Breaking

Tuesday, July 18, 2023

*हरियाणा में आज भारी बारिश के आसार:16 जिलों के लिए येलो अलर्ट; सरकार घोषित करेगी बाढ़, 80 और गांवों में घुसा पानी, 34 की मौत*

*हरियाणा में आज भारी बारिश के आसार:16 जिलों के लिए येलो अलर्ट; सरकार घोषित करेगी बाढ़, 80 और गांवों में घुसा पानी, 34 की मौत*
हरियाणा में घग्गर और यमुना नदी का पानी 80 और गांवों में घुस गया है। अब 1378 गांव बाढ़ प्रभावित हो चुके हैं।
हरियाणा में आज मौसम काफी खराब रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज उतर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण पूर्व के जिलों में बारिश को लेकर येलो एलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 16 जिलों के लिए है। उत्तर हरियाणा में पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल जिले शामिल हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिले दक्षिण और दक्षिण पूर्व में शामिल हैं।

सिरसा में घग्गर का कहर जारी है। नदी का पानी बांध के किनारे तक पहुंच गया है। हरियाणा के सिरसा में घग्गर नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान पर है। पानी बांध के दोनों किनारे तक जा पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

रेवाड़ी में लगातार तीसरे दिन भी बारिश होने के कारण शहर के कई रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया है, जिसको लेकर लोगों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। 
रेवाड़ी में लगातार तीसरे दिन भी बारिश होने के कारण शहर के कई रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया है, जिसको लेकर लोगों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है।
रेवाड़ी में तीसरे दिन भी बारिश जारी

रेवाड़ी शहर में सावन की झड़ी लग गई है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन सुबह से झमाझम बारिश जारी है। बारिश की वजह से अब हालात भी खराब होने लगे है। जगह-जगह सड़कों पर होने वाले जलभराव की वजह से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। तापमान में गिरावट जरूर हुई है, लेकिन दिन के समय निकलने वाली तेज धूप के कारण उमस बरकरार है।

80 और गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
हरियाणा में घग्गर और यमुना नदी का पानी 80 और गांवों में घुस गया है। अब 1378 गांव बाढ़ प्रभावित हो चुके हैं। राज्य के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ और बिजली गिरने से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 अभी भी लापता हैं। राज्य के हालातों को देखते हुए सरकार अब प्रदेश में बाढ़ घोषित करने की तैयारी कर रही है। सरकार ने इसको लेकर प्रभावित जिलों के DC से रिपोर्ट मांगी है।

बाढ़ ग्रस्त होने से क्या होगा फायदा?
राज्य में बाढ़ घोषित होने से सरकार बाढ़ग्रस्त राज्यों के अनुरूप राहत मांग पाएगी। अभी केंद्र की ओर से सूबे को 216 करोड़ रुपए की फौरी राहत दी गई है, जबकि इस राशि के मुकाबले नुकसान कहीं ज्यादा हुआ है। अभी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से बाढ़ से मरने वालों के लिए 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है।

सरकार की क्या है तैयारी
हरियाणा सरकार की ओर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए 20 हजार से 1.20 लाख रुपए तक दिए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पशुओं की मौत के मामले में दुधारू की श्रेणी बनाकर मुआवजा दिया जाएगा। यदि किसान की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है तो उसे 15 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से सरकार मदद करेगी।

No comments:

Post a Comment