Breaking

Monday, July 24, 2023

चंडीगढ़ में आज बारिश होगी:3 दिन खराब रहेगा मौसम; मोहाली में भी बादलों के बरसने की संभावना, पंचकूला में एक घंटा झमाझम बरसे

चंडीगढ़ में आज बारिश होगी:3 दिन खराब रहेगा मौसम; मोहाली में भी बादलों के बरसने की संभावना, पंचकूला में एक घंटा झमाझम बरसे
चंडीगढ़ और मोहाली में आज बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। पंचकूला में भी बादलों के गरज के साथ तेज बरसने की संभावना है। पंचकूला में सोमवार को एक घंटा सुबह-सुबह अच्छी बारिश हुई। इससे शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी, लेकिन अभी हालात सामान्य हैं। पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में गिरावट आई।
कल का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। वह आज गिरकर 29 डिग्री के आसपास रहा। शहर में ठंडी हवाएं चलने की भी आशंका है। इससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी। अगले 3 दिन तक इसी प्रकार का मौसम रहने की आशंका है। 22 जुलाई को पंचकूला में ट्राइसिटी में सर्वाधिक 71.5MM बारिश रिकॉर्ड की गई थी। चंडीगढ़ में 58MM बारिश हुई थी।
बारिश के दौरान इन इलाकों में जाने से बचें

बारिश के दौरान चंडीगढ़ में सेक्टर-11 और 15 के अंडर पास में भारी पानी जमा हो जाता है। डड्डूमाजरा से मुल्लांपुर की तरफ जाने वाली रोड पर पटियाला की राव नदी का तेज बहाव होता है। पंचकूला के सेक्टर-15 अंडरपास में जलभराव की समस्या है। जीरकपुर में पटियाला रोड और बलटाना में जलभराव रहता है। मोहाली के सेक्टर-71 और एयरपोर्ट रोड पर भी इसी तरह की समस्या रहती है। इसलिए बारिश के दौरान इन इलाकों की तरफ जाने से बचें।
चंडीगढ़ पुलिस की एडवाइजरी
मानसून के मौसम में सड़कें भी दुर्घटना संभावित हो जाती है। इसलिए चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन भी संभलकर चलाने की सलाह दी है। बारिश के दौरान यात्रियों को टक्कर से बचने के लिए 2 वाहनों के बीच में दूरी बनाए रखनी चाहिए। वाहन की पार्किंग लाइट चालू रखनी चाहिए।
पंचकूला में सुबह सुबह हुई बारिश के बीच से गुजरते वाहन।

No comments:

Post a Comment