व सिंगल व मिक्स डबल मे भी कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को हराया।
अंडर-19 बॉयज कटैगरी में भी बॉयज टीम ने अपनी लय को कायम रखा है और ओमान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार और असम की टीमों को पराजित कर अच्छा प्रदर्शन करते हुए कड़ी टक्कर के साथ मैच खेलते हुए कॉर्टर फाइनल मुकाबलों में 1 पॉइंट के अंतर से बाहर हो गए।  
बैडमिंटन नर्सरी के कोच सुरेंद्र व वीरेंद्र ने बताया की अब तक डीएचबीवीएन बैडमिंटन नर्सरी की दोनों टीमें क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इस टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ विदेशी टीमें ने भी भाग लिया। इससे पहले भी नर्सरी के खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता था।
हाल ही में हरियाण पावर स्पोर्ट्स ग्रुप बैडमिंटन नर्सरी , दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम हिसार के खिलाड़ियों ने यूथ पैरा नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विभाग व हरियाणा का नाम रोशन किया था। विजेन्द्र (SL3) ने सिंगल में गोल्ड मेडल  जीता व डबल मुकाबलों में सिल्वर मेडल जीता। इसी प्रतियोगिता में योगेश ने भी सिंगल (SL4) में सिल्वर मेडल व डबल में भी सिल्वर मेडल हासिल किया था व दोनों खिलाड़ियों का मैरिट के आधार पर दिसम्बर में होने वाली पैरा यूथ एशियन बैडमिंटन चैंपियशिप के लिए भी चयन हुआ।
इस मोके पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के डायरेक्टर फाइनेंस श्री रतन वर्मा ने आज विद्युत् नगर स्थित बैडमिंटन नर्सरी में आयोजित सम्मान समारोह में  खिलाड़ियों को सम्मानित किया और भविष्य में होने वाले मुकाबलों के लिए प्रेरित किया और सभी जीते व हारे हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही  डायरेक्टर फाइनेंस श्री रतन वर्मा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी तथा आशा व्यक्त कि की खिलाड़ी भविष्य में भी पदक जीत कर देश व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का नाम रोशन करते रहेंगे। नर्सरी के कई अन्य खिलाड़ी भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुके हैं।
डायरेक्टर रतन वर्मा ने जीत का श्रेय कोच सुरेन्द्र और वीरेंद्र को देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सफलता में कोच सुरेन्द्र और वीरेंद्र (वरिष्ठ लेखा अधिकारी, DHBVN) के मार्गदर्शन व निरंतर परिश्रम का अहम योगदान रहा। दोनों कोच के पास 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है और उन्होंने कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए हैं।
खिलाड़ियों व कोच ने विभाग द्वारा दी गई अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रबंधन का आभार व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि आगे भी इसी तरह राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए विभाग, राज्य व देश का नाम रौशन करते रहेंगे।
October 05, 2025

बच्चों की मौ*त के बाद अब सरकार की खुली नींद, दवाओं की गुणवत्ता और इस्तेमाल पर दी ये नसीहत

बच्चों की मौ*त के बाद अब सरकार की खुली नींद, दवाओं की गुणवत्ता और इस्तेमाल पर दी ये नसीहत
नई दिल्ली : कफ सिरप की गुणवत्ता और इसका तर्कसंगत उपयोग सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने रविवार (5 अक्टूबर, 2025) को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की, जिसमें देशभर के हेल्थ सेक्रेटरी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (स्वास्थ्य), राज्य ड्रग कंट्रोलर और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.
रविवार (5 अक्टूबर) को हुई बैठक में हाल ही में मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने के बाद बच्चों की मौत के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी दवा कंपनियों को संशोधित Schedule M के प्रावधानों का सख्ती से पालन करना होगा, अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे.
*क्या है सेड्यूल-एम के प्रावधान?*

सेड्यूल-एम (Schedule M), भारत के ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट (Drugs and Cosmetics Act) का वह हिस्सा है जिसमें गुड मैन्यूफैक्चरिंग प्रैक्टिसेस (Good Manufacturing Practices/GMP) का उल्लेख है. यह दवा निर्माण से जुड़ी इकाइयों, उपकरणों और प्रक्रियाओं के लिए गुणवत्ता मानक तय करता है. इसका उद्देश्य दवाओं की सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करना है.
*स्वास्थ्य सचिव ने दवाओं के उपयोग को लेकर दिया निर्देश*

स्वास्थ्य सचिव ने दवाओं की गुणवत्ता पर किसी भी तरह की लापरवाही को अस्वीकार्य बताया. राज्यों को बच्चों में खांसी की दवाओं के तर्कसंगत उपयोग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए. बैठक में यह बात सामने आई कि अधिकांश बच्चों में खांसी बिना औषधीय उपचार के अपने आप ठीक हो जाती है, इसलिए अनावश्यक कफ सिरप का प्रयोग टालना चाहिए. सचिव ने कहा कि चिकित्सक और स्वास्थ्य संस्थान इस विषय में परिवारों को उचित सलाह दें ताकि गलत इस्तेमाल रोका जा सके.
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्वास्थ्य संस्थानों से बेहतर निगरानी और समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा गया. IDSP-IHIP प्लेटफॉर्म के सामुदायिक रिपोर्टिंग टूल का व्यापक प्रसार करने और पड़ोसी राज्यों के बीच समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए गए ताकि संदेहास्पद मामलों की शीघ्र जानकारी और संयुक्त कार्रवाई संभव हो सके.
*केंद्र और राज्य संयुक्त रूप से औषधि निर्माण इकाइयों की करेंगे गहन जांच*

बैठक में केंद्र सरकार ने दोहराया कि दवा सुरक्षा, गुणवत्ता नियंत्रण और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. आने वाले समय में राज्य और केंद्र मिलकर औषधि निर्माण इकाइयों की गहन जांच करेंगे और पालन नहीं करने वाली कंपनियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.
October 05, 2025

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जाएंगे जापान दौरे पर, विकसित भारत - विकसित हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जाएंगे जापान दौरे पर, विकसित भारत - विकसित हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम

हरियाणा और जापान के बीच आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग होगा और मजबूत

3 दिवसीय यात्रा के दौरान जापानी कंपनियों के शीर्ष प्रतिनिधियों से भी होंगी महत्वपूर्ण बैठकें

दौरे का उद्देश्य विदेशी निवेश आकर्षित करना, औद्योगिक व तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना
चंडीगढ़— हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी राज्य में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय औद्योगिक संबंधों को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा विकसित भारत - विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा हरियाणा को वैश्विक निवेश, तकनीकी सहयोग और नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, और हरियाणा इस अभियान का अग्रदूत बनकर विकसित भारत, विकसित हरियाणा के लक्ष्य को मजबूत आधार दे रहा है।

हरियाणा और जापान के बीच आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग होगा और मजबूत

मुख्यमंत्री के 6 से 8 अक्टूबर 2025 तक तीन दिवसीय दौरे का उद्देश्य हरियाणा और जापान के बीच आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत करना है। इस दौरान मुख्यमंत्री जापानी निवेश को आकर्षित करने, हरियाणा को एक प्रमुख वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने और तकनीकी व विनिर्माण क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने की दिशा में निवेशकों से रोडमैप साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर की सुबह टोक्यो पहुंचेंगे और अपनी आधिकारिक गतिविधियों की शुरुआत जापान के विदेश मंत्रालय तथा अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठकों से करेंगे। वे जापान के विदेश राज्य मंत्री श्री मियाजी ताकुमा और अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री कोगा यूइचिरो से मुलाकात कर व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।

दोपहर में मुख्यमंत्री टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे इस दौरान जेईटीआरओ (JETRO), एआईएसआईएन (AISIN), एयर वाटर (Air Water), टीएएसआई (TASI), नाम्बू (NAMBU), डेंसो (DENSO), सोजिट्ज़ (SOJITZ), निसिन फूड्स (Nissin Foods), कावाकिन होल्डिंग्स (Kawakin Holdings), सुमितोमो कॉर्पोरेशन (Sumitomo Corporation) और टोप्पन (Toppan) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शिमाने प्रिफेक्चर के गवर्नर से भी औपचारिक भेंट करेंगे। उसी शाम भारतीय दूतावास में आयोजित ‘गीता महोत्सव’ के सामुदायिक कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री भाग लेंगे।

वहीं, 7 अक्तूबर को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) के माध्यम से ओसाका पहुंचेंगे, जहां वे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भाग लेंगे। वे हरियाणा स्टेट जोन का उद्घाटन करेंगे और जापान के मेयरों एवं व्यावसायिक नेताओं से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री प्रमुख जापानी कंपनियों क्योसेरा (Kyocera), मिनेबेया मित्सुमी (Minebea Mitsumi), मित्सुई किंज़ोकु कंपोनेंट्स (Mitsui Kinzoku Components), होरिबा लिमिटेड (Horiba Ltd.) और Semiconductor Equipment Association of Japan के नेतृत्व से भी भेंट करेंगे। शाम को वे ओसाका में आयोजित निवेश रोड शो में भाग लेकर हरियाणा के औद्योगिक इकोसिस्टम को प्रस्तुत करेंगे और जापानी निवेशकों को राज्य में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए आमंत्रित करेंगे।

8 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सुजुकी (Suzuki) के उच्च स्तरीय प्रबंधन से मुलाकात करेंगे और उसके बाद ओसाका स्थित कुबोटा (Kubota) संयंत्र का दौरा कर उन्नत विनिर्माण तकनीकों पर चर्चा करेंगे। ओसाका प्रिफेक्चर के गवर्नर के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी।
पिछले दस वर्षों में हरियाणा एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उभरा

अपने आगामी जापान दौरे के बारे में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनेक जापानी कंपनियां पहले से ही हरियाणा में सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं। राज्य के बजट में 10 नए आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिनके लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में हरियाणा एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उभरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक निवेशक हरियाणा में निवेश करने के इच्छुक हैं और अपने इस दौरे के दौरान वे संभावित निवेशकों से अलग-अलग बैठकों में मुलाकात करेंगे। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हरियाणा जैसे प्रगतिशील राज्य आत्मनिर्भरता और वैश्विक सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। यह दौरा उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
October 05, 2025

*सूरजकुंड दिवाली मेला में गायक दीपेश राही की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध*

*सूरजकुंड दिवाली मेला में गायक दीपेश राही की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध*

*सूरजकुंड दिवाली मेले में कला, संस्कृति और संगीत का भव्य संगम*
चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशन में एवं राज्य के पर्यटन मंत्री श्री अरविन्द शर्मा के मार्गदर्शन में सूरजकुंड(फरीदाबाद) परिसर में आयोजित सूरजकुंड दिवाली मेला 2025 इस वर्ष "आत्मनिर्भर भारत - स्वदेशी मेला" की थीम पर आधारित है। यह मेला 7 अक्टूबर 2025 तक चलेगा और देश की विविध सांस्कृतिक विरासत, हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान और लोक कलाओं का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है।
गत रात्रि मेले के सांस्कृतिक मंच पर "वॉयस ऑफ पंजाब 2013" के विजेता गायक दीपेश राही ने अपनी दमदार और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दीपेश राही की प्रस्तुति मेले की प्रमुख आकर्षणों में से एक रही, जिसने पारंपरिक और आधुनिक संगीत का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
श्री राही ने एक के बाद एक सुपरहिट गानों की प्रस्तुति दी, जिसमें “सामने होवे यार ते नाचना पैंदा है”, “कजरा मोहब्बत वाला”, “गुड़ नाल इश्क मिठ्ठा”, “चिट्टे सूट ते दाग पे गए”, “न जाई पीरा दे डेरे मस्त बना देंगे बिबा”, “डॉलर वांगू नी नाम सदा चलदा”, “दो गल्ला करिए बैजा”, “दिल चोरी साडा हो गया” और “ये जो हल्का हल्का सुरूर है” जैसे गानों ने उपस्थित जनसमूह को झूमने और गुनगुनाने पर विवश कर दिया।

उनके गीतों ने सिर्फ मनोरंजन ही नहीं किया, बल्कि मेले में उपस्थित हर वर्ग के श्रोताओं को एक भावनात्मक और संगीतमय अनुभव प्रदान किया।
October 05, 2025

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से शताब्दी ट्रेन से दिल्ली रवाना*

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से शताब्दी ट्रेन से दिल्ली रवाना*

*ट्रेन में मीडिया से की बातचीत*

*17 अक्टूबर को सोनीपत में प्रधानमंत्री का आगमन*
चंडीगढ़– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज शताब्दी ट्रेन से चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपने जापान दौरे तथा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 17 अक्टूबर को प्रदेश की वर्तमान सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है , इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र  मोदी पधारेंगे और अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। यह समारोह सोनीपत में आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री ने अपने  जापान के दौरे के बारे में बताया कि वे 6 से 8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय जापान के दौरे पर रहेंगे। जापान में हरियाणा का पवेलियन लगाया गया है, जिसमें उनको शिरकत करनी है। इसके साथ ही वे कई निवेशकों से मुलाकात करेंगे और जापान में बसे हरियाणा के लोगों से भी संवाद करेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की उद्योग नीति के मुताबिक जापान दौरा निवेश बढ़ाने और नए अवसर पैदा करने के लिए है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार के 1 साल पूरा होने पर दावा किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हरियाणा तीन गुना गति से काम कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि संकल्प पत्र के 42 वायदे पूरे हो चुके हैं और 90 पर काम जारी है।

उन्होंने कहा कि राज्य की करीब 19 लाख बहनों को मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। सरकार के तीसरे कार्यकाल में अब तक 25 हजार युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी हैं।

श्री सैनी ने बताया कि राज्य में पंचायत की जमीन पर 20 साल से कब्जा किए बैठे लोगों को मालिकाना हक दिया जा रहा है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 90% अंक लाने वाली अनुसूचित जाति की छात्राओं को 1.11 लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जा रहा है। हर 10 किलोमीटर की दूरी पर सीबीएसई पैटर्न पर संस्कृति मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि एमएसपी को लेकर विपक्ष द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार लगातार किसानों के हित में फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सारे आरोप हवा हो चुके हैं। कांग्रेस खत्म हो चुकी है और मोदी जी के मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश की सरकार  लगातार जनहित के काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने एक साल बाद पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया है।
सीएलयू सीडी कांड के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामले कांग्रेस सरकार के समय होते थे। पूर्व सांसद श्री बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा जोड़ने का काम किया है। चौधरी बीरेंद्र सिंह को मंत्री, उनके बेटे को सांसद और उनकी पत्नी को विधायक बनाया। इतना सम्मान तो कांग्रेस ने उन्हें कभी नहीं दिया।
October 05, 2025

वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाएं इस बार की दिवाली : राव नरबीर सिंह

वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाएं इस बार की दिवाली : राव नरबीर सिंह
 
-कैबिनेट मंत्री ने किया गुरुग्राम के फर्रुखनगर नगर पालिका कार्यालय और लाइब्रेरी भवन का शिलान्यास
चंडीगढ़  -हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस बार हर देशवासी को “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प के साथ स्वदेशी दीपों से दिवाली मनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों पर खर्च किया गया हर रुपया न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करेगा बल्कि रोजगार सृजन में भी योगदान देगा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करेगा।
राव नरबीर सिंह गुरुग्राम जिला के फर्रुखनगर में प्रजापति कुम्भकार संघ द्वारा आयोजित 9वें मिशन माटी दीप महोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सामुदायिक केंद्र परिसर में एक साथ सामूहिक रूप से 5151 दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने नगर पालिका फर्रूखनगर कार्यालय और लाइब्रेरी भवन का भी शिलान्यास किया।
उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल – लोकल फॉर ग्लोबल’ दृष्टिकोण को आज देशभर में अद्भुत समर्थन मिल रहा है। हर नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह राष्ट्रहित में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे और विदेशी वस्तुओं की निर्भरता को कम करे। उन्होंने प्रजापति समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि “प्रजापति समाज हमारी परंपराओं, संस्कृति और स्वदेशी पहचान का जीवंत प्रतीक है। उनके द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीए न केवल घरों में उजाला करते हैं बल्कि भारतीय कला और कौशल का संदेश भी देते हैं।”
राव नरबीर सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे इस बार प्लास्टिक मुक्त दीपावली मनाएं। उन्होंने कहा कि “प्लास्टिक के उपयोग को त्यागें और मिट्टी के दीयों, कपड़े के थैलों, और प्राकृतिक सजावट का प्रयोग कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
October 05, 2025

*खेल केवल प्रतियोगिता ही नहीं, युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का है उत्सव- मंत्री कृष्ण लाल पंवार*

*खेल केवल प्रतियोगिता ही नहीं, युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का है उत्सव- मंत्री कृष्ण लाल पंवार*
चंडीगढ़- फतेहाबाद के रतिया विधानसभा क्षेत्र के गांव फूला में रविवार को सांसद खेल प्रतियोगिता के तहत विधानसभा स्तर के खेलों का शुभारंभ प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने की। इस प्रतियोगिता में रतिया, नागपुर और फतेहाबाद खंड के गांवों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे युवाओं की ऊर्जा, शक्ति और प्रतिभा का उत्सव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खेलेगा भारत, तो खिलेगा भारत का आह्वान करके खेलों को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाया है। खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों से देश में नई खेल संस्कृति का विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ देशभर में 21 सितंबर को किया गया था, जो 25 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगी।
कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने इस अवसर पर घोषणा की कि जिला फतेहाबाद के सभी 258 गांवों में खेतों के दो-दो दस एकड़ तक के रास्ते पक्के किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के हर क्षेत्र में समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गांव फूला के स्टेडियम कार्य के लिए जिला परिषद से 21 लाख रुपये, गांव के जोहड़ का जीर्णोद्धार, महिला संस्कृत केंद्र की स्थापना, इंडोर जिम और गांव फूला के खेतों के पाँच रास्ते पक्के करने की भी घोषणा की।
उन्होंने बताया कि हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन करीब 15 साल बाद राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन 2 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक विभिन्न जिलों में होगा और इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गुरुग्राम से किया जाएगा।
इस अवसर पर सिरसा लोकसभा क्षेत्र सांसद खेल महोत्सव के कन्वीनर एवं हरको फेड चेयरमैन वेद फूला, जिला परिषद अध्यक्ष सुमन खीचड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
October 05, 2025

एनसीसी से निखरती है युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व की भावना : हिम्मत सिंह

*एनसीसी से निखरती है युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व की भावना : हिम्मत सिंह*
चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह ने एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे कठिन परिस्थितियों में कभी हिम्मत न हारें और जीवन में हमेशा एक स्पष्ट लक्ष्य बनाकर उसी दिशा में निरंतर प्रयासरत रहें।
श्री हिम्मत सिंह रविवार को फरीदाबाद में आयोजित सीएटीसी-159 कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कैंप 4th हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी नूंह द्वारा 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित किया गया, जिसमें सत्रह स्कूलों और कॉलेजों की लगभग छह सौ गर्ल्स कैडेट्स ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कैंप का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने कैडेट्स को उनके करियर के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि एनसीसी का अनुभव विभिन्न सरकारी नौकरियों में किस प्रकार लाभदायक सिद्ध हो सकता है। साथ ही, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित भर्तियों से संबंधित उपयोगी जानकारी भी साझा की।उन्होंने यह बताया कि एनसीसी की गर्ल्स कैडेट्स किस तरह अपने आपको और अपने समाज को अनुशासित रख सकती हैं।श्री हिम्मत सिंह ने एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को यह भी बताया कि किस तरह हम छोटी-छोटी चीजों को नई-नई तकनीक का प्रयोग करके अधिक प्रभावपूर्ण बना सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में 4th हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी नूंह के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमित बिष्ट (एस.एम.) ने श्री हिम्मत सिंह का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर कर्नल अमित बिष्ट (एस.एम.), सूबेदार मेजर रामू सिंह और कैंप एडजुटेंट लेफ्टिनेंट डॉ. मनीषा अग्रवाल ने श्री हिम्मत सिंह को बटालियन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट मोनिका देशवाल, सेकंड ऑफिसर रिम्पल रानी और लेफ्टिनेंट डॉ. सुनीता भी उपस्थित रहीं।
October 05, 2025

पटवारियों तथा कानूनगो यूनियन ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

पटवारियों तथा कानूनगो यूनियन ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

छह अक्टूबर को काली पट्टी लगा काम करने तथा नौ अक्टूबर को सांकेतिक धरने देने का ऐलान

पटवार भवन में आयोजित प्रदेशस्तरीय बैठक में यूनियन ने लिया निर्णय 
जींद : जिला मुख्यालय पटवार भवन में शनिवार को द राजस्व पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की बैठक प्रदेशाध्यक्ष जयबीर चहल ने की। मांगों पर मंथन करने के बाद सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए छह अक्टूबर को काली पट्टी लगा कर कार्य करने तथा नौ अक्टूबर को सांकेतिक धरना देकर निर्णय लिया गया। यूनियन ने चेताया कि अगर जल्द मांगों को लेकर नोटिफिकेशन जारी नही किया तो पटवारी तथा कानूनगो काली दिवाली मनाएंगे। यूनियन के राज्य प्रधान जयबीर चहल ने बताया कि सीएम नायब सैनी ने नवनियुक्त पटवारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में गत सात जनवरी को नवनियुक्त पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि में पूरा वेतन, प्रशिक्षण अवधि को सेवा अवधि मानने, प्रशिक्षण अवधि को डेढ़ साल की बजाए एक साल करने की घोषणा की थी। बावजूद इसके उसका नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किया है। जिस कारण पटवारियों की परीक्षा लेना भी संभव नही हो पा रहा है। जिससे पटवारियों में गहरा रोष है। मांगे ने माने जाने के विरोध में छह अक्टूबर को प्रदेशभर के पटवारी व कानूनगो काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगें। नौ अक्टूबर को एक दिन का सांकेतिक धरना देकर डीसी कार्यालय में सीएम के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा। अगर फिर भी सरकार नोटिफिकेशन जारी नही करती तो प्रदेशभर के पटवारी तथा ानूनगो काली दिवाली मनाएंगे। बैठक में यूनियन महासचिव सन्नी दहिया, वरिष्ठ सलाहकार संदीप धनखड़, उपप्रधान विकास राठी, कोषाध्यसक्ष सन्नी डागर, पूर्व राज्य प्रधान सूरजभान खोखर, दिलावर वर्मा, विभिन्न जिलों से आए जिला प्रधान व नव चयनित पटवारी, प्रशिक्षु मौजूद रहे।
October 05, 2025

जींद में नाबालिक लड़की ने जन्मी मृ*त बच्ची : पेट में दर्द के बाद अस्पताल लाए परिजन ; दुष्कर्म हुआ, किसने किया पता नहीं

जींद में नाबालिक लड़की ने जन्मी मृ*त बच्ची : पेट में दर्द के बाद अस्पताल लाए परिजन ; दुष्कर्म हुआ,  किसने किया पता नहीं
जींद : जींद के नागरिक अस्पताल में शनिवार देर शाम को एक नाबालिग लड़की ने मृत बच्चे को जन्म दिया। परिजन पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। 17 वर्षीय लड़की के गर्भवती होने का पता चलने पर हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में पता चला कि लड़की के साथ रेप हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की जींद शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी में रहती है। जांच में पता चला है कि पीड़िता दूसरे जिले की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ जींद में रह रही है। परिवार पहले शहर के दूसरे इलाके में रहता था। शहर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, रेप की घटना दिसंबर 2024 के अंत की बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि नाबालिग को किसने अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता और उसके परिवार ने भी दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई है।
पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि भ्रूण कितने माह का था। जींद सिटी थाना के जांच अधिकारी जसबीर ने बताया कि फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
October 05, 2025

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य बिगड़ा, पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए की स्थगित

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य बिगड़ा, पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए की स्थगित
प्रेमानंद महाराज

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित वृन्दावन में प्रसिद्ध धर्म और अध्यात्म गुरु संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य फिर खराब हो गया है. जिस कारण सुबह 4 बजे निकलने वाली उनकी पदयात्रा अनिशिचत काल के लिए बंद कर दी गयी है. जिसके बाद उनके भक्तों में मायूसी छा गयी है. उनके स्वास्थ्य की कामना को लेकर देश भर से उनके चाहने वाले प्रार्थना कर रहे हैं. प्रेमानंद महाराज धर्म और जीवन के मार्ग को लेकर जो सन्देश देते हैं, उसे सभी पसंद करते हैं. यही कारण है आज आम से लेकर ख़ास तक उनका मुरीद है.
बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं. करीब 20 साल से उनकी दोनों किडनियां फेल है. पहले हफ्ते में तीन बार डायलिसिस होता था, लेकिन अब समस्या बढ़ने के कारण सप्ताह में 4 से 5 बार डायलिसिस हो रहा है. इससे पहले भी स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से उनकी यह पदयात्रा कई बार रोकी गई थी. कई सेलेब्स और भक्तों ने बाबा को अपनी किडनी ऑफर की लेकिन उन्होंने मना कर दिया. उनका मानना है कि भगवान ने जितना जीवन दिया है उसे कोई नहीं छीन सकता. अब भगवान के भक्त प्रार्थना कर रहे हैं कि महाराज शीघ्र ही स्वस्थ होकर भक्तों के बीच आकर राधारानी का गुणगान करें.
*विराट कोहली से लेकर बॉलीवुड भी है प्रेमानंद का दीवाना*

संत प्रेमानंद महाराज के संदेशों को देश-दुनिया में करोड़ों लोग सुनते हैं. कई सेलेब्स भी इनके दीवाने हैं. क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, अभिनेता आशुतोष राणा, गायक हंसराज रघुवंशी, कन्हैया मित्तल, स्वस्ति जैन समेत कई सेलेब्स वृंदावन के केलिकुंज आश्रम में महाराज से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेने आते हैं. 
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बढ़ती भीड़ के कारण वे अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह चार बजे पदयात्रा निकालते हैं. उनके प्रति प्रेम का भक्तों का समर्पण इतना है कि आधी रात से पहले ही लोग कतारों में लग जाते हैं. हर उम्र के लोग उनके अनुयायी हैं।