Breaking

Thursday, May 25, 2023

*हरियाणा में AAP के प्रधान बने सुशील गुप्ता:अशोक तंवर को कैंपेन कमेटी चेयरमैन बनाया; अनुराग ढांडा स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट*

*हरियाणा में AAP के प्रधान बने सुशील गुप्ता:अशोक तंवर को कैंपेन कमेटी चेयरमैन बनाया; अनुराग ढांडा स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट*
अशोक तंवर को कैंपेन कमेटी चेयरमैन बनाया; अनुराग ढांडा स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट|
हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने संगठन के नए पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया है। अभी तक हरियाणा के प्रभारी बनाए गए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रदेश का नया प्रधान बना दिया गया है। इसके अलावा अनुराग ढांडा स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बनाए गए हैं। बलवीर सिंह सैनी, बंता सिंह वाल्मीकि और चित्रा सरवारा को स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। अशोक तंवर को AAP की कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।
पहले AAP ने यह लिस्ट होल्ड कर ली थी। पार्टी की प्लानिंग थी कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से बड़ी रैली करवाकर इसकी घोषणा की जाए। हालांकि दूसरे दलों की चुनावी सक्रियता को देखते हुए यह लिस्ट जारी कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment