Breaking

Tuesday, May 23, 2023

*नूंह के फिरोजपुर झिरका की रैनीवेल परियोजना पूरी:80 गांवों को मिलेगा पानी; प्रशासनिक सचिवों के साथ CM ने कामों की समीक्षा की*

*नूंह के फिरोजपुर झिरका की रैनीवेल परियोजना पूरी:80 गांवों को मिलेगा पानी; प्रशासनिक सचिवों के साथ CM ने कामों की समीक्षा की*
80 गांवों को मिलेगा पानी; प्रशासनिक सचिवों के साथ CM ने कामों की समीक्षा की|
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्‌टर।
हरियाणा सरकार ने नूंह के फिरोजपुर झिरका उपमंडल के 80 गांवों को पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने के लिए शुरू की गई रैनीवेल परियोजना पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 210 करोड़ रुपए की लागत आई है। इससे कम से कम 80 गांवों की पेयजल आपूर्ति सुचारु हो पाएगी।
CM मनोहर लाल की अध्यक्षता में 100 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा के लिए प्रशासनिक सचिवों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी दी गई। इसके अलावा बैठक में 11 प्रमुख विभागों की 100 करोड़ रुपए से अधिक की 45 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
परियोजनाओं का बनेगा PERT चार्ट
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को परियोजनाओं का समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। आमजन इन जनकल्याणकारी परियोजनाओं से लाभान्वित हो सकें। सीएम ने कहा कि बड़ी परियोजनाओं को त्वरित क्रियान्वित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी चल रही परियोजनाओं के लिए परियोजना मूल्यांकन और समीक्षा तकनीक (PERT) चार्ट बनाया जाना चाहिए ताकि समयावधि, पूर्ण प्रतिशत और अपेक्षित उद्घाटन तिथि की स्थिति स्पष्ट हो सके।

चंडीगढ़ में प्रशासनिक सचिवों की मीटिंग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल अधिकारियों से चर्चा करते हुए। 
मंत्री स्तर पर बढ़ेगी समयावधि
मनोहर लाल ने लंबित चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पहली बार किसी परियोजना के लिए जो टाइमलाइन निर्धारित की जाती है, वह परियोजना उसी तय समय में ही पूरी होनी चाहिए। यदि किसी कारणवश समयावधि को बढ़ाने की जरूरत है तो पहली बार विभाग अपने स्तर पर परियोजना के पूर्ण होने की समयावधि को बढ़ा सकता है। परंतु यदि फिर भी परियोजना पूरी नहीं होती तो उस स्थि‌ति में विभाग अपने स्तर पर समयावधि नहीं बढ़ाएंगे, या तो मुख्य सचिव या संबंधित मंत्री की मंजूरी के बाद समयावधि को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

*जुलाई तक पूरा होगा काम*
जिला महेंद्रगढ़ के बालखी में 114 करोड़ रुपए की लागत से पानी आपूर्ति प्रणाली में सुधार का कार्य भी जुलाई माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र में 35 गांवों को नहरी आधारित पेयजल आपूर्ति योजना तथा नूंह में नगीना व पिंगवान ब्लॉक के 52 गांवों व 5 ढाणियों को जलापूर्ति प्रणाली में सुधार का कार्य भी तेज गति से चल रहा है, जिसे इस वर्ष के अंत तक पूरा ‌कर लिया जाएगा।

*पानी चोरी पर पुलिस रखे नजर*
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश ‌दिए कि पेयजल का उपयोग सिंचाई के लिए नहीं किया जाए और पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के अवैध दोहन पर भी नजर रखी जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि पानी की चोरी न हो इसके लिए सख्त निगरानी रखी जाए। साथ ही पानी के उचित प्रबंधन हेतु रेगुलेटरी सिस्टम तैयार किया जाए।

हिमाचल प्रदेश से शुरू होगा सेब व्यापार
बैठक में बताया गया कि 139 करोड़ रुपए की लागत से पिंजौर में बन रही सेब, फल व सब्जी मंडी का कार्य अंतिम चरण में है। 4 वस्तुओं के लिए विभिन्न शेड का निर्माण किया जा चुका है, इनमें से 1 शेड एयरकंडीशन्ड है। 52 दुकानों में से 39 का आवंटन किया जा चुका है, शेष दुकानों की आवंटन प्रकिया चल रही है। जल्द ही इस मंडी में व्यापार होना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, गन्नौर में बनाई जाने वाली अंतरराष्ट्रीय मंडी का जून माह में मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment