Breaking

Tuesday, May 23, 2023

*कांग्रेस विधायकों का सरकार घेरो 'प्लान':राज्य स्तरीय मुद्दे उठाने के लिए बनाई MLA कमेटी; दूसरे दलों के विधायकों को भी बनाएंगे मेंबर*

*कांग्रेस विधायकों का सरकार घेरो 'प्लान':राज्य स्तरीय मुद्दे उठाने के लिए बनाई MLA कमेटी; दूसरे दलों के विधायकों को भी बनाएंगे मेंबर*
राज्य स्तरीय मुद्दे उठाने के लिए बनाई MLA कमेटी; दूसरे दलों के विधायकों को भी बनाएंगे मेंबर|
कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक।
हरियाणा कांग्रेस विधायकों ने सरकार को घेरने का प्लान बनाया है। राज्य स्तरीय मुद्दों को उठाने के लिए कांग्रेस विधायकों ने MLA कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में कांग्रेस के साथ ही दूसरे दलों के विधायकों को भी मेंबर बनाया जाएगा। इसकी घोषणा चंडीगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक जगबीर मलिक, गीता भुक्कल, वरुण मुलाना, बीएल सैनी ने संयुक्त रूप से की।
जगबीर मलिक ने कहा कि प्रदेश की सड़कों का बुरा हाल है। नई सड़कें बनाना तो दूर पुरानी सड़कों की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है।

*चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक पत्रकारों के सवाल जवाब देते हुए।* 
चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक पत्रकारों के सवाल जवाब देते हुए।
हर मंगलवार को पहुंचेंगे चंडीगढ़
कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि सरकार बहुत सी घोषणाएं करती है, जो बाद में पूरी नहीं होतीं। इस वजह से हमने एक कमेटी बनाई है, जिसमें सभी विधायकों का स्वागत है। इस कमेटी के जरिए चंडीगढ़ में हर मंगलवार को विधायक कांग्रेस दफ्तर आएंगे और अपनी मांगों को उठाएंगे।

*विधायकों को नहीं मिले 25 करोड़*कांग्रेस विधायकों ने बताया कि डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने सभी विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए देने की बात कही थी। इस राशि से सूबे की सड़कों की हालत को सुधारा जाना था, लेकिन अभी तक विधायकों को न तो पैसा मिला न ही नई सड़कें बन सकीं। जिन सड़कों की मरम्मत का काम किया गया है, उनमें घटिया क्वालिटी का पेच वर्क किया गया है।
सरकार पोर्टल बनाकर कर रही परेशान
कांग्रेसी विधायकों ने सीएम के पोर्टल को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार पोर्टल पर पोर्टल बना रही है, लेकिन समस्याएं हल नहीं हो रही हैं। विधायकों ने कहा कि सीएम को जन संवाद और मन की बात नहीं करनी चाहिए, बल्कि लोगों के मन की बात करनी चाहिए। विधायक वरुण मुलाना ने कहा कि पिछले विधानसभा सत्रों में सड़कों के मुद्दे पर बहुत चर्चा हुई है, लेकिन सिर्फ चर्चा ही बनकर रह गई।

*खराब सड़कों से हो रही दुर्घटनाएं*
कांग्रेसी विधायकों ने कहा कि राज्य की खराब सड़कों की वजह से बहुत से लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन सरकार का सिर्फ एक काम है वो है विधायकों को बदनाम करना है। सड़कें तो प्रदेश की हैं। वो ठीक होनी चाहिए। पैसा विधायकों के खाते में नहीं आएगा। विधायक तो सिर्फ यह जानकारी देगा कि उसके हलके में कौन सी सड़कें खराब हैं। सड़कें ठीक करने की जिम्मेदारी तो सरकार की है।

*विधायक दल की मीटिंग में हुआ फैसला*
हाल ही में कांग्रेस पार्टी की विधायक दल की मीटिंग में सरकार घेरो कार्यक्रम पर चर्चा हुई थी। इस मीटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ ही उनके बेटे और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा भी शामिल हुए थे। मीटिंग में सरकार घेरो कार्यक्रम के साथ ही कई और मुद्दों को लेकर चर्चा हुई थी।

No comments:

Post a Comment