Breaking

Monday, June 12, 2023

*नई अनाज मंडी की चरमराई सफाई व्यवस्था:ठेका अलॉट करने के 3 माह बाद भी नई अनाज मंडी में फैली गंदगी*

*नई अनाज मंडी की चरमराई सफाई व्यवस्था:ठेका अलॉट करने के 3 माह बाद भी नई अनाज मंडी में फैली गंदगी*
ठेका अलॉट करने के 3 माह बाद भी नई अनाज मंडी में फैली गंदगी।
नई अनाज मंडी के गेट नंबर-2 के पास फैली गंदगी।
नई अनाज मंडी की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। रूटीन में सफाई और कूड़े का उठान नहीं होने से गंदगी के ढेर लगे हैं। मंडी के दो नंबर गेट पर यह समस्या गंभीर बनती जा रही है। इस समस्या की तरफ से मार्केट कमेटी के अधिकारियों का ध्यान नहीं है। इससे आढ़ती बहुत परेशान हैं।

आढ़तियों का कहना है कि मंडी में लाखों रुपए का टेंडर अलॉट करते हैं, लेकिन सफाई करने कोई नहीं आता। पांच से सात मजदूर हैं, जब कोई वीआईपी मंडी में आता है तब वह सफाई करने आते हैं। संबंधित अधिकारियों को शिकायत करते हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है।

अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था का हर महीने 2 लाख 87 हजार रुपए का टेंडर दिया हुआ है, लेकिन सफाई नहीं हो रही है। 167 एकड़ में अनाज मंडी का कुड़ा-कर्कट को मेरठ रोड स्थित सॉलिड वेस्टमेनजमेंट प्लांट में भेजना होता है, लेकिन मंडी के दो नंबर गेट पर कूड़ा-कर्कट डाला जा रहा है। तीन महीने से यह समस्या गंभीर बनी हुई है।

लापरवाही बरतने वालाें पर कार्रवाई होनी चाहिए
आढ़तियों का कहना है कि ठेकेदार की मौज बन रही है कि बगैर काम किए ही हर महीने 2 लाख रुपए से ज्यादा ले जाता है। कांट्रेक्टर बदलते रहते हैं, लेकिन सफाई कर्मचारी वहीं रहते हैं। इस तरह के कार्य में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए जांच करने की जरूरत है।

जो भी इसमें लापरवाही बरत रहा है उन पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। इस मामले में अनाज मंडी के सेक्रेट्री श्रीभगवान मुदगिल का कहना है कि मंडी में सफाई व्यवस्था बेहतर रहनी चाहिए। यदि इसमें कोई लापरवाही बरतता है तो कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment