Breaking

Friday, July 7, 2023

हरियाणा के 3 जिलों में बारिश शुरू:7 में अलर्ट; गुरुग्राम की सड़कों पर 1 फीट पानी भरा, तीन दिन एक्टिव रहेगा मानसून

हरियाणा के 3 जिलों में बारिश शुरू:7 में अलर्ट; गुरुग्राम की सड़कों पर 1 फीट पानी भरा, तीन दिन एक्टिव रहेगा मानसून
चंडीगढ़ : हरियाणा में सुबह ही कुछ जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुग्राम में हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ अंबाला और पंचकूला में भी बारिश शुरू हो गई है। प्रदेश में 3 दिन मानसून एक्टिव रहेगा।

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। 24 घंटे में राज्य के 20 जिलों में 5.5 MM बारिश दर्ज की गई।
*इन जिलों के लिए अलर्ट जारी*
उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर के साथ ही दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

*9 जुलाई तक एक्टिव रहेगा मानसून*
हरियाणा में शुक्रवार से रविवार तक 3 दिन मानसून एक्टिव रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में 9 जुलाई को मानसून दक्षिण पूर्व से उत्तरी हिस्से में प्रवेश करेगा, इस कारण से यहां के कुछ जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की वॉर्निंग मौसम विभाग ने जारी की गई है।
*24 घंटे में कहा कितनी हुई बारिश*
हरियाणा में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश कैथल में दर्ज की गई। यहां 28.5 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पंचकूला में 15.8 MM, सोनीपत में 11.7 MM, जींद में 8.3 MM, पानीपत में 8.2 MM पानी बरसा। इससे तापमान में भी गिरावट देखी गई।

No comments:

Post a Comment