Breaking

Thursday, July 21, 2022

हरियाणा में बारिश से बाढ़ के हालात:अभी कई जिलों में बादल बरसने के आसार; भिवानी में 120 तो जींद में 110MM पानी गिरा

हरियाणा में बारिश से बाढ़ के हालात:अभी कई जिलों में बादल बरसने के आसार; भिवानी में 120 तो जींद में 110MM पानी गिरा

हिसार : हरियाणा में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा पानी भिवानी में 120MM गिरा है। यहां 12 घंटों में 80 MM बरसात दर्ज की गई है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की बूंदाबांदी का दौर गुरुवार अल सुबह से ही जारी है। कई शहरों में तो बरसात के बाद सड़कें और गलियां तालाब बन गई हैं। मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बारिश की संभावना 24 जुलाई तक जताई गई है।

*अगले 3 घंटे इन जिलों पर भारी*

मौसम विभाग ने अगले ढाई से 3 घंटे के दौरान कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 11:45 बजे जारी बुलेटिन में बताया गया है कि पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक भिवानी और पानीपत में मध्यम से तीव्र बारिश संभव है। इसके साथ ही 3 बजे तक सोनीपत, झज्जर, पलवल, सिरसा व चरखी दादरी में हलकी बारिश संभव है।
*मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट।*

गुरुवार को लोग सुबह सोकर उठे तो लगभग हर जगह ही आसमान काले बादलों से घिरा था। सुबह 6 बजे के आसपास बारिश शुरू हुई और इसके बाद प्रदेश के हर जिले से ही मानसून के झमाझम बरसने की सूचना माैसम विभाग से दी गई। 24 घंटे के दौरान हुई बारिश को देखें तो सबसे ज्यादा 120 एमएम बरसात भिवानी जिले में दर्ज हुई है। बुधवार को दिन में यहां 42 एमएम बरसात और इसके बाद अब सुबह तक 80 एमएम पानी और गिर चुका है। सोनीपत में 25.5एमएम बरसात हुई है। यहां सुबह से ही हल्की बारिश चल रही है।
जींद में बारिश के बाद के हालात। पानी में बंद हुई गाड़ी को धकेल कर ले जाते हुए।

*जींद में 4 घंटे से भारी बरसात*

सुबह से ही जींद, फतेहाबाद, पानीपत, कैथल आदि जिलों में भारी बरसात हो रही है। जींद मे को लगातार 4 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने बाढ़ के हालात पैदा कर दिए। शहर की कोई ऐसी सड़क और गली नहीं बची थी जहां बरसाती पानी जमा न हुआ हो। वहीं अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में भी पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जींद का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जींद में 110एमएम और जिले के अन्य क्षेत्रों नरवाना में 65, उचाना में 79 व सफीदों क्षेत्र में 49एमएम बरसात दर्ज हुई है।
जींद में सड़कों पर भरा पानी।

फतेहाबाद में गलियां तालाब बनी

फतेहाबाद क्षेत्र में जहां 55 एमएम बरसात हुई, वहीं इस जिले के अन्य इलाकों भट्‌टू कलां में 53, रतिया में 51 और कुलां में 56 एमएम बारिश दर्ज हुई है। शहर का स्वामी तुलसीदास चौक, धर्मशाला रोड, मॉडल टाउन, बस स्टैंड, हॉस्पिटल रोड, नेशनल हाईवे, जवाहर चौक सहित सभी निचले इलाके जलमग्न हो गए। हालांकि प्रशासन द्वारा बनाए गए डिस्पोजल टैंक काम करते रहे। बरसात ज्यादा होने के कारण पानी भी जमा होता रहा। अब देखना होगा कि इतनी तेज बरसात में टैंक कितनी देर में शहर से पानी निकाल सकते हैं। पिछले दिनों जो बरसात हुई थी तब सिर्फ 20 मिनट की बरसात से शहर डूब गया था, लेकिन राहत की बात यह थी कि 2 घंटों के अंदर टेंट में शहर को पानी से खाली कर दिया था।
*फतेहाबाद में बारिश के बाद पानी से लबालब सड़कें।*

इन जिलों में खूब गिरा पानी

हरियाणा में हो रही बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो भिवानी जिले में 120.7 एमएम बरसात हुई है। यह आंकड़ा प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इसके बाद जींद में 110एमएम, रेवाड़ी के बावल में 58एमएम बारिश हुई। फतेहाबाद में 56, कुरुक्षेत्र में 56, करनाल में 40, रोहतक में 35 और यमुनानगर के दामला में 31.5 एमएम बरसात हुई है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में अभी बरसात का दौर जारी है।
*न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर आया*

बारिश के बाद प्रदेश में लोगों को गर्मी से भारी राहत मिली है। न्यूनतम तापमान तो यहां 22 डिग्री पर आ गया है, वहीं अधिकतम तापमान में 36.9 डिग्री है। बुधवार रात को रेवाड़ी के बावल में न्यूनतम तापमान सबसे कम 22.3 डिग्री रहा। यहां न्यूनतम तापमान 24 घंटे में 5.1 डिग्री तक गिरा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा में 5.8 डिग्री दर्ज की गई। हालांकि सिरसा में कितनी बारिश हुई इसका आंकड़ा मौसम विभाग की ओर से जारी नहीं हुआ। अधिकतम तापमान में भी 7.2 डिग्री तक गिरावट हुई है।

No comments:

Post a Comment