Breaking

Friday, June 2, 2023

जींद में दिनदहाड़े युवक को गोलियां मारी:2 कंधे पर और एक मुंह में लगी, PGI ले जाते वक्त मौत; कुछ दिन बाद थी शादी

जींद में दिनदहाड़े युवक को गोलियां मारी:2 कंधे पर और एक मुंह में लगी, PGI ले जाते वक्त मौत; कुछ दिन बाद थी शादी
जींद :जींद में पुराने बस अड्डे के पास एक युवक को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। युवक को चार गोलियां लगी हैं, जिनमें दो गालियों कंधे के आर-पार निकल गईं। जबकि एक गोली मुंह पर भी लगी है।
युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया।। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, लेकिन रोहतक पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में ही किया जाएगा।
युवक की पहचान ईगराह गांव निवासी अनीश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में अनीश की शादी तय हुई थी। कुछ दिनों बाद उसकी शादी होनी थी।
*दूसरे व्यक्ति से बात करते वक्त मारी गोलियां*

शुक्रवार को अनीश अपने किसी काम से शहर आया हुआ था। इस दौरान पुराने बस अड्डे के पास अपनी बाइक पर किसी से बात कर रहा था। तभी अज्ञात युवक आए और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलते ही आसपास के लोग इधर-उधर भाग गए।
*पुलिस ने खोल बरामद किए*

अनीश को अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। एसपी सुमित कुमार ने भी पहले घटना स्थल का जायजा लिया और उसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचे। सीआईए पुलिस द्वारा आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने मौके से खोल बरामद किए हैं।

No comments:

Post a Comment