Breaking

Tuesday, July 18, 2023

*CM मनोहर लाल आज रोहतक को देंगे सौगात:16 परियोजनाएं करेंगे समर्पित, 77 करोड़ की आएगी लागत*

*CM मनोहर लाल आज रोहतक को देंगे सौगात:16 परियोजनाएं करेंगे समर्पित, 77 करोड़ की आएगी लागत*
हरियाणा के रोहतक को मुख्यमंत्री मनोहर लाल 16 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। जन विकास परियोजनाओं पर 77 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को नूंह के फिरोजपुर झिरका से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न जिलों की 2741 करोड़ रुपए की 347 नई परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंग
डीसी अजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जिला की 22 करोड़ से अधिक की धनराशि से पूर्ण हुई 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 54 करोड़ रुपए अधिक धनराशि की 9 विकास परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से शिलान्यास करेंगे। इस दौरान लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तर कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा होंगे।

7 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
- 10 करोड़ 55 लाख रुपए की धनराशि से गांव ईस्माइला में नवनिर्मित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का 33 केवी सबस्टेशन
- 4 करोड़ रुपए की लागत से स्थानीय पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में स्थापित नई ईएसडब्ल्यूएल मशीन (एक्सट्राकॉर्पोरियल शॉकवेव लिथोट्रिप्सि)
- 3 करोड़ 18 लाख रुपए की धनराशि से ड्रेन संख्या 8 में गिरने वाली समरगोपालपुर लिंक ड्रेन पर पम्प हाऊस
- 2 करोड़ 24 लाख रुपए की धनराशि से नवनिर्मित समरगोपालपुर सब लिंक डे्रन का आरसीसी का हिस्सा
- एक करोड़ 8 लाख रुपए की धनराशि से गांव पॉलंगी, गोरड़ एवं मुंगाण से आसन लिंक ड्रेन तक खेतों से पानी निकासी के लिए डाली गई भूमिगत पीवीसी पाइप लाइन
- एक करोड़ 8 लाख रुपए की राशि से दक्षिण बहलबा लिंक ड्रेन की शून्य से 1110 आरडी तक दांए ओर नवनिर्मित वर्टीकल दीवार
- 29 लाख रुपए से अधिक की धनराशि से नवनिर्मित वन स्टॉप सेंटर का भवन

9 विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
- 13 करोड़ की लागत से गांव टिटौली में जल निकासी के लिए वाटर पंप हाउस स्टेशन के निर्माण
- 11 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि से महम ड्रेन के किनारों के सुदृढ़ीकरण
- 10 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से रोहतक शहर में सीवरेज के सुदृढ़ीकरण तथा पम्पिंग मशीनरी को बदलने व विभिन्न स्थानों पर नई पाइप लाइन डालने का कार्य
- 6 करोड़ 65 लाख रुपए से अधिक धनराशि से आरएमएल ड्रेन तक बाढ़ के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डालने की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

- मुख्यमंत्री द्वारा 4 करोड़ 26 लाख रुपए की धनराशि से चिड़ी लिंक ड्रेन पर आरसीसी सेक्शन के निर्माण - 3 करोड़ 12 लाख रुपए की धनराशि से आईडीसी 2 रोहतक में 33 केवी सबस्टेशन का निर्माण - 2 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि से गांव अजायब के खेतों से जल निकासी के लिए 5200 फुट लम्बाई की भूमिगत पाइप लाइन डालना - 2 करोड़ 25 लाख रुपये की धनराशि से गांव अजायब में y करोड़ 49 लाख रुपए की धनराशि से गांव मदीना गिंदराण के खेतों से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए भूमिगत एचडीपीई पाइप लाइन डालना

No comments:

Post a Comment