Breaking

Thursday, May 18, 2023

धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
जीन्द : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष में तेजस इंटरनेशनल स्कूल कंडेला में जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जींद वन मंडल अधिकारी रोहताश कुमार वृथल ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल मोनिका मित्तल ने की। कार्यक्रम  में रेंज ऑफिसर देवेंद्र राठौर, टीएसजी छवि के डायरेक्टर सतीश शर्मा, क्षेत्रीय समन्वयक उमेद सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की। स्कूल की एकेडमिक कोऑर्डिनेटर पूजा धीमान, पूनम, बबीता रेड्डी और स्कूल की पूरी टीम मौजूद रही।  वन मंडल अधिकारी रोहताश कुमार ने बताया कि जैव विविधता जिसे जैविक विविधता भी कहते है, अलग-अलग तरह की वनस्पतियों एवं जानवरों का संग्रह है जो एक ही विशेष क्षेत्र में रहते या फैले हुए है। जैव विविधता जितनी समृद्ध होगी उतना ही सुव्यवस्थित और संतुलित हमारा वातावरण होगा। अलग-अलग तरह की वनस्पति तथा जीव-जंतु भी धरती को रहने के योग्य बनाने के लिए अपना योगदान देते हैं। हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के जिला समन्वयक विष्णु कुमार बागड़ी ने बताया कि जैव विविधता के संरक्षण से पारिस्थितिकी तंत्र की उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होती है जहांँ प्रत्येक प्रजाति, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो, सभी की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। पौधों की प्रजातियों की एक बड़ी संख्या के होने का अर्थ है, फसलों की अधिक विविधता। अधिक प्रजाति विविधता सभी जीवन रूपों की प्राकृतिक स्थिरता सुनिश्चित करती है।जैव विविधता के संरक्षण हेतु वैश्विक स्तर पर संरक्षण किया जाना चाहिये ताकि खाद्य शृंखलाएँ बनी रहें। खाद्य शृंखला में गड़बड़ी पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर सकती है।
 टीएसजी छवि के डायरेक्टर सतीश शर्मा ने बताया हमारे ग्रह का जीवित रूप जैव विविधता के कारण है। यह अभी और भविष्य में मानव कल्याण को रेखांकित करता है, और इसकी तीव्र गिरावट प्रकृति और लोगों दोनों को खतरे में डालती है। इस मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक उमेद सिंह ने बच्चों को शपथ दिलाई कि वह जैव विविधता संरक्षण में अपना योगदान देंगे ताकि हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे पाएं। इस कार्यक्रम में बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता की। हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

No comments:

Post a Comment