Breaking

Friday, April 14, 2023

अगले 5 दिनों में 3-5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:मौसम विभाग की 10 से ज्यादा राज्यों के लिए चेतावनी; MP-महाराष्ट्र में बारिश की आंशका

अगले 5 दिनों में 3-5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:मौसम विभाग की 10 से ज्यादा राज्यों के लिए चेतावनी; MP-महाराष्ट्र में बारिश की आंशका
नई दिल्ली : देश के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया है कि देश के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, नॉर्थ-ईस्ट इंडिया, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान नॉर्मल से 3-5 डिग्री ज्यादा रहेगा।
*पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में चलेगी लू*

पश्चिम बंगाल के गंगा से लगे अलग-अलग हिस्सों में 13 से 17 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। इसके अलावा 13 से 15 अप्रैल तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश एवं ओडिशा और 15 से 17 अप्रैल तक बिहार में लू चल सकती है। वहीं, गोवा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश हो सकती है और बिजली भी गिर सकती है।
गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ेगी, जिससे देश के बिजली नेटवर्क पर लोड बढ़ेगा। इसके चलते देश में बिजली की कमी भी हो सकती है। 
*इस साल सामान्य से गर्म रहेंगे ज्यादातर राज्य*

मौसम विभाग के अनुमान के हिसाब से इस साल देश के ज्यादातर हिस्से सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगे। अगले तीन महीनों के दौरान सेंट्रल, ईस्टर्न और नॉर्थ-वेस्टर्न राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में लू चलेगी। ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 16 अप्रैल तक सभी स्कूलों और आंगनवाड़ियों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

*दिल्ली में 15 अप्रैल से 31 मई तक चलेगी लू*

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 15 अप्रैल से लू (हीटवेव्स) चलने लगेंगी, जो 31 मार्च तक जारी रहेंगी। अगले दो दिनों में वहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवाओं के चलते दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है।
*दिल्ली सरकार ने गाइडलाइन जारी कर स्कूलों से कहा है कि किसी भी स्कूल में दोपहर में असेंबली ना हो।*

1901 से लेकर अब तक की सबसे गर्म फरवरी

भारत में इस साल फरवरी 1901 से लेकर अब तक की सबसे गर्म रही। दरअसल, 1901 में ही मौसम के रिकॉर्ड रखने की शुरुआत हुई थी। उससे पहले के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, मार्च में 7 वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बारिश सामान्य से ज्यादा हुई, जिससे तापमान कंट्रोल में रहा।

No comments:

Post a Comment