Breaking

Tuesday, May 23, 2023

*करनाल पहुंचे APP विधायक मनविंदर सिंह:बोले- जिन खिलाड़ियों को मैदान में होना चाहिए, वे धरने पर; सरकार को शर्म आनी चाहिए*

*करनाल पहुंचे APP विधायक मनविंदर सिंह:बोले- जिन खिलाड़ियों को मैदान में होना चाहिए, वे धरने पर; सरकार को शर्म आनी चाहिए।*
पत्रकार वर्ता में जानकारी देते विधायक मनविंदर सिंह।
हरियाणा के करनाल में मंगलवार को पंजाब की पायल विधानसभा सीट से APP विधायक मनविंदर सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने पहलवानों के धरने का समर्थन करते भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने मांग की जल्द ही WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण को गिरफ्तारी किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों को आज मैदान में होना चाहिए था, वह आज न्याय की मांग के लिए जंतर मंतर पर धरने पर बैठी हैं। यह हमारे लिए और केंद्र की सरकार के लिए शर्मनाक है। लेकिन केन्द्र सरकार बेटियों को न्याय दिलाने की बजाए बृजभूषण के पक्ष में खड़ी है। 1 महीने से उसकी गिरफ्तारी तक नहीं की गई।

*मुख्यमंत्री पर साधा निशाना*
धरने पर जो बेटियां पर बैठी हैं, उसमें अधिकतर महिला खिलाड़ी हरियाणा की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री भी बेटियों का साथ नहीं दे रहे है। ऐसे में प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शर्म आनी चाहिए कि उनके प्रदेश की बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है। हरियाणा सरकार को इस मामले में संज्ञान लेकर बेटियों का न्याय दिलाना चाहिए।

*बृजभूषण पर मेडल वाले बयान पर हाे FIR*
वहीं उन्होंने बृजभूषण के 15 रुपए के मेडल के बयान पर कहा कि बृजभूषण के खिलाफ एक और FIR दर्ज होनी चाहिए। जिस मेडल ने देश का नाम रोशन किया है। उसकी कीमत सिर्फ 15 रुपए है जो 15 से 20 साल की खिलाड़ियों की मेहनत है वह बृजभूषण को नजर नहीं आ रही है।

*पहले गिरफ्तारी फिर हो नार्को टेस्ट*
विधायक ने कहा कि पहले बृजभूषण को गिरफ्तार किया जाए। उसके बाद उसका नार्को टेस्ट किया जाए। क्योंकि जो लोग नार्को टेस्ट करने वाले हैं वह भी इन्हीं के आदमी है। कोई व्यक्ति बाहर से नहीं है। दिल्ली पुलिस को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment