Breaking

Friday, May 26, 2023

*1 लाख 37 हजार बच्चों को दी जाएगी दवा:28 से चलेगा तीन दिवसीय उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान*

*1 लाख 37 हजार बच्चों को दी जाएगी दवा:28 से चलेगा तीन दिवसीय उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान*
जिलेभर में तीन दिवसीय उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 मई तक चलेगा। इस अभियान के तहत जिले में जीरो से पांच वर्ष तक की आयु के लगभग एक लाख 37 हजार 429 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने गुरुवार को यहां दी।

संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ शत प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन को 27 मई तक तक सघन पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। जीरो से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर देश के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, विकास एवं पंचायत, परिवहन, बिजली, खाद्य एवं आपूर्ति और श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने विभागों से संबंधित कार्य तय समय पर पूरी करना सुनिश्चित करें।
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 28 मई को विभाग की टीमों द्वारा निर्धारित पोलियो बूथों पर तथा 29 व 30 मई को घर-घर जाकर जीरो से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिले में एक लाख 37 हजार 429 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए 610 स्थाई बूथ, 139 मोबाइल टीमें, और 21 ट्रांजिट टीमें बनाई गई हैं।

No comments:

Post a Comment