Breaking

Monday, May 29, 2023

जींद ने कई सीएम बनवाए लेकिन सुध किसी ने नहीं ली : डॉ. सुशील गुप्ता

*जींद ने कई सीएम बनवाए लेकिन सुध किसी ने नहीं ली : डॉ. सुशील गुप्ता*                                       
जींद : स्थानीय रविदास धर्मशाला में जिला जींद आम आदमी पार्टी द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता सांसद का फूल माला व बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया गया. डॉ गुप्ता को ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से प्रोग्राम स्थल तक आम आदमी पार्टी के जयघोष द्वारा लाया गया।                                 
मंच संचालन कर रहे पूर्व जिला प्रवक्ता डॉ गणेश कोशिश ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि डॉ गुप्ता के स्वागत समारोह में सैकड़ों लोगों की हाजिरी थी। जिला प्रधान वजीर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीति और नियत में कोई अंतर नहीं है। आम आदमी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य पर महती कार्य करने वाली पार्टी है।                           
प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन ने अपने संबोधन में  कहा कि डॉ सुशील गुप्ता द्वारा हरियाणा की कमान संभालने से पार्टी बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। हरियाणा में मौजूदा हालात बड़े दयनीय है। चाहे किसान हो कर्मचारी हो चाहे व्यापारी हो आम आदमी की सुध लेने वाला कोई नहीं है। पार्टी लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी ने कहा कि हरियाणा में कानून और व्यवस्था की स्थिति चरमराई हुई है। खिलाड़ियों के दुख और तकलीफों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।हरियाणा खेलों के क्षेत्र में पिछड़ चुका है।                        
डॉ सुशील गुप्ता सांसद अध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने सरकार की नीति और नियत पर प्रहार करते हुए कहा कि जींद रियासत काल से ही पिछड़ा रहा है। पिछली सरकारों ने जींद के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जबकि जींद ने कई सीएम हरियाणा की जनता को दिए हैं। वर्तमान सरकार को जनता की समस्याओं से कोई से कोई लेना देना नहीं है। यह तो मुख्यमंत्री के जगह जगह हो रही जनसंवाद कार्यक्रम  मे सरकार की पोल खुल रही है। किरकिरी हो रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संगठन में जींद जिले की बेइंतेहा भागीदारी को सराहा और कार्यकर्ता लोगों के काम आए पार्टी की नीति व प्रोग्राम को जनता के बीच लेकर जाए। उन्होंने आगे कहा कि 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी इसी कड़ी में पार्टी लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी ने अपने अथक प्रयासों से विनोद कुमार बड़ौदा पंचायत मेंबर को उनके अनेक साथियों के साथ पार्टी में शामिल करवाया व डॉक्टर सुशील गुप्ता ने पार्टी की टोपी व पटका पहन करके सम्मानित किया स्वागत। समारोह में मुख्य रूप से लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी, वरिष्ठ नेता रमेश ढिगाना, लाभ सिंह सिद्धू, डॉ गणेश कौशिक ,कविता दलाल ,सुभाष गांगुली ,जितेंद्र कुंडू, वरिष्ठ नेत्री अनीता रानी सुभाष ,सतवीर ,पाला राम, संजय सिंह एडवोकेट नरेश जांगड़ा आदि अनेकों सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment