Breaking

Friday, June 2, 2023

*किसान फिर सड़कों पर:प्रशासन ने 15 दिन मांगे, किसान बोले-15 घंटे भी नहीं, पक्के मोर्च पर डटे*

*किसान फिर सड़कों पर:प्रशासन ने 15 दिन मांगे, किसान बोले-15 घंटे भी नहीं, पक्के मोर्च पर डटे*
प्रशासन ने 15 दिन मांगे, किसान बोले-15 घंटे भी नहीं, पक्के मोर्च पर डटे|
हिसार लघु सचिवालय में किसानों ने डेरा डाला। रात का खाना भी यहीं पर बनाया। धरना स्थल पर सोये।
साल 2020 और 2022 में हुए फसल खराबे के मुआवजे के लिए पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को सैकड़ों किसानों ने लघु सचिवालय का घेराव किया। 200 से अधिक ट्रैक्टरों पर पहुंचे किसानों ने लघु सचिवालय के गेट पर ही पक्का मोर्चा लगा दिया। किसान नेताओं ने जिला प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं और नारेबाजी की। दोपहर बाद प्रशासन ने समिति के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया।

डीसी और किसानाें के बीच काफी देर तक हुई वार्ता सिरे नहीं चढ़ी। प्रशासन ने समस्या के समाधान और मांगों पर 15 दिन में कार्रवाई की बात रखी। मगर किसान नेताओं ने असहमति जता दी। बोले- 15 घंटे भी नहीं देंगे। ऐलान किया कि मांगें पूरी नहीं होगी तब तक मोर्चा लगा रहेगा।

पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेश प्रधान नथवान, जिला प्रधान संदीप बैनीवाल एवं संदीप सिवाच ने कहा कि सरकार और प्रशासन को 11 मई को चेताया था कि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुई तो डीसी ऑफिस का घेराव किया जाएगा। मगर मांगाें पर गौर नहीं किया गया।

किसानों की प्रमुख मांगें

*रिलायंस बीमा कंपनी द्वारा रिजेक्ट 39 हजार फार्म दाेबारा से ठीक किए जाएं।*

2020 और 2022 में फसल खराबे का मुआवजा जल्द किसानों के खातों में डाला जाए, सरसों की खरीद फिर शुरू हो।

पहलवानों के साथ अभद्रता मामले में सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी हो।

जोर लगा के .... ट्रैक्टर खड़े करने के बाद किसान इधर-उधर हो गए। इससे कोर्ट परिसर गेट भी बंद हो गया। अधिवक्ताओं ने 112 डायल पर काॅल कर पुलिस बुलाई। ट्रैक्टर चालक नहीं मिले तो पुलिस कर्मियों ने खुद धक्का देकर ट्रैक्टरों को हटाया।

अगले हफ्ते मुआवजा मिलेगा : डीसी
अगले सप्ताह खरीफ की फसल खराबे से प्रभावित 91 हजार किसानों का मुआवजा उनके खाते में पहुंच जाएगा। हेड क्वार्टर से प्रक्रिया पूरी हो गई है। बीमा कंपनी द्वारा रिजेक्ट 39 हजार फार्मों में 12 हजार तत्काल ठीक करा दिए थे। 27840 फार्म हेडक्वार्टर भेजे गए। चार कर्मचारी फार्मों की स्क्रूटनी करने में जुटे हैं। फार्म रिजेक्ट नहीं होगा।''

No comments:

Post a Comment