Breaking

Monday, April 11, 2022

जिसने दी धोखाधड़ी की शिकायत, पुलिस ने उसे ही किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

जिसने दी धोखाधड़ी की शिकायत, पुलिस ने उसे ही किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

 जींद : मजदूराें की श्रम पासबुक के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित को शहर थाना सफीदों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि आरोपित ने ही मामले की शिकायत की थी। जब पुलिस जांच हुई तो खुद ही मुजरिम बन गया। पुलिस आरोपति से पूछताछ कर रही है। सफीदों निवासी सतनारायण ने 16 अक्टूबर 2020 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह भवन निर्माण से संबंधित मजदूरों की यूनियन का पदाधिकारी भी है और उनके रजिस्ट्रेशन के लिए श्रम पासबुक भी बनवाता है। गांव पाजू कलां निवासी रमेश व अन्य मजदूर भी पंजीकृत है। रमेश ने अपनी श्रम कॉपी बनवाई हुई थी, जिसके चलते उसकी श्रम कॉपी के साथ छेड़छाड़ कर उसको मिलने वाले लाभ कन्यादान राशि, स्कालरशिप लाभ को श्रम विभाग के कर्मियों ने कुछ लोगों के साथ मिलीभगत कर राशि को हड़प लिया। रमेश की कॉपी आफ लाइन बनाई गई थी। जब उसने लड़की की शादी पर योजना का लाभ लेना चाहा तो उसे केवल आधी राशि मिली। जब उसकी कॉपी रिकार्ड की जांच की गई तो उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी। जो रजिस्ट्रेशन रमेश को दिया गया था वह रजिस्ट्रेशन नम्बर दूसरे को भी जारी था। जिसकी जांच एएसपी अजित सिंह शेखावत ने की थी। जांच में सामने आया कि रमेश की कॉपी के साथ छेड़छाड़ सतनारायण ने ही की थी। जब रमेश को जांच में शामिल किया गया तो उसमे सतनारायण की भूमिका संदेहजनक पाई गई। यहां तक की रमेश से सतनारायण ने सुविधा शुल्क भी लिया था। जिसके आधार पर एएसपी अजित शेखावत ने सतनारायण के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। शहर थाना सफीदों पुलिस ने सतनारायण की शिकायत पर उसी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कारवाई करते हुए सतनारायण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

No comments:

Post a Comment