Breaking

Sunday, March 21, 2021

लोग 2 समय जरूर करें ब्रश : डॉ. पांचाल

वल्र्ड ओरल हैल्थ डे पर सिविल अस्पताल में कार्यक्रम

-विश्व में 95 प्रतिशत लोग मुंह की बीमारियों से ग्रस्त : डॉ. मनजीत
-लोग 2 समय जरूर करें ब्रश डॉ. पांचाल
जींद, 20 मार्च : सिविल अस्पताल में वर्ल्ड ओरल हैल्थ डे पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने की। कार्यक्रम में खास तौर पर सीनियर मैडीकल आफिसर डॉ. गोपाल गोयल, वरिष्ठ दंत चिकित्सक रमेश पांचाल, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, डॉ. आरएस पूनिया, डॉ. पूनम मान, डॉ. विशाल पोरस आदि ने शिरकत की। कार्यक्रम में 200 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि वल्र्ड ओरल हैल्थ कार्यक्रम 2020 की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में 95 प्रतिशत लोग मसूड़ों की छोटी-बड़ी बीमारियों से परेशान हैं। इसका मुख्य कारण दांतों की ठीक प्रकार से देख-रेख नहीं करना है। उन्होंने कहा कि दांत मोती की तरह हैं। जब तक दांत हैं, तब तक स्वाद है। यदि दांत टूट गए तो स्वाद भी चला जाता है। डिप्टी सिविल सर्जन और वरिष्ठï दंत चिकित्सक रमेश पांचाल ने वल्र्ड ओरल हैल्थ डे पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इलिनॉय शिकागो विश्वविद्यालय के अनुसार हमारे मुंह में 300 से ज्यादा बैक्टीरिया लाखों की संख्या में पाए जाते हैं। इनमें से कुछ ओरल हैल्थ को बिगाड़ते हैँ। मुंह का सबसे महत्वपूर्ण अंग मसूड़े हैं। इनमें किसी तरह की तकलीफ नहीं है, तो ओरल हैल्थ मोटे तौर पर ठीक है, लेकिन मसूड़ों में से यदि खून बहता है, दुर्गंध आती है, दांतों में गर्म और ठंडा लगता है या दर्द है तो ये ओरल हैल्थ खराब होने के प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दांतों को सुबह और रात को साफ करना चाहिए। हल्के बु्रश से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंह के रोगों के कारण दिल के रोग और कैंसर के रोग बढऩे का ज्यादा खतरा रहता है। जो लोग ज्यादा धूम्रपान करते हैं, उनको यह समस्या ज्यादा रहती है। डॉ. पांचाल ने कहा कि लोगों को अपने बच्चों का खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए। उन्हें टोफी, चाकलेट और दांतों में चिपकने वाली चीजें नहीं दिलानी चाहिए। मीठा भी कम खाने देना चाहिए। इसके अलावा फास्ट फूड तो पूरी तरह से बंद करना चाहिए, क्योंकि फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। दंतक सर्जन डॉ. विशाल ने कहा कि खाना खाने के बाद मुंह को साफ जरूर करें। कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया मीठे खाद्य पदार्थों को एसिड में बदलते हैं। हर बार मीठा खाने के 5 मिनट के भीतर पानी से मुंह को साफ जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौष्टिïक भोजन जैसे दही, दालें, फल, हरी सब्जियां आदि का अधिक प्रयोग करना चाहिए। टूथ ब्रुश को हर 3 महीने में बदल लेना चाहिए अथवा जब रेशे मुड जाएं तब बदले लें। दंत चिकित्सक से नियमित रूप से दांतों की जांच जरूर करवाएं। इस मौके पर डैंटल सहायक सुनील, भूपेंद्र और विनोद आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment